छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5960 खबरें
मंडराया गजराज का खौफ : 164 हाथियों ने डाला डेरा, रात होते ही बस्तियों में मच रहा उत्पात
रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। घरघोड़ा क्षेत्र के कया गांव में 53 हाथियों के दल ने बस्ती में घुसकर दो कच्चे मकानों की दीवारें गिरा दीं और चावल समेत धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं धरमजयगढ़ वन मंडल में 16 किसानों की फसल हाथियों ने रौंद दी। वन विभाग ड्रोन कैमरों और हाथी मित्र दल की मदद से निगरानी कर रहा है।
हाथी का आतंक, शिवपुर जंगल में नर हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के शिवपुर जंगल में भैंस चराने गए ग्रामीण पर नर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नर हाथी झारखंड की ओर से क्षेत्र में पहुंचा है। इलाके में करीब चार हाथियों के विचरण की सूचना के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों को जंगल में जाने से बचने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
नवागांव में खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम, बोले- 15 साल से झेल रहे परेशानी
रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक के नवागांव में खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने 15 साल से जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की। पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत भी आंदोलन में शामिल हुए और सड़क निर्माण जल्द शुरू करने के साथ भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग उठाई।
बुजुर्ग महिला के साथ लूट, धमकी देकर जेवर लेकर फरार हुआ बदमाश
ग्राम लिमतरी में एक नकाबपोश बदमाश ने 65 वर्षीय वृद्धा को धमकाकर चांदी के जेवर और नकदी लूट ली। आरोपी ने गमछे से महिला का चेहरा बांधकर उसे डराया और धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
83 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसएसपी बोले- बेहतर काम से बढ़ती है वर्दी की शान
पुलिस लाइन के चेतना हाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 83 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर उनके कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग की सराहना की। समारोह में पुलिस परिवारों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे 5 मवेशी बरामद , दो आरोपी गिरफ्तार
धमतरी जिले में मवेशी तस्करी का मामला सामने आया है। भखारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया है। पुलिस के अनुसार, मवेशियों को बेहद खराब स्थिति में ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जाया जा रहा था।
साहित्यकार महंत पोखन दास मानिकपुरी की भेंटवार्ता आकाशवाणी पर, ‘मोर भुईयां’ में होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ी साहित्य और संस्कृति से जुड़े श्रोताओं के लिए खास अवसर आने वाला है। आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित होने वाले छत्तीसगढ़ी समन्वित साहित्यिक कार्यक्रम ‘मोर भुईयां’ के अंतर्गत अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार महंत पोखन दास मानिकपुरी की विशेष ‘भेंटवार्ता’ का प्रसारण किया जाएगा।
बेमेतरा में 28 लाख के स्कूल भवन में दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
बेमेतरा जिले के ग्राम जोगीपुर में करीब 28 लाख रुपये की लागत से बन रहे शासकीय स्कूल भवन में हैंडओवर से पहले ही दीवारों और टाइल्स में दरारें सामने आई हैं। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए तकनीकी जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
लोहिया चौक पर दिखी आजादी के नायकों की गाथा, 55 स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों ने जगाया गौरव
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महासमुंद के लोहिया चौक में जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पहली चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में 55 सेनानियों के छायाचित्र प्रदर्शित किए गए, जिन्हें देखने बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहुंचे। इस पहल के जरिए नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन में महासमुंद के योगदान और सेनानी पुरखों के संघर्ष से परिचित कराया गया।
कैलाश गुफा में उमड़ेगा श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 16 हाथियों के दल ने डाला डेरा,वन विभाग अलर्ट
कैलाश गुफा क्षेत्र में सावन सोमवार के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं और करीब 10 हजार कांवड़ियों के पहुंचने की तैयारी है। इसी बीच मैनी-बिमड़ा जंगल में 16 हाथियों का दल डेरा डाले हुए है। हाथियों के हमले में एक ग्रामीण के घायल होने के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और श्रद्धालुओं व ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
अटल जी की पुण्यतिथि पर CM साय ने दी श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव भी उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर बागबाहरा जनपद में गूंजा राष्ट्रगान, अध्यक्ष केशव नायक ने किया शहीदों को नमन
बागबाहरा जनपद पंचायत कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। जनपद अध्यक्ष केशव नायक रामचंद्राकर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों को नमन किया।