महासमुंद
महासमुंद जिले से जुड़ी स्थानीय खबरों, जनहित के मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों की विश्वसनीय जानकारी इस श्रेणी में पढ़ें। यहां महासमुंद शहर और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों के साथ स्थानीय विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और आम लोगों से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाती है।
कुल 1272 खबरें
महासमुंद छात्रावास में बच्चों को मिला सहयोग, बांटी गई दैनिक उपयोग की सामग्री
महासमुंद के प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में विद्यार्थियों को लोअर, टी-शर्ट और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की गई। छात्रावास में बेहतर सुविधाओं, पौष्टिक भोजन और अध्ययन व्यवस्था से बच्चों को शिक्षा के लिए अनुकूल माहौल मिल रहा है।
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर MBBS इंटर्न का प्रदर्शन, महासमुंद जिला अस्पताल में दिया धरना
प्रदेशभर में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर चल रही MBBS इंटर्न की हड़ताल अब महासमुंद तक पहुंच गई है। जिला अस्पताल परिसर में इंटर्न डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन कर वर्तमान 15,900 रुपये स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार विरोध के बावजूद अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
नशे के खिलाफ विद्यार्थियों ने उठाई आवाज, विद्यालय परिवार ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
दुलारपाली स्कूल में एनएसएस इकाई ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।
बच्चों की जान से खिलवाड़ : सेजेस स्कूल में बाल-बाल बचे छात्र, 5 दिन बाद जागा बिजली विभाग
बागबाहरा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा संचालन के दौरान दीवारों में करंट उतरने का मामला सामने आया। कक्षा 5वीं में पढ़ा रहे शिक्षक को दीवार छूने पर झटका लगा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना के बाद बिजली विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन कार्रवाई में देरी को लेकर पालकों और शाला विकास समिति ने नाराजगी जताई।
महासमुंद में KCC घोटाला : 20 से ज्यादा किसानों के खातों में गड़बड़ी, पांच कर्मचारी निलंबित
महासमुंद जिले के केना सहकारी समिति में KCC ऋण वितरण में सामने आई अनियमितताओं के मामले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित पांच कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच में 20 से अधिक किसानों के खातों में हेरफेर कर उनकी जानकारी के बिना ऋण राशि बढ़ाने और करीब 1.77 करोड़ रुपये की अनियमितता सामने आई है।
कोमाखान और सरायपाली में 1.67 क्विंटल गांजा के साथ 1 करोड़ से ज्यादा का सामान जब्त
महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 167.250 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। कोमाखान थाना क्षेत्र में टाटा हैरियर कार से 114.260 किलो और सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में बलेनो कार के गुप्त चेंबर से 52.990 किलो गांजा बरामद किया गया। दोनों मामलों में गांजा, वाहन, मोबाइल और नकद समेत करीब 1 करोड़ 3 लाख 94 हजार रुपये की मशरूका जब्त की गई है।
महासमुंद में नए आधार सेवा केंद्र की शुरुआत, अब एक ही जगह मिलेंगी नामांकन और अपडेट की सुविधाएं
महासमुंद जिला मुख्यालय में नए आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस केंद्र में नागरिकों को आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट, नाम-पता सुधार और अन्य सेवाएं एक ही जगह मिल सकेंगी। केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होगा।
महासमुंद में एटीआर मॉड्यूल का प्रशिक्षण, पंचायतों की निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत
महासमुंद जिला पंचायत में एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) मॉड्यूल का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। राज्य संपरीक्षा कार्यालय की टीम ने पंचायत अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रणाली, डेटा प्रबंधन और समयबद्ध रिपोर्टिंग की जानकारी दी। एटीआर मॉड्यूल के उपयोग से पंचायतों के कार्यों की निगरानी अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
राष्ट्रभक्ति की मिसाल : महासमुंद से जवानों के लिए भेजे जाएंगे 31,355 रक्षा-सूत्र
महासमुंद जिले में ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान-2026 के तहत 31,355 रक्षा-सूत्र और शुभकामना संदेश एकत्र किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं, छात्राओं और जिलेवासियों ने अभियान में भाग लेकर देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।
बसना के युवा पावरलिफ्टर राहुल ने रचा इतिहास, तीन गोल्ड जीतकर चमकाया जिले का नाम
बसना के युवा पावरलिफ्टर राहुल उर्फ जयनारायण अग्रवाल ने धमतरी में आयोजित 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने 120 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में 455 किलो वजन उठाकर स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में गोल्ड हासिल किया।
बागबाहरा में जुटे आदिवासी समाज के पदाधिकारी, विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम की बनी रूपरेखा
महासमुंद के बागबाहरा में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। समाजजनों से बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
खैरखुटा पंचायत विवाद : सचिव की अनुपस्थिति और राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर ग्रामीणों की शिकायत
महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत खैरखुटा के ग्रामीणों ने पंचायत में कथित अनियमितताओं और राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए विधायक जनसंपर्क कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव की अनुपस्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता की कमी और पंचायत गतिविधियों में हस्तक्षेप की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।