"प्रशांत महासागर" के लिए 10 परिणाम मिले
विदेश
Yellow Brick Road Underwater: प्रशांत महासागर की गहराई में मिली पीली ईंटों वाली सड़क, देखकर वैज्ञानिक भी रह गए दंग, जानें इस रास्ते का सच
Yellow Brick Road Underwater: प्रशांत महासागर में हवाई द्वीप के पास समुद्र की करीब 1,029 मीटर गहराई में वैज्ञानिकों को पीली ईंटों वाली सड़क जैसी अनोखी संरचना मिली है। वर्ष 2022 में खोजी गई यह संरचना किसी प्राचीन सभ्यता का अवशेष नहीं, बल्कि ज्वालामुखी लावा के ठंडा होने और चट्टानों में हुए प्राकृतिक बदलावों का नतीजा है।
विदेश
QUAD की रणनीति : प्रशांत महासागर में मजबूत होगी सैन्य और समुद्री मौजूदगी
ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका समेत QUAD देशों ने फिजी में एक रणनीतिक बंदरगाह विकसित करने पर सहमति जताई है। इस कदम को प्रशांत महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने की बड़ी रणनीति माना जा रहा है। नई दिल्ली में हुई QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक में यह घोषणा की गई, जिसमें एस. जयशंकर, मार्को रूबियो , पेनी वोंग और तोशिमित्सु मोतेगी शामिल रहे। विशेषज्ञों के अनुसार फिजी में बंदरगाह बनने से QUAD देशों की समुद्री निगरानी, लॉजिस्टिक क्षमता और रणनीतिक उपस्थिति मजबूत होगी। इसे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन को काउंटर करने की दिशा में बड़ा भू-राजनीतिक कदम माना जा रहा है, जिससे भारत की समुद्री और रणनीतिक ताकत भी बढ़ेगी।
केंद्र सरकार
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई मजबूती, समुद्री सुरक्षा पर अहम समझौता
भारत और जापान ने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई है। नई दिल्ली में राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी की बैठक में समुद्री सुरक्षा, रक्षा तकनीक और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा सहयोग को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए।
राष्ट्रीय
जून ने तोड़ा सूखे का रिकॉर्ड : 100 साल में तीसरी बार सबसे कम बारिश, अब जुलाई से राहत की उम्मीद
देश में इस बार जून का महीना पिछले करीब 100 वर्षों के सबसे सूखे जून महीनों में शामिल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य से 42 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रशांत महासागर में सक्रिय एल-नीनो के असर से मानसून की रफ्तार धीमी रही, जिसके कारण कई राज्यों में अपेक्षित वर्षा नहीं हो सकी।
रक्षा
समंदर की त्रिशक्ति : नौसेना के बेड़े में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, PM मोदी बोले- शांति के लिए सामर्थ्य जरूरी
भारत ने अपनी समुद्री सुरक्षा और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को मजबूत करते हुए एक साथ तीन स्वदेशी युद्धपोतों—INS Dunagiri, INS Agray और INS Sanshodhak—को भारतीय नौसेना में शामिल किया है। कोलकाता में आयोजित समारोह में Narendra Modi ने कहा कि भारत अब केवल हथियारों का खरीदार नहीं, बल्कि निर्माता और निर्यातक भी बन रहा है।
राष्ट्रीय
अल-नीनो सक्रिय : मानसून पर बड़ा खतरा, भारत में सूखे जैसे हालात की आशंका
अल-नीनो के सक्रिय होने से भारत में मानसून के कमजोर और असमान रहने की आशंका बढ़ गई है। इससे खासकर मध्य, उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत में बारिश की कमी या अनियमित वर्षा हो सकती है। इसका सीधा असर खरीफ फसलों जैसे धान, मक्का, सोयाबीन और कपास पर पड़ सकता है।
देश
IMD : प्री-मानसून बारिश से बढ़ी उम्मीदें, लेकिन अभी बाकी है मॉनसून की दस्तक
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 26 मई को केरल नहीं पहुंचेगा और इसके लिए अभी लगभग 5 से 6 दिन का समय लग सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मॉनसून इस बार अपने सामान्य समय यानी 1 जून के आसपास ही केरल में दस्तक देगा। हालांकि केरल और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है, लेकिन इसे फिलहाल प्री-मानसून गतिविधि माना जा रहा है। IMD ने बताया कि अगले कुछ दिनों में मॉनसून अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ सकता है, जबकि देशभर में लोग भीषण गर्मी से राहत के लिए मानसून का इंतजार कर रहे हैं।
विदेश
आईएमडी : जलवायु संकट और गहरा सकता है सुपर अल नीनो, एक्सपर्ट अलर्ट
अल नीनो के संभावित सुपर रूप को लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है।राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन के अनुसार जुलाई तक इसके विकसित होने की 80 प्रतिशत संभावना है, जिससे वैश्विक तापमान, भीषण गर्मी, सूखा और बाढ़ जैसी चरम मौसम घटनाएं बढ़ सकती हैं।
देश
सुपर अलनीनो का खतरा : 2026 में रिकॉर्ड गर्मी, कमजोर मानसून, प्राकृतिक आपदाओं का बढ़ संकट
National Oceanic and Atmospheric Administration यानी NOAA ने चेतावनी दी है कि 2026 में “सुपर अलनीनो” विकसित हो सकता है, जिसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। इसके कारण भारत में मानसून कमजोर होने, रिकॉर्ड गर्मी, सूखा, जल संकट और कृषि उत्पादन में गिरावट का खतरा बढ़ सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि प्रशांत महासागर का तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो 2026-27 दुनिया के सबसे गर्म और चुनौतीपूर्ण वर्षों में शामिल हो सकते हैं।
विदेश
एल नीनो का असर : यूरोप में चलेगी भीषण लू, ऑस्ट्रेलिया में सूखे का खतरा, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी
एल नीनो के सक्रिय होने से दुनिया के कई हिस्सों में मौसम का संतुलन बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है। यूरोप में भीषण लू और जंगलों में आग का खतरा बढ़ सकता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में सूखे और जल संकट की स्थिति बन सकती है। वैज्ञानिकों ने इसे जलवायु परिवर्तन का गंभीर संकेत बताया है।