"नर्सिंग ऑफिसर" के लिए 7 परिणाम मिले
नया गौरव : बदले पदनाम, अब स्टाफ नर्स नहीं, नर्सिंग ऑफिसर के नाम से होंगी पहचान
अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग संवर्ग के पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा की। अब “नर्सिंग सिस्टर” को “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” और “स्टाफ नर्स” को “नर्सिंग ऑफिसर” कहा जाएगा। यह घोषणा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने नर्सों को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके समर्पण, सेवा भावना और कोविड काल में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि नर्सें मरीजों की देखभाल परिवार की तरह करती हैं और उनका स्थान माँ के समान है।
बिलासपुर
Nursing Staff Protest: सिम्स में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Nursing Staff Protest: बिलासपुर के सिम्स में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में नर्सिंग भत्ता 7,200 रुपए, ड्रेस भत्ता 1,800 रुपए प्रतिमाह, 1,000 नियमित स्टाफ नर्सों की भर्ती और लंबित पदोन्नति के आदेश शामिल हैं। एसोसिएशन ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर कैंडल मार्च और स्कूटी रैली निकालने की चेतावनी दी है।
महासमुंद
CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल
CMHO Mahasamund Controversy: NHM के तहत 42 स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति और पदस्थापना को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि 17 सितंबर को तबादला होने के बावजूद पूर्व CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव ने 21 सितंबर को अपने हस्ताक्षर से 42 नर्सिंग ऑफिसर और ANM के नियुक्ति आदेश जारी किए। मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने फाइल तलब कर जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आदेशों की वैधता और संबंधित अधिकारी की भूमिका पर फैसला होगा।
सेहत
World Suicide Prevention Day: जिला जेल में मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला, बंदियों को आत्महत्या रोकथाम की दी जानकारी
World Suicide Prevention Day: महासमुंद जिला जेल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 110 बंदियों को तनाव प्रबंधन, आत्महत्या के संकेतों और मानसिक समस्याओं से निपटने की जानकारी दी गई। 15 बंदियों को विशेष उपचार के लिए चिन्हित किया गया।
राष्ट्रीय
Rewa Hospital Case: यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन
Rewa Hospital Case: संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। यूथ कांग्रेस ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के आवास का घेराव किया, जिसके दौरान पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। मामले में चार स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की गई है, लेकिन कांग्रेस और पीड़ित परिवार सीबीआई जांच और बड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
राष्ट्रीय
एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, अस्पताल गेट पर प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म
रामनगर से सतना जिला अस्पताल रेफर की गई 25 वर्षीय प्रसूता ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दे दिया। गंभीर मेडिकल हिस्ट्री के बावजूद नर्सिंग स्टाफ की तत्परता से मां और नवजात को सुरक्षित प्रसूति वार्ड में भर्ती किया गया। जांच के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई गई।
राष्ट्रीय
बंद ICU से बढ़ा संकट : स्टाफ नहीं, मरीजों को 70 किमी दूर इलाज की मजबूरी
मध्य प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे लगातार किए जाते हैं, लेकिन कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा की तस्वीर इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आती है। यहां करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया आधुनिक आईसीयू पिछले करीब एक साल से बंद पड़ा है। कारण सिर्फ इतना है कि इसे चलाने के लिए डॉक्टर, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और टेक्नीशियन की नियुक्ति अब तक नहीं हो सकी है।