"बिलासपुर के सिम्स" के लिए 9 परिणाम मिले
बिलासपुर
Deputy CM: अरुण साव के पैर में लगी चोट, बिलासपुर के सिम्स में हुआ उपचार
Deputy CM: अरुण साव लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गए। बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया। चोट के बाद उनके सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
बिलासपुर
Road Accident: खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
Road Accident: रतनपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम भरारी के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा विकास साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। रतनपुर पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत
Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर बेलपारा के पास कार ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में एक युवती की मौत और 8 लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद कार को घसीटते ट्रेलर का वीडियो भी सामने आया है।
बिलासपुर
CG News: दूसरी मंजिल से गिरा युवक, शरीर में घुसी 4 फीट लंबी सरिया, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई जान
CG News: बिलासपुर के सिम्स में डॉक्टरों ने शरीर के आर-पार 4 फीट लंबी लोहे की सरिया घुसे 23 वर्षीय युवक का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। युवक कोरबा के दीपका में दूसरी मंजिल से गिरकर सरिया में फंस गया था।
बिलासपुर
Nursing Staff Protest: सिम्स में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Nursing Staff Protest: बिलासपुर के सिम्स में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में नर्सिंग भत्ता 7,200 रुपए, ड्रेस भत्ता 1,800 रुपए प्रतिमाह, 1,000 नियमित स्टाफ नर्सों की भर्ती और लंबित पदोन्नति के आदेश शामिल हैं। एसोसिएशन ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर कैंडल मार्च और स्कूटी रैली निकालने की चेतावनी दी है।
बिलासपुर
हरेली पर मुर्गे को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने चाकू से किया हमला
हरेली त्योहार पर मुर्गे के आकार को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।
बिलासपुर
हादसा: खेत में पानी देखने गया युवक, पंप में करंट लगने से दर्दनाक मौत
कोनी थाना क्षेत्र स्थित गतौरी गांव में खेत में लगे सिंचाई पंप में करंट आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक खेत में पानी का जायजा लेने गया था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। जवान बेटे की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
राज्य सरकार
सिम्स की बड़ी सफलता : बिलासपुर के डॉक्टरों ने बचाई मासूम की जान, ऑपरेशन कर बाहर निकाला सिक्का
बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने 6 वर्षीय बच्चे की जान बचाई। खेलते समय निगला गया सिक्का उसकी अन्ननली में फंस गया था, जिसे ENT विशेषज्ञों ने सफल ऑपरेशन कर बाहर निकाल लिया।
बिलासपुर
सिम्स जनहित याचिका : हाई कोर्ट ने AI से तैयार शपथ पत्र पर जताई शंका
बिलासपुर के सिम्स अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के शपथ पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह AI की मदद से तैयार प्रतीत होता है। वहीं, CGMSC ने अदालत को बताया कि अस्पताल के लिए 31 नई मशीनों की खरीदी प्रक्रिया जारी है, जिनमें से 13 मशीनें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।