"युवक" के लिए 1174 परिणाम मिले
दुर्ग
NDPS Act: चिट्टा बेचते दो युवक गिरफ्तार, 24.45 ग्राम हेरोइन समेत 4 लाख 66 हजार का सामान जब्त
NDPS Act: दुर्ग के कुरूद में जामुल पुलिस ने 24.45 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से तीन मोबाइल और 3 हजार 200 रुपए नकद भी जब्त किए गए।
धमतरी
Knife Attack: युवक की सनक ने मचाया हड़कंप, दो महिलाओं पर धारदार हथियार से किया वार
Knife Attack: धमतरी के टिकरापारा वार्ड में एक युवक ने अपनी मां और पड़ोस की बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों घायल महिलाओं का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
Attempted Murder: रिश्तेदारों से विवाद पड़ा भारी, युवक पर टंगिया से हमला कर घर में मचाया उत्पात
Attempted Murder: रायपुर के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के ग्राम जलसो में पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर हिंसक घटना सामने आई है। मां से हुए विवाद पर रिश्तेदारों से सवाल करने पर आरोपियों ने युवक पर टंगिया से हमला कर दिया। घर में घुसकर उसकी मां और भाई के साथ भी मारपीट की गई।
जगदलपुर (बस्तर)
Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा
Smuggling: जगदलपुर के दलपत सागर स्थित रानी घाट में कोतवाली पुलिस ने नशीली कैप्सूल बेचने की फिराक में घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो की तलाशी में 216 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल और एक चाकू बरामद किया। जब्त वाहन और सामग्री की अनुमानित कीमत 12 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है।
रायपुर
POCSO Act: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार
POCSO Act: रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने राजस्थान निवासी NIT पासआउट युवक हिमांशु जाटव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
बिलासपुर
Road Accident: खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
Road Accident: रतनपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम भरारी के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा विकास साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। रतनपुर पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
Crime News: बलरामपुर के रामानुजगंज क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है।
सक्ती
Gambling Case: जुआ रेड दौरान युवक की मौत के बाद सक्ती SP का एक्शन, प्रशिक्षु SI निलंबित, जांच के दिए आदेश
Gambling Case: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमारी के बाद तालाब में कूदे युवक महेश राम केंवट का शव मिला।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Dantewada News: तालाब में डूबा 24 वर्षीय युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव
Dantewada News: महाराकरका गांव में दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया 24 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। 20 घंटे बाद भी उसका शव नहीं मिला है। गोताखोरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
महासमुंद
Road Accident: महासमुंद में सड़क हादसा, कार से टकराई पल्सर दो युवकों की मौत
Road Accident: महासमुंद के पिथौरा थाना क्षेत्र में NH-53 पर सूखा नाला के पास कार से टकराने के बाद बाइक सवार भूपेन्द्र ध्रुव (22) और राकेश ध्रुव (23) की मौत हो गई। दोनों ग्राम बरतुंगा के निवासी थे और खाना खाने के बाद बाइक से घूमने निकले थे।
जगदलपुर (बस्तर)
Road Accident: ससुराल पहुंचने से पहले काल बना सड़क का मोड़, बाइक हादसे में युवक की मौत
Road Accident: बस्तर के देउरगांव-मोंगरापाल मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 40 वर्षीय गंगाधर कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। घाटधनोरा निवासी गंगाधर अपने ससुराल चोलनार जा रहे थे। इसी दौरान नगर पंचायत कार्यालय के सामने मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे के सपोर्टिंग स्ट्रक्चर से टकरा गई।
बिलासपुर
Bilaspur News: शादी के दबाव और विवाद के बाद युवक ने खुद को लगाई आग, 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार
Bilaspur News: बिलासपुर में शादी को लेकर हुए विवाद के बाद होटल के कमरे में खुद को आग लगाने वाले युवक विकास गुप्ता की मौत के मामले में पुलिस ने 10 महीने बाद उसकी प्रेमिका आकांक्षा सिदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।