देश
कुल 2302 खबरें
शेयर बाजार : 9700 करोड़ के IPO के बाद SBI फंड्स मैनेजमेंट की बाजार में शुरुआत
SBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयरों की आज शेयर बाजार में शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर NSE और BSE पर इश्यू प्राइस से करीब 6 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। 9,795 करोड़ रुपये का यह IPO 41.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था, जिसमें संस्थागत निवेशकों की सबसे ज्यादा रुचि देखने को मिली।
शिक्षक ट्रांसफर 2026 : नई नीति से बदलेंगे तबादले के नियम, 100 नंबर तय करेंगे प्राथमिकता
बिहार सरकार ने 5 लाख से अधिक शिक्षकों के तबादले के लिए नई स्थानांतरण नीति 2026 लागू की है। अब ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और 100 अंकों की एपीआई आधारित मार्किंग सिस्टम के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
सही देखभाल : बिना वॉश किए भी फ्रेश रहेगी जींस, बरसात में काम आएंगे ये टिप्स
बरसात में जींस को बार-बार धोने से रंग और फैब्रिक खराब हो सकता है। ऐसे में ताजी हवा, फैब्रिक फ्रेशनर, बेकिंग सोडा और भाप जैसे आसान उपायों से जींस की बदबू और हल्की गंदगी दूर कर उसे फ्रेश रखा जा सकता है। हालांकि, ज्यादा दाग या गंदगी होने पर जींस को धोना जरूरी है।
एनडीए संसदीय दल की बैठक : पीएम मोदी का बड़ा बयान, नीट पेपर लीक पर होगी कड़ी कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA संसदीय दल की बैठक में NEET पेपर लीक मामले पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था तैयार की जाएगी।
बड़ी सफलता : पेटीएम की पैरेंट कंपनी का शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 79% बढ़कर ₹220 करोड़ पहुंचा
पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 79 प्रतिशत बढ़कर ₹220 करोड़ पहुंच गया, जबकि कुल आय बढ़कर ₹2,630 करोड़ हो गई। पेमेंट बिजनेस और फाइनेंशियल सर्विसेज में मजबूत ग्रोथ से कंपनी को बड़ा फायदा मिला है।
गूंजी किलकारी : चलती बस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, स्वास्थ्य टीम ने बचाई जच्चा-बच्चा की जान
मुरैना जिले के कैलारस में चलती यात्री बस में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। अस्पताल स्टाफ की तत्परता और मानवता की लोगों ने सराहना की।
सोनम वांगचुक हेल्थ अपडेट : सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया नया मेडिकल बुलेटिन
सफदरजंग अस्पताल ने सोनम वांगचुक का नया हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनका ब्लड शुगर और पोटैशियम स्तर कम है, लेकिन वे ग्लूकोज लेने से मना कर रहे हैं।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनेगी नई एसआईटी, जांच तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की नई एसआईटी गठित करने जा रही है।
जंतर-मंतर पर डिंपल यादव का दिखा नया तेवर : पुलिस से तीखी नोकझोंक, घायल छात्र की मदद
नीट छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव का अलग अंदाज दिखा। पुलिस से बहस और घायल छात्र की मदद का वीडियो वायरल हो रहा है।
शंभू बॉर्डर पर तनाव : दिल्ली कूच से पहले पुलिस ने रोके किसान, महापंचायत पर संकट
किसानों के दिल्ली कूच से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया है। अमेरिका के साथ होने वाले समझौते के विरोध में यह महापंचायत बुलाई गई है।
टनल हादसा : सिक्किम के नामची में NHPC प्रोजेक्ट टनल में धमाके के बाद लैंडस्लाइड, 7 मजदूरों की मौत, कई फंसे
सिक्किम के नामची जिले में NHPC की निर्माणाधीन सुरंग में धमाके के बाद बड़ा हादसा हुआ। मलबे में दबने से अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
रिश्तों का कत्ल : जमीन विवाद बना खून का कारण, बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से छोटे भाई की हत्या की
मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर छोटे भाई की हत्या कर दी, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।