छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5933 खबरें
Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता
Raipur Crime News: खमतराई थाना क्षेत्र में सड़क किनारे नाली में अधेड़ व्यक्ति कैलाश निर्मलकर का शव मिला। वह शनिवार शाम से लापता था। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की बेटी का किया जिक्र, सीएम साय ने महिमा राजपूत को दी बधाई
Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी सुनी। उन्होंने नशामुक्त युवा, हर घर तिरंगा, पीएम स्वनिधि, स्वच्छता और महिला सशक्तीकरण जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री के संदेश की सराहना की। सीएम साय ने छत्तीसगढ़ की बेटी महिमा राजपूत के अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े प्रयासों और प्रदेश की उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान मिलने पर गर्व जताया।
Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें
Chhattisgarh Government Schools: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिक्षकों की कमी और स्कूलों की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद सियासत तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से खाली पदों पर स्थायी भर्ती समेत तीन प्रमुख मांगें रखी हैं।
Kanwar Yatra: 40 साल से सावन में मौन साधना कर रहे बिसाहू राम, अब 9 साल की पोती भी बनी शिवभक्त
Kanwar Yatra: राम जुनवानी निवासी बिसाहू राम विश्वकर्मा पिछले करीब 40 वर्षों से सावन में मौन साधना और कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। अब उनकी 9 वर्षीय पोती चांदनी भी लगातार दूसरे वर्ष मौन व्रत रखकर दादा की भक्ति की राह पर चल रही है।
Atal Arogya Lab: रायगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली रफ्तार, अटल आरोग्य लैब में 25 हजार से ज्यादा जांच
Atal Arogya Lab: रायगढ़ के किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय की अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की जांच निःशुल्क उपलब्ध हैं। बीते दो महीनों में 6,044 मरीजों की 25,835 जांचें की गईं। डिजिटल रिपोर्ट की सुविधा से मरीजों का समय और स्वास्थ्य खर्च दोनों बच रहे हैं।
Janmashtami Mahotsav: मंदिर हसौद में 5 सितंबर को 17वां श्री कृष्ण जन्माष्टमी, अलका चंद्राकर देंगी प्रस्तुति
Janmashtami Mahotsav: मंदिर हसौद में 5 सितंबर को 17वां भव्य जन्माष्टमी मटका फोड़ महोत्सव आयोजित होगा। कार्यक्रम में 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं और 30 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान होगा। रात में लोक गायिका अलका चंद्राकर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी।
National Sports Day: रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में खेल दिवस समारोह, छात्रों ने लिया फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा
National Sports Day: रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस समारोह आयोजित किया गया। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर हुए कार्यक्रम में छात्रों ने जुंबा और विभिन्न शारीरिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Chhattisgarh Weather: अगले 5 दिन तेज बारिश का अलर्ट, कोरबा समेत कई जगह हालात बिगड़े
Chhattisgarh Weather: प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कोरबा में नाला उफनने से वाहन फंसे, जबकि मैनपाट में नदी में बहने से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है।
Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियों के पुराने हथियार डंप का भंडाफोड़, 10 राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद
Narayanpur Naxal Dump: अदनार क्षेत्र में पुलिस और BSF की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के पुराने हथियार डंप का पता लगाकर 10 राइफलें, 2 ग्रेनेड लांचर, 13 BGL शेल और करीब 2 किलो विस्फोटक बरामद किया।
Woman harassment case: घर घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार
Woman harassment case: धरमजयगढ़ के ओंगना गांव में महिला के घर घुसकर छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस ने सरपंच समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग वाला मोबाइल भी जब्त किया है।
Jashpur Chess Tournament: अरुण साव ने जशपुर में किया शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ
Jashpur Chess Tournament: जशपुर में पहली बार आयोजित ‘चेकमेट एट जशपुर’ अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 12 राज्यों के 175 खिलाड़ी और कोच हिस्सा ले रहे हैं।
Pithora gambling raid: दुकान की आड़ में चल रहा था जुआ, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार
Pithora gambling raid: पुलिस ने NH-53 किनारे दुकान की आड़ में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 33,980 रुपये नकद समेत बाइक, स्कूटी और मोबाइल सहित 1.43 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। जुआ फड़ का मुख्य संचालक फरीद खान फरार है।