महासमुंद
महासमुंद जिले से जुड़ी स्थानीय खबरों, जनहित के मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों की विश्वसनीय जानकारी इस श्रेणी में पढ़ें। यहां महासमुंद शहर और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों के साथ स्थानीय विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और आम लोगों से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाती है।
कुल 1272 खबरें
मेमरा गांव में बंद मकान से 40 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, महीनों से फरार आरोपी गिरफ्तार
पिथौरा पुलिस ने मेमरा गांव में अवैध शराब बरामदगी मामले में महीनों से फरार आरोपी चमरू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बंद मकान से 62.46 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी, जिसकी कीमत करीब 40,900 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
NHM भर्ती अपडेट : महासमुंद में पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी, अपात्र सूची भी हुई प्रकाशित
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत महासमुंद जिले में संविदा पदों पर भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी इसे जिले की वेबसाइट और CMHO कार्यालय के सूचना पटल पर देख सकते हैं।
ओडिशा से रायपुर जा रही गांजा की बड़ी खेप बरामद, दो नाबालिगों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद के कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने नर्रा जांच नाका पर कार्रवाई करते हुए 14.8 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर और दो नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने 9.64 लाख रुपये का सामान जब्त कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
NH-353 बदहाल : 8 महीने में ही उखड़ी सड़क, गहरे गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
बागबाहरा शहर से गुजरने वाले NH-353 मार्ग की हालत फिर खराब हो गई है। आठ से दस माह पहले कराई गई मरम्मत के बाद भी सड़क पर दोबारा गहरे गड्ढे उभर आए हैं और डामर की परत उखड़ने लगी है। बारिश में पानी भरने से ये गड्ढे वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए एनएच विभाग से तत्काल निरीक्षण, सुधार कार्य और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
लापरवाही बनी मौत का कारण, कांटेदार तार में करंट से चार गौवंशीयों की गई जान
वार्ड-9 स्थित आत्मानंद स्कूल के पीछे एक बाड़ी में कांटेदार तार में फैले करंट की चपेट में आने से चार गौवंशीय मवेशियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंद मकान के टूटे बिजली मीटर के तार के संपर्क में आने से फेंस में करंट प्रवाहित हो गया था। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने कनेक्शन काटकर आपूर्ति बंद की। मृत मवेशियों में तीन गाय स्थानीय निवासी महेंद्र ठाकुर की बताई जा रही हैं।
वार्षिक बैठक : प्रशिक्षण, स्वच्छता और जागरूकता अभियान पर रहेगा फोकस
बागबाहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ब्लॉक संघ की वार्षिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संघ ने पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
भोरिंग पंचायत में बवाल : 18 पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की
महासमुंद जिले की ग्राम पंचायत भोरिंग में 18 पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को ज्ञापन सौंपा। पंचों ने विकास कार्यों में अनियमितता, पंचायत फंड में गड़बड़ी, मनमानी और पंचों की उपेक्षा जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पट्टा सर्वे की शिकायतों पर नपा एक्शन में, वार्डों में होगी निगरानी
महासमुंद नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने जन समस्याएं सुनीं। पट्टा सर्वे को लेकर मिल रही शिकायतों पर सीएमओ को सर्वे टीम की मॉनिटरिंग, वार्डों में मुनादी और नागरिकों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए।
महासमुंद : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, 4.64 लाख हस्ताक्षरों के साथ कलेक्टोरेट में सौंपा ज्ञापन
महासमुंद में गौ सेवा आह्वान समिति ने रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंच ज्ञापन सौंपा। समिति ने गौ माता को राज्य माता घोषित करने, राष्ट्रमाता के सम्मान के लिए केंद्र को अनुशंसा भेजने सहित कई मांगें रखीं। अभियान के तहत 4 लाख 64 हजार हस्ताक्षर भी सौंपे गए।
बागबाहरा में स्काउट-गाइड ब्लॉक संघ की बैठक संपन्न, वार्षिक कार्यक्रमों और नई कार्ययोजना पर बनी सहमति
बागबाहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ब्लॉक संघ की बैठक में वर्ष 2026-27 के वार्षिक कार्यक्रम, यूनिफॉर्म में नए बैज बदलाव और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा को मंजूरी दी गई। बैठक के अंत में दिवंगत स्काउट-गाइड सदस्यों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
महासमुंद में 29 जुलाई को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 559 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर
महासमुंद में 29 जुलाई को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित इस मेले में छह निजी कंपनियां 10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक पास युवाओं के लिए 559 पदों पर भर्ती करेंगी।
तस्करी नाकाम : 170 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त
महासमुंद के बलौदा थाना पुलिस ने ग्राम किसडी में कार्रवाई करते हुए 170 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। एक आरोपी को गिरफ्तार कर शराब, बिना नंबर स्कूटी और मोबाइल समेत करीब 94 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया।