"सड़कों की मरम्मत" के लिए 8 परिणाम मिले
बलरामपुर-रामानुजगंज
CG News: बरसात के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 18.31 करोड़ से बनेंगे चार नए पुल
CG News: जिले में बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य तेज कर दिए गए हैं। पिछले तीन वर्षों में 358.06 करोड़ रुपये की लागत से 238.63 किलोमीटर सड़क निर्माण के 15 प्रमुख कार्य पूरे हुए हैं।
केंद्र सरकार
Road Construction: PWD सचिव का कोरबा दौरा, निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश
Road Construction: लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों और अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
Road Conditions: भटगांव में खराब सड़कों पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सख्त, मरम्मत में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
Road Conditions: विधानसभा क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत बनी खराब सड़कों को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कलेक्टर को सड़कों का निरीक्षण कराने, गारंटी अवधि वाली सड़कों की ठेकेदारों से मरम्मत कराने और काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार
PM Awas Yojana: अंबिकापुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की बैठक, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
PM Awas Yojana: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में सरगुजा और सूरजपुर जिले के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
रायपुर
Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स
Chhattisgarh Road Construction: छत्तीसगढ़ में डामर की कीमत छह महीनों में 50 हजार से बढ़कर 96,500 रुपये प्रति टन पहुंच गई है। इससे करीब 2,000 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य प्रभावित हुए हैं। कई परियोजनाओं की रफ्तार थम गई है और ठेकेदारों ने सरकार से रेट रिवीजन की मांग की है।
बड़ा निर्देश : कोरबा में विकास कार्यों की बड़ी समीक्षा, बारिश से पहले सड़क और नाली निर्माण पूरा करने का आदेश
कोरबा में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अधिकारियों को बरसात से पहले सड़क, नाली और पेयजल संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। मिडिल ईस्ट एशिया में युद्ध के कारण डामर की कमी से सड़क डामरीकरण प्रभावित होने पर उन्होंने वैकल्पिक समाधान खोजने को कहा। मंत्री ने अधूरे और रुके निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताते हुए लापरवाह एजेंसियों को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी। बैठक में पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता और विभिन्न विकास योजनाओं की वार्डवार समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
निर्माण कार्य : वनांचलों में विकास को रफ्तार, पहुंचविहीन गांवों तक पहुंचेगी बारहमासी सड़क
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने कांकेर और भानुप्रतापपुर संभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात से पहले सड़क मरम्मत, पुलों पर सुरक्षा कार्य और दूरस्थ गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने पर जोर दिया। निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। सचिव ने निर्माणाधीन पुलों और अंतागढ़-नारायणपुर सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रायपुर
जल जीवन मिशन : एक साल से अधूरी पड़ी पानी टंकी, ग्रामीणों में आक्रोश
आरंग के ग्राम पंचायत संग्राम डिघारी में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी टंकी का निर्माण पिछले एक साल से अधूरा पड़ा है। करीब 70 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद ठेकेदार के काम बंद कर गायब हो जाने से योजना ठप हो गई है। वहीं पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। जगह-जगह गड्ढों के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई और जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।