छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5960 खबरें
पुरानी रंजिश में फिर भिड़े किन्नर समुदाय के दो पक्ष, पुलिस ने दर्ज की FIR
पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी और अभद्रता के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिक्षकों की मांग और स्कूल मर्जिंग को लेकर दो जिलों में नाराजगी, पालकों ने जड़ा ताला
शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा फिर सामने आने लगा है। धमतरी जिले के बारना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार को छात्रों और पालकों ने स्कूल में ताला जड़ दिया।
सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, लोको पायलट के घर से लाखों के आभूषण पार
बांगो डैम में छलांग लगाने वाला युवक 48 घंटे बाद भी लापता, NDRF ने संभाला मोर्चा
बांगो डैम में दोस्तों के साथ शर्त लगाकर छलांग लगाने वाला 24 वर्षीय रंजीत यादव 48 घंटे बाद भी लापता है। पुलिस, नगर सेना और NDRF की टीम तलाश में जुटी है। वहीं, बांध का जलस्तर 94% पहुंचने पर 9 गेट खोले गए हैं और नदी किनारे के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नि, डुबने से दोनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। अमरपुर गांव के बड़का जोभी में वन विभाग के तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति को डूबता देख पत्नी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई, लेकिन दोनों पानी से बाहर नहीं निकल सके।
रायपुर में बैंक खाते से लाखों की ठगी, फर्जी फॉर्म से बदला मोबाइल नंबर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बैंकिंग फ्रॉड का एक बड़ा मामला सामने आया है। देवेंद्र नगर स्थित एक्सिस बैंक शाखा में एक ग्राहक के खाते से करीब 14 लाख 97 हजार रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में बैंक के उप प्रबंधक समेत दो लोगों की भूमिका पर संदेह पाई गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान अगर अन्य लोगों की गतिविधियां सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
बागबाहरा से झलप तक सफर नहीं आसान, हर मोड़ पर वाहन चालकों की परीक्षा
बागबाहरा-झलप मार्ग की बदहाल स्थिति ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। भानपुर मोड़ से लेकर छिलपावन तक सड़क पर गहरे गड्ढे, टूटी नालियां और धंसे किनारे हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों ने मार्ग की स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत की मांग की है।
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, वैद्य फूड प्रोडक्ट कि फैक्ट्री से 200 किलो एनालॉग पनीर जब्त
खाद्य विभाग ने वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर देर रात छापा मारकर करीब 200 किलोग्राम पनीर सील किया। शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई में पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।
43वीं बार रक्तदान कर खोमन बने जरूरतमंदों के लिए मिसाल
गायत्री परिवार एवं विवेकानंद बेस्ट युवा मंडल लखौली से जुड़े खोमन ने जरूरतमंद मरीज की मदद के लिए संजीवनी हॉस्पिटल रायपुर में 43वीं बार रक्तदान किया। उनके इस सेवाभाव और निरंतर रक्तदान अभियान की परिजनों, साथियों और संस्था सदस्यों ने सराहना की। खोमन का प्रयास समाज में मानवता और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है।
अन्नकूट महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
आरंग ब्लॉक के ग्राम कुम्हारी स्थित अन्नकूट महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। संस्था अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में CEO, कर्मचारी, ग्रामीण और महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने भाग लिया और देश की एकता, अखंडता व विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
सरगुजा में मां पर नवजात बच्ची को झाड़ियों में छोड़ने का आरोप
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में नवजात बच्ची को झाड़ियों में पत्थरों के नीचे दबाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बच्ची को जीवित अवस्था में बरामद कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आर्थिक परेशानी और पारिवारिक सहयोग की कमी को घटना की वजह माना जा रहा है।
जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया भूमिपूजन
महासमुंद जिले में हरदेव लोधी समाज परिक्षेत्र क्रमांक-10 द्वारा अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ग्राम कस्तूरबोड से विभिन्न गांवों होते हुए ग्राम पंचायत पाली तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी शामिल हुईं और सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कर सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों और अतिथियों का सम्मान भी किया गया।