"बलरामपुर" के लिए 107 परिणाम मिले
बलरामपुर-रामानुजगंज
CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर
CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। करौंधा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।
बलरामपुर-रामानुजगंज
Elephant Attack: हाथी के हमले में बुजुर्ग ग्रामीण की मौत, बलरामपुर में दहशत का माहौल
Elephant Attack: राजपुर वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। परसवार कला गांव में नदी किनारे देर रात अकेले हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और हाथी मित्र दल व वनकर्मियों की टीम को तैनात कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Health Scheme: आर्थिक संकट के बीच मिली राहत, बलरामपुर के राजेंद्र गुप्ता का इलाज हुआ आसान
Chhattisgarh Health Scheme: बलरामपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिली। इस मदद से परिवार को इलाज जारी रखने में राहत मिली और आर्थिक संकट के बीच बड़ा सहारा मिला।
राज्य सरकार
Noni Sashaktikaran Yojana: बलरामपुर की दो बेटियों ने बढ़ाया हौसला, सरकारी मदद से जारी रखी पढ़ाई
Noni Sashaktikaran Yojana: बलरामपुर जिले की दो बेटियों पुष्पांजलि ऋषि और अनीता नाग को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 20-20 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिली है। इस सहायता से दोनों अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही हैं।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Chhattisgarh Education News: कागज़ों में दौड़ती पाठशाला, ज़मीन पर सन्नाटा, बलरामपुर में 11 लाख मंज़ूर फिर भी नहीं बना भवन, बिना बच्चों के तैनात हैं दो शिक्षक
Chhattisgarh Education News: बलरामपुर के बरदबंधा प्राथमिक स्कूल में न भवन है और न ही छात्र, लेकिन रिकॉर्ड में स्कूल संचालित है। 11 लाख रुपए स्वीकृत होने के बाद भी भवन निर्माण अधूरा है।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: बलरामपुर में खिलौना दान से खिलेगी आंगनबाड़ी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान
Seva Sankalp Abhiyan: बलरामपुर जिले में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके तहत जिले के 2371 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए जनसहयोग से खिलौने जुटाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षित और उपयोगी खिलौने दान कर बच्चों के विकास और खुशियों में भागीदार बनने की अपील की है।
केंद्र सरकार
PM Awas Yojana: कच्चे मकानों से पक्के घरों तक का सफर, बलरामपुर में 6,968 आवासों का हुआ गृह प्रवेश
PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 6,968 नवनिर्मित पक्के मकानों का सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हितग्राहियों को नए घरों की चाबियां सौंपी गईं। प्रशासन ने इसे ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया।
बलरामपुर-रामानुजगंज
बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 3 साल के बच्चे की मौत, प्रशासन सख्त, 4 क्लीनिक सील
बलरामपुर जिले में कथित झोलाछाप डॉक्टर से इलाज के बाद 3 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य और प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई करते हुए चार क्लीनिक सील किए हैं। CMHO ने जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय
उधारी बनी काल... बलरामपुर की दर्दनाक कहानी, एक ही घर से उठीं चार अर्थियां
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में आर्थिक तनाव और 29 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद के बीच एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो और परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
नई पहल : बलरामपुर में जल संरक्षण की मिसाल, एक माह में बने 54 हजार सोख्ता गड्ढे
बलरामपुर जिले में जल संरक्षण को लेकर बड़ा अभियान चलाया गया है। जनभागीदारी से एक महीने में 54 हजार से अधिक सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया गया, जिससे बारिश के पानी को सहेजने और भूजल स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी। जिला प्रशासन की पहल पर ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।
बलरामपुर-रामानुजगंज
शिक्षक की हत्या : बलरामपुर में हेडमास्टर की बेरहमी से हत्या के बाद आरोपियों के घर में आगजनी
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्कूल जा रहे हेडमास्टर जयकरन जगते की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जमीन विवाद के चलते रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
फर्जीवाड़ा : बलरामपुर में KYC के बहाने ठगी का आरोप, 113 महिलाओं के नाम पर खाद निकली
बलरामपुर जिले के कुंदीकला गांव में महतारी वंदन योजना की KYC के नाम पर महिलाओं से लिए गए आधार और बायोमेट्रिक के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आरोप है कि 113 महिलाओं के नाम पर करीब 980 बोरी खाद का फर्जी उठाव किया गया। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद पुलिस ने CSC संचालक और खाद विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।