"भालू की मौजूदगी" के लिए 6 परिणाम मिले
बालोद
Balod Forest Range: गांव में घुसा भालू, मंदिर से तेल का डिब्बा लेकर भागा, ग्रामीणों में दहशत
Balod Forest Range: भैंसबोड़ गांव में रात के समय भालू के घुसने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। भालू गांव के एक मंदिर में घुसकर तेल का डिब्बा ले गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है।
महासमुंद
Bagbahara Bear News: रिहायशी इलाके में घुसा भालू, वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा
Bagbahara Bear News: शहर में गुरुवार सुबह लालपुर से लेकर कर्रापारा, केनरा बैंक चौक और गायत्री मंदिर गली तक भालू दिखाई देने से हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ के पीछा करने से भालू लगातार रास्ता बदलता रहा और अंततः पुराने राइस मिल के फड़ में जा घुसा।
महासमुंद
Bagbahara Leopard News: भालू के जाते ही तेंदुए की दस्तक, बगीचे में घुसा वन्यजीव
Bagbahara Leopard News: नगरीय सीमा से लगे सीताराम अग्रवाल के बगीचे में मंगलवार शाम तेंदुआ घुस आया। कर्मचारियों ने छिपकर उसका वीडियो बनाया। वन विभाग ने वीडियो देखकर तेंदुआ होने की पुष्टि की और क्षेत्र में गश्त व निगरानी बढ़ा दी है।
महासमुंद
Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप
Bear Entered Municipality: बागबाहरा में मंगलवार सुबह नगर पालिका भवन और गार्डन परिसर में भालू पहुंचने से हड़कंप मच गया। सुबह 5 बजे कर्मचारी ने भालू को देखा, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। करीब 11.45 बजे भालू दीवार से उतरकर धान के खेत में पहुंचा, जिससे मजदूरों में भगदड़ मच गई। वन विभाग की निगरानी में भालू गणपति पेट्रोल पंप के पीछे से खेतों की ओर निकल गया। शहर में बढ़ती भालुओं की आवाजाही को देखते हुए मॉर्निंग वॉक करने वालों समेत लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
कांकेर में भालू का आतंक: हमले में भाई-बहन की मौत, 3 ग्रामीण घायल
कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव में भालू के हमले से भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद भालू गांव के आसपास ही मौजूद है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम भालू की निगरानी कर रही है और उसे सुरक्षित जंगल की ओर भेजने का प्रयास जारी है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
जंगलों मे दुर्लभ : एल्बिनो भालू की दस्तक, वन विभाग हुए अलर्ट
छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल के जंगलों में एक दुर्लभ सफेद यानी एल्बिनो भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में कौतूहल और डर दोनों का माहौल है। आमादांड गांव के पास इस भालू ने एक ग्रामीण लल्लू ड्राइवर पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को जंगलों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार यह कोई अलग प्रजाति नहीं, बल्कि “एल्बिनिज्म” नामक दुर्लभ जैविक स्थिति का परिणाम है।