छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 6008 खबरें
ऑनलाइन अटेंडेंस बनी परेशानी : VSK ऐप की खामियों पर शिक्षक संघ नाराज, सुधार नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर विरोध तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने VSK ऐप में तकनीकी खामियों और व्यावहारिक परेशानियों का हवाला देते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर प्रदेशभर में आंदोलन किया जा सकता है।
फर्जीवाड़ा : लोन बुक में हेरफेर कर जमानत की कोशिश, तीन महिलाएं जेल भेजी गईं
कोर्ट परिसर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिलाएं फर्जी ऋण पुस्तिका (Loan Book) और अन्य दस्तावेजों में हेरफेर कर खुद को जमानतदार बताकर आरोपियों की जमानत कराने की कोशिश कर रही थीं।
आदेश : ऑनलाइन हाजिरी से मिलेगा शिक्षकों का जुलाई वेतन, नई व्यवस्था पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षकों के जुलाई महीने के वेतन को ऑनलाइन अटेंडेंस से जोड़ने की तैयारी है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। वहीं, शिक्षक संघ ने नेटवर्क और तकनीकी समस्याओं का हवाला देते हुए वेतन रोकने की व्यवस्था पर आपत्ति जताई है और वैकल्पिक सत्यापन की मांग की है।
बड़ा हादसा : दोस्तों के सामने तेज बहाव में बह गया युवक, देर शाम तक तलाश जारी
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाऊधारा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। दुर्ग से पिकनिक मनाने आए युवक प्रतीक कंवर की झरने में नहाने के दौरान पैर फिसलने से पानी के तेज बहाव में बहने की आशंका है। SDRF और DDRF की टीम ने देर शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। बुधवार सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया जाएगा।
शहरवासियों को राहत : बिलासपुर में जल्द शुरू होगी 50 एसी ई-बसों की सुविधा
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 50 एसी इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी मिली है। इनमें पहले चरण में 35 और दूसरे चरण में 15 बसें मिलेंगी। कोनी में 8 करोड़ रुपये की लागत से ई-बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जा रहा है। प्रशासन यात्रियों और आम लोगों के सुझावों के आधार पर बसों के रूट तय करेगा। दिसंबर 2026 तक ई-बस सेवा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
तेलीबांधा चौक में भीषण आग से मचा हड़कंप, ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें जलकर खाक
रायपुर के तेलीबांधा चौक स्थित सुंदरानी हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग से ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। कई वाहन भी आग की चपेट में आए। पुलिस और दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
डोंगरगढ़ में खूनी वारदात : मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ शहर के कश्मीरी पारा इलाके में मंगलवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 33 वर्षीय युवक धन्नू ठाकुर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
बस्तर की लोकसंस्कृति की गूंज दिल्ली तक, राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा जनजातीय दल
बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विकास की नई तस्वीर देश के सामने रखने के उद्देश्य से 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हुआ। दल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर बस्तर की लोकसंस्कृति, सामाजिक व्यवस्था और बदलते स्वरूप की जानकारी देगा।
स्मार्ट मीटर विवाद : स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट का आरोप, आम आदमी पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
महासमुंद में आम आदमी पार्टी ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिलों और उपभोक्ताओं की परेशानियों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने स्मार्ट मीटर बिलिंग की स्वतंत्र जांच, पुरानी व्यवस्था से बिल जारी करने और सोलर उपभोक्ताओं के भुगतान की मांग उठाई। AAP ने समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
श्रद्धा और समर्पण की यात्रा : महासमुंद के 81 शिवभक्त गंगाजल लेकर निकल पड़े बैद्यनाथ धाम
महासमुंद के 81 शिवभक्त कांवरियों की टोली बाबा बैद्यनाथ धाम की कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुई। श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर करीब 8 दिनों की पदयात्रा के बाद देवघर पहुंचेंगे और सावन के प्रथम सोमवार को बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
घर का सपना होगा पूरा : वार्ड-25 में पट्टा धृति अधिकार अभियान, सर्वे में 33 आवासहीन परिवार चिन्हांकित
वार्ड क्रमांक 25 में पट्टा धृति अधिकार अधिनियम 2023 के तहत विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। सर्वे के दौरान आवासहीन परिवारों की पहचान कर दस्तावेजों और आवास स्थिति का सत्यापन किया गया। अभियान में 33 परिवारों को आवासीय पट्टा वितरण के लिए चिन्हांकित किया गया है।
बागबाहरा में शिक्षक फेडरेशन नाराज, VSK ऐप व्यवस्था सुधारने की मांग
बागबाहरा में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने वीएसके ऐप आधारित ऑनलाइन उपस्थिति से वेतन जोड़ने के शिक्षा विभाग के आदेश का विरोध किया है। फेडरेशन ने कहा कि नेटवर्क समस्या, सर्वर की खराबी और तकनीकी खामियों के कारण शिक्षकों को परेशानी हो रही है। संगठन ने मांग की है कि पहले ऐप की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए, इसके बाद ही ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को अनिवार्य किया जाए।