"मौत का मामला" के लिए 31 परिणाम मिले
रायगढ़
मौत का मामला : रायगढ़ में बंद कमरे से मिला ग्रामीण का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका
रायगढ़ के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में बंद कमरे से 50 वर्षीय गणपतिलाल भगत का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
राजनांदगांव
प्रसव में देरी बनी वजह : मां की पीड़ा और नवजात की मौत का मामला, कलेक्टर के निर्देश पर FIR
राजनांदगांव जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई देरी से नवजात की मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर सिविल सर्जन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। परिजनों ने जांच रिपोर्ट में देरी और इलाज में लापरवाही को घटना की वजह बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूरजपुर
CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव
CG Crime News: सूरजपुर जिले में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 18 वर्षीय सजल बरेठ का शव सड़क किनारे मिला, जबकि उसकी शिक्षिका मां रजनी बरेठ का शव घर के बंद कमरे में बरामद हुआ।
दुर्ग संभाग
Jamul Police: भिलाई में पांचवीं के छात्र की मौत, जामुल पुलिस जांच में जुटी
Jamul Police: भिलाई के कुरूद इलाके में पांचवीं कक्षा के छात्र मनीष देवांगन की मौत का मामला सामने आया है। जामुल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
धमतरी
CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव
CG News: धमतरी जिले से डायल 112 में तैनात एक आरक्षक की मौत का मामला सामने आया है। रुद्री थाना क्षेत्र स्थित डायल 112 के कंट्रोल रूम में आरक्षक ओमप्रकाश सोनवानी का शव मिला है। ओमप्रकाश सोनवानी कुरूद का निवासी था और डायल 112 में आरक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा था।
कबीरधाम
CG Crime News: कबीरधाम में युवक-युवती की संदिग्ध मौत, एक ही फंदे पर मिले शव
CG Crime News: कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में एक बबूल के पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिले। दोनों शव एक ही फंदे से लटके होने की जानकारी सामने आई है।
बिलासपुर
Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल
Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र स्थित झलमला गांव से मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। गांव में बनाए गए अस्थायी गौठान में पिछले दो दिनों के भीतर बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत होने का दावा ग्रामीणों ने किया है। ग्रामीणों का कहना है कि गौठान में रखे गए 20 से अधिक मवेशियों की जान चली गई है।
राजनांदगांव
Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल
Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और बिना पोस्टमार्टम शव सौंपने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
राष्ट्रीय
MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस
MIG Police Station: 16 वर्षीय स्कूली छात्र उदय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पलंग पर मिला। पुलिस मामले को शुरुआती तौर पर आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, पिता से पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए घटना की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
राष्ट्रीय
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद
Chinhat Guest House Suicide: लखनऊ के चिनहट स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले। दोनों 17 दिनों से कमरे में रह रहे थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट मिला है। मामले की जांच जारी है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद से थी लापता
Surguja News: बतौली थाना क्षेत्र के मानपुर इलाके में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा का शव बस्ती के पास स्थित कुएं से मिला। छात्रा कृष्ण जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लापता थी। पुलिस और साइबर फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा जांच के बाद होगा।
राष्ट्रीय
Rewa Hospital Case: यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन
Rewa Hospital Case: संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। यूथ कांग्रेस ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के आवास का घेराव किया, जिसके दौरान पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। मामले में चार स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की गई है, लेकिन कांग्रेस और पीड़ित परिवार सीबीआई जांच और बड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।