छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5936 खबरें
Shri Ram Smriti Upvan : 108 पौधों से शुरू हुआ ‘श्रीराम स्मृति उपवन’ अब 700 से अधिक वृक्षों का घना परिसर
Shri Ram Smriti Upvan: आरंग विकासखंड के ग्राम बीरबिरा में पथरीली जमीन पर 2017 में 108 पौधों से शुरू हुआ ‘श्रीराम स्मृति उपवन’ आज 700 से अधिक पेड़ों से हरा-भरा हो चुका है। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं के श्रमदान, नियमित देखभाल और जनसहयोग से यह उपवन पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन गया है।
National Sports Day: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं
National Sports Day: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों को अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का माध्यम बताया। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
Durg Road Accident: रक्षाबंधन पर दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसों में 2 की मौत
Durg Road Accident: रक्षाबंधन के दिन दुर्ग जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 वर्षीय बच्चे और 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसों में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है।
Lakhpati Didi : सरकारी सहयोग और मेहनत का कमाल, लखपति दीदी बनीं कमलेश यादव
Lakhpati Didi: मरवाही विकासखंड की कमलेश यादव ने महिला स्वसहायता समूह से जुड़कर चिकन स्टोर और सिलाई कार्य को आय का जरिया बनाया। समूह से मिले आर्थिक सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर उनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक हो गई है।
Cleanliness Drive : महासमुंद में रेडक्रॉस जूनियर्स ने चलाया स्वच्छता अभियान, रक्तदान के प्रति किया जागरूक
Cleanliness Drive: देवरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रेडक्रॉस जूनियर्स ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को रेडक्रॉस की गतिविधियों, रक्तदान के महत्व और सामाजिक सेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक किया गया।
Bihan Mission : बिहान से जुड़कर सुभद्रा मंडल ने शुरू की खीरे की खेती
Bihan Mission: अम्बिकापुर की सुभद्रा मंडल ने बिहान स्व-सहायता समूह से 1 लाख रुपए का ऋण लेकर एक एकड़ में खीरे की खेती शुरू की। अब उनका लक्ष्य लखपति दीदी बनना है।
Latif Ghonghi : व्यंग्यकार लतीफ घोंघी की 24 रचनाओं का छत्तीसगढ़ी में अनुवाद
Latif Ghonghi: महासमुंद में प्रख्यात व्यंग्यकार लतीफ घोंघी की 24 चुनिंदा व्यंग्य रचनाओं का छत्तीसगढ़ी में अनुवादित संग्रह ‘एक कोरी चार’ चर्चा में है। विवेक कुमार रहाटगांवकर द्वारा किए गए इस अनुवाद में छत्तीसगढ़ी मुहावरों और लोकभाषा की मिठास के जरिए मूल व्यंग्य की धार और सामाजिक सरोकारों को बरकरार रखने का प्रयास किया गया है।
Indian Red Cross Society : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा महासमुंद की प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न
Indian Red Cross Society: महासमुंद में रेडक्रॉस प्रबंध समिति की बैठक में ब्लड बैंक की निगरानी, सदस्यता विस्तार, भवन विकास, नशामुक्ति अभियान और जनऔषधि केंद्र को लेकर अहम फैसले लिए गए। कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने और सेवा कार्यों पर कॉफी टेबल बुक तैयार करने का भी निर्णय हुआ।
Chhattisgarh Education News : शिक्षा के लिए समर्पण की मिसाल बनीं रेखा राय, शिक्षक दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित
Chhattisgarh Education News: शिक्षक दिवस 2026 पर सरगुजा की प्रधान पाठिका रेखा राय और शिक्षक अजय कश्यप को राज्यपाल सम्मानित करेंगे। रेखा राय बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए अपने वेतन का 5 से 10 प्रतिशत हिस्सा स्कूल और विद्यार्थियों की जरूरतों पर खर्च करती हैं।
Pradhan Mantri Surya Ghar Yojana : कांकेर जिले में 1 से 3 सितंबर तक लगेंगे शिविर
Pradhan Mantri Surya Ghar Yojana: कांकेर जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 से 3 सितंबर तक नरहरपुर, कांकेर और चारामा में शिविर लगाए जाएंगे। उपभोक्ता यहां योजना की जानकारी लेकर आवेदन कर सकेंगे। योजना में 3 किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर ₹1.08 लाख तक सब्सिडी मिलेगी।
Bhojali Tihar: छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रचा-बसा भोजली तिहार, ओपी चौधरी ने दी बधाई
Bhojali Tihar: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भोजली तिहार को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, सामाजिक एकता और सौहार्द का प्रतीक बताया। उन्होंने भोजली दाई से प्रदेश में सुख-समृद्धि, हरियाली और खुशहाली की कामना की।
Sukma Potakabin: 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, दूषित पानी और खाने पर गहराया शक, अस्पताल में इलाज जारी
Sukma Potakabin: पोलमपल्ली बालिका पोटाकेबिन में दो दिनों के भीतर करीब 47 छात्राएं बीमार पड़ गईं। उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने भोजन और पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।