देश
कुल 2292 खबरें
Maharashtra Voter List: 2 करोड़ से ज्यादा नाम बाहर, पुणे और ठाणे में सबसे बड़ा फेरबदल
Maharashtra Voter List: SIR प्रक्रिया के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में 2.06 करोड़ से अधिक पुराने मतदाताओं के नाम फिलहाल शामिल नहीं हैं। आयोग ने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 31 अगस्त से 30 सितंबर तक का समय दिया है। अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी होगी।
INDIA Alliance: राहुल गांधी ही होंगे गठबंधन का चेहरा, TVK और कांग्रेस में अनबन की खबरें खारिज
INDIA Alliance: में प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच तमिलनाडु कांग्रेस विधायक दल की नेता थराहाई कथबर्ट ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि TVK प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार किया है। विजय के नाम को लेकर सामने आए सर्वे और नेताओं के बयानों के बाद कांग्रेस और TVK के बीच मतभेद की अटकलें तेज हुई थीं।
Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग
Balaghat Tiger Attack: कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगे गांवों में बाघों की बढ़ती आवाजाही से मानव-वन्यजीव संघर्ष गंभीर हो गया है। बीते छह महीनों में बाघों के हमलों में 6 लोगों की मौत और 2 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। अगस्त में कई हमलों के बाद ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। बफर जोन से करीब 21 गांव जुड़े हैं, जहां लगभग 28 बाघों की मौजूदगी बताई गई है।
Nepal Flood: तबाही के बीच जलविद्युत सुरंगों में जिंदगी और मौत की जंग, रेस्क्यू में जुटीं अंतरराष्ट्रीय टीमें
Nepal Flood: भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। विभिन्न हाइड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों में 933 से अधिक मजदूर और इंजीनियर फंसे बताए जा रहे हैं। सेना और अंतरराष्ट्रीय बचाव दल राहत एवं रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं।
Janmashtami Shopping: जन्माष्टमी से पहले सजे बाजार, मोरपंख वाली पोशाक और झूलों की बढ़ी मांग
Janmashtami Shopping: जन्माष्टमी के त्योहार में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इससे पहले ही नोएडा से लेकर दिल्ली तक बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। नोएडा का अट्टा मार्केट, दिल्ली का चांदनी चौक और सदर बाजार लड्डू गोपाल के कपड़ों और श्रृंगार के सामान से सज गया है। दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की आवाजाही देखने को मिल रही है।
Shahdol Rain: बारिश के बीच भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबा परिवार, 6 बकरियां भी दबी
Shahdol Rain: शहडोल में लगातार बारिश के बीच कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में पति-पत्नी और उनका बेटा मलबे में दबकर घायल हो गए, जबकि छह बकरियां भी दब गईं।
Tripti Rajput Case: विधानसभा में फर्जी IAS का वीडियो वायरल, तृप्ति राजपूत ने बनाया था ब्लॉग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Tripti Rajput Case: फर्जी IAS बनकर लोगों को झांसे में लेने के आरोपों से घिरी तृप्ति राजपूत का विधानसभा परिसर के अंदर का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वह दो युवतियों के साथ ब्लॉगिंग करती नजर आ रही है। मामले ने विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में विशाखा तिरकम और ख्याति ढोलपुरे के नाम भी सामने आए हैं।
Satna-Chitrakoot Highway: बाढ़ ने तोड़ा हाईवे, 300 मीटर सड़क बहने से यातायात ठप
Satna-Chitrakoot Highway सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर पिंड्रा के पास बाढ़ के तेज बहाव में करीब 300 मीटर सड़क बह गई। प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है। बसें बीच रास्ते रोकी जा रही हैं, जिससे यात्रियों को सामान लेकर पैदल रास्ता पार करना पड़ रहा है।
Ram Mandir Donation: 4 करोड़ का चेक बाउंस, खाते में मिले सिर्फ 3 रुपए, बैंक भेजेगा नोटिस
Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर के लिए चेन्नई की एक महिला ने 4 करोड़ रुपये का चेक दान किया, लेकिन बैंक में खाते में सिर्फ 3 रुपये मिले। पर्याप्त राशि नहीं होने से चेक बाउंस हो गया और बैंक की ओर से नोटिस की तैयारी की जा रही है।
Ankit Baliyan Murder Case: 6 महीने से लापता था मोहित, एनकाउंटर में हुई मौत
Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मोहित और सुमित की मौत हो गई। दोनों सोनीपत के रहने वाले बताए गए हैं। मोहित करीब छह महीने से घर से लापता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही मां बेसुध हो गई और परिवार में मातम छा गया। परिवार के मुताबिक, मोहित 9वीं के बाद अपराध की दुनिया में आया था और पहले जेल भी जा चुका था।
Kaushambi firecracker factory blast: 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग
Kaushambi firecracker factory blast में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग झुलस गए। धमाकों से आसपास के कई मकान ढह गए। राहत टीमों ने मलबे से 22 लोगों को सुरक्षित निकाला। घायलों को प्रयागराज के SRN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रशासन हादसे के कारण और फैक्ट्री के लाइसेंस व सुरक्षा मानकों की जांच कर रहा है।
Rahul Gandhi पर FIR को लेकर भड़के उमंग सिंघार, बोले- ‘भाजपा की कथनी और करनी में अंतर’
Rahul Gandhi पर दर्ज FIR को लेकर उमंग सिंघार ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप लगाया और मोहन भागवत के विदेश में दिए बयान को लेकर भी सवाल उठाए।