देश
1462 खबरें
सोना-चांदी में बड़ा भूचाल : MCX से सर्राफा बाजार तक भारी गिरावट, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी
वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल और अमेरिका-ईरान तनाव में नरमी के संकेतों के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना ₹1,018 टूटकर ₹1,58,588 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹3,283 गिरकर ₹2,71,600 प्रति किलो पर बंद हुई।
महाशक्तियों का महामंथन : भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, तनाव भुलाकर नए अध्याय की शुरुआत!
अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio 23 से 26 मई तक अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और United States के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना, व्यापार और टैरिफ विवादों को सुलझाना तथा रक्षा, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी सहयोग को नई गति देना है।
संकट की आग में आम आदमी : 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का नया रेट
मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध जैसे हालात और कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर भारी बढ़ोतरी हुई है। बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं। दिल्ली में पेट्रोल ₹99.51 और डीजल ₹92.49 प्रति लीटर पहुंच गया है।
LIC का धमाका : चौथी तिमाही में मुनाफा 23% उछला, डिविडेंड और बोनस शेयर की तारीखों का हुआ एलान
Life Insurance Corporation of India ने FY26 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 23% की बढ़त के साथ ₹23,467 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम ₹1.65 लाख करोड़ और निवेश आय ₹1.09 लाख करोड़ रही।
सीक्रेट रूम खत्म : अब आर-पार दिखेगा काम, ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांच वाले दफ्तर ने बदला सरकार का वर्क कल्चर
संचार मंत्री Jyotiraditya Scindia ने नई दिल्ली के संचार भवन में अपने पारंपरिक बंद कार्यालय को पूरी तरह पारदर्शी ‘ग्लास ऑफिस’ में बदल दिया है। भारी दीवारों और पुराने फर्नीचर की जगह अब शीशे की दीवारें और मॉडर्न इंटीरियर हैं, जिससे कार्यालय खुला और सुलभ दिखाई देता है।
गुपचुप रचा ली शादी : गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां देख फैंस हुए हैरान!
भाजपा सांसद और अभिनेत्री Kangana Ranaut का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंगलसूत्र और पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही फैंस ने उनकी गुपचुप शादी को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं।
चतुष्पक्षीय : जयशंकर की अध्यक्षता में होगी QUAD बैठक, अमेरिका-जापान-ऑस्ट्रेलिया होंगे शामिल
QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक 26 मई को नई दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें भारत , अमेरिका-जापान-ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष राजनयिक हिस्सा लेंगे। बैठक की अध्यक्षता डॉ. एस. जयशंकर करेंगे। इंडो-पैसिफिक सुरक्षा, समुद्री सहयोग, चीन की बढ़ती गतिविधियां, साइबर सुरक्षा, सप्लाई चेन और उभरती तकनीकों पर इस बैठक में व्यापक चर्चा होने की संभावना है। विशेषज्ञ इसे क्षेत्रीय रणनीतिक संतुलन और QUAD सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मान रहे हैं।
आसमान का नया काल : पोखरण से जोशीमठ तक गूंजी स्वदेशी Kamikaze ड्रोन वायु अस्त्र-1 की दहाड़
NIBE Limited ने भारतीय सेना के लिए स्वदेशी लोइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम Vayu Astra-1 का सफल परीक्षण किया। इसका परीक्षण राजस्थान के पोखरण रेगिस्तान और उत्तराखंड के जोशीमठ/मलारी के 14,000 फीट ऊंचे बर्फीले इलाके में किया गया। इस ड्रोन की प्रमुख खूबियों में 100 किमी मारक क्षमता, 90 मिनट से अधिक उड़ान समय, 1 मीटर से कम CEP (बेहद सटीक निशाना), री-अटैक क्षमता और 10 किलोग्राम वारहेड शामिल हैं।
IPL : साई सुदर्शन का धमाका, चेन्नई के खिलाफ तूफानी पारी, सहवाग-वॉर्नर के क्लब में एंट्री
साई सुदर्शन ने IPLमें शानदार फॉर्म जारी रखते हुए चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ 53 गेंदों में 84 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने लगातार पांच आईपीएल मैचों में पांच अर्धशतक लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया।
यात्रा : कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर बड़ा ऐलान, कंप्यूटरीकृत ड्रॉ से चुने गए श्रद्धालु
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए 1000 श्रद्धालुओं का चयन कंप्यूटरीकृत ड्रॉ प्रक्रिया के जरिए किया गया है। विदेश मंत्री एस जयसंकर ने चयन प्रक्रिया पूरी की, जिसे पूरी तरह पारदर्शी, रैंडम और जेंडर-बैलेंस्ड बताया गया। जून से अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में श्रद्धालु लिपुलेख पास और नाथू ला मार्ग से माउंट कैलाश और लेक मानसरोवर के दर्शन के लिए जाएंगे। इस बार यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और मोटरेबल रूट के जरिए आसान बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।
अचूक निशाना : पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान मुजफ्फराबाद में ढेर
PoK के मुजफ्फराबाद में पुलवामा हमले के कथित मास्टरमाइंड और वांटेड आतंकी हमजा बुरहान की अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क का अहम हिस्सा था और जम्मू-कश्मीर में भर्ती, ट्रेनिंग व लॉजिस्टिक सपोर्ट संभालता था।
डबल झटका : मुंबई की हार के बाद कप्तान हार्दिक पर गिरा बीसीसीआई का गाज, लगा भारी जुर्माना!
ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस मैच में वापसी की, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने बल्लेबाजी में 27 गेंदों पर 26 रन बनाए और गेंदबाजी में बिना कोई विकेट लिए 2 ओवर में 13 रन दिए।