"महिला को गिरफ्तार" के लिए 12 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Drug Smuggling: दिल्ली से बेंगलुरु जा रही बस में मिली 2.6 किलो पार्टी ड्रग्स, DRI ने महिला को पकड़ा
Drug Smuggling: भोपाल में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.604 किलोग्राम एम्फेटामाइन बरामद की। अधिकारियों के अनुसार, जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। मामले में सप्लायर और ड्रग्स की डिलीवरी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
जांजगीर-चांपा
कार्रवाई : जलती लकड़ी लेकर पहुंची महिला, घर में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में घर में आग लगाकर नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी महिला की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई अंगीठी भी बरामद की है।
दुर्ग
खुलासा : 28 महीने में रकम चार गुना करने का लालच पड़ा भारी, दुर्ग में 19 लाख की ठगी
दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ड्राइवर से 19 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने 28 महीने में रकम चार गुना करने और हर महीने 10 से 12 प्रतिशत रिटर्न का झांसा दिया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
कोर्ट रूम में काला जादू : जज की कुर्सी पर छिड़के दाने, महिला गिरफ्तार
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक स्थानीय अदालत में एक 65 साल की महिला को जज की कुर्सी पर कथित रूप से काला जादू और टोटका करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला की पहचान मंजुला के रूप में हुई है।
राष्ट्रीय
डे-केयर में बच्चों से क्रूरता, वायरल वीडियो की महिला गिरफ्तार, जांच तेज
बेंगलुरु के एक डे-केयर सेंटर में मासूम बच्चों के साथ क्रूरता और बदसलूकी करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को विजयलक्ष्मी नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई आरोपी वही महिला है जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में छोटे बच्चों को बुरी तरह प्रताड़ित करती और डराती नजर आ रही थी।
बालोद
सौतन की हत्या : रोज-रोज के झगड़े से तंग महिला ने आधी रात गला रेतकर की हत्या
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नेवारीकला गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सौतन के साथ रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर एक महिला ने आधी रात सो रही सौतन की खाट के पाये से हमला कर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
राष्ट्रीय
बड़ी कार्रवाई : जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने वाली महिला जयपुर में गिरफ्तार
जयपुर में ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध रखने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। जांच में उसके सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों से विदेशी संपर्कों में होने के संकेत मिले हैं। एजेंसियां महिला की भूमिका, नेटवर्क, विदेशी कनेक्शन और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही हैं।
दुर्ग
चिट्टा तस्करी : निर्माणाधीन स्कूल के पास बेच रही थी हेरोइन, पुलिस ने महिला को दबोचा
भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ 25 वर्षीय राजविंदर कौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 10 लाख रुपए मूल्य की हेरोइन, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस अब पूरे नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।
जगदलपुर (बस्तर)
झांसा : सोने के झुमके गिरवी रख हड़पे डेढ़ लाख रुपये, महिला गिरफ्तार
जगदलपुर में सोने के झुमके गिरवी रखकर करीब 1.50 लाख रुपये की हेराफेरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने नीतू नागवानी (45) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने बेटे के साथ मिलकर पीड़ित के झुमके गिरवी रख दिए और प्राप्त राशि का निजी उपयोग किया।
इश्क बना मौत का कारण : पति को रंगे हाथ पकड़ते ही पत्नी का खौफनाक वार, पड़ोसन की पीट-पीटकर हत्या
कबीरधाम के रोकनी गांव में पति को पड़ोसन संग आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद पत्नी ने गुस्से में पड़ोसन की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़
नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, नाबालिग बेटे संग गांजा बेचती महिला गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के नेवई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक महिला फूलेश्वरी सोनवानी और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया। दोनों पर गांजा तस्करी का आरोप है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मरोदा इलाके में घेराबंदी कर 1.442 किलोग्राम गांजा और 800 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी महिला को NDPS Act के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि उसके बेटे को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
दुर्ग संभाग
धोखाधड़ी: ‘रकम दोगुनी’ और लोन का झांसा देकर 10 लाख की ठगी
दुर्ग में एक महिला ने रकम दोगुनी करने और लोन दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की। शिकायत के बाद पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज था।