रायगढ़
203 खबरें
Raigarh Elephant News: 26 किसानों की धान फसल तबाह, जंगलों में 165 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
Raigarh Elephant News: विभिन्न वन क्षेत्रों में हाथियों ने 26 किसानों की तैयार धान की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। जिले में फिलहाल 165 हाथी मौजूद हैं, जिसके चलते वन विभाग ने प्रभावित गांवों में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को रात में खेत और जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी है।
Kapu Murder Case: पत्नी की हत्या के बाद आंगन में जलाया शव, हड्डियां जमीन में दबाईं और दर्ज कराई गुमशुदगी रिपोर्ट
Kapu Murder Case: रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव जलाने और हड्डियां जमीन में दबाने के आरोप में पति गिरफ्तार हुआ है। डीएनए रिपोर्ट से महिला की पहचान होने के बाद पुलिस ने झूठी गुमशुदगी की कहानी का खुलासा किया।
Raigarh Crime News: ठेकेदार के घर चोरी, 10 लाख कैश और महंगी स्कॉच ले गया चोर
Raigarh Crime News: रायगढ़ की वृंदावन कॉलोनी में ठेकेदार आनंद कुमार सिंघानिया के सूने मकान से अज्ञात चोर ने अलमारी में रखे 10 लाख रुपए नकद और महंगी स्कॉच की बोतल चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश संदिग्ध नजर आया है। कोतवाली पुलिस डॉग स्क्वाड और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।
Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी
रायगढ़ में शादी का झांसा देकर 27 वर्षीय युवती से दुष्कर्म और करीब 2.50 लाख रुपए लेने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने बाद में दूसरी युवती से शादी कर ली और रुपए लौटाने से भी इनकार कर दिया।
रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ जा रहे यूपी के दो आरोपी 4.108 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
रायगढ़ के लैलूंगा में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 4.108 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन समेत करीब 10 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाया तार में करंट, दो गायों की मौत, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ के छोटे हरदी वन क्षेत्र में जंगली सुअर के शिकार के लिए 11 केवी हाईटेंशन लाइन से हुकिंग कर जीआई तार बिछाया गया था। करंट की चपेट में आने से दो पालतू गायों की मौत हो गई। वन विभाग ने जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रायगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, 9 पशु घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र में मवेशियों से भरी पिकअप पलटने से 9 पशु घायल हो गए। पुलिस ने तस्करी की आशंका पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांजा और नशीले इंजेक्शन-टैबलेट के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। लैलूंगा में तीन आरोपियों से 3.3 किलो गांजा और कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से नशीले इंजेक्शन व टैबलेट बरामद किए गए।
कोल माइंस मुआवजे के नाम पर बड़ी ठगी, भोले-भाले किसान को जाल में फंसाकर खाते से उड़ाए 49.50 लाख
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन और मकान के मुआवजे की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। ग्राम तिलाईपाली बिच्छीनारा निवासी 35 वर्षीय अमीर कुमार राठिया की जमीन और मकान एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खनन परियोजना के तहत अधिग्रहित हुए थे। उनके खाते में 69.64 लाख रुपये मुआवजे के रूप में जमा हुए थे।
सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, रायगढ़ कोर्ट ने दोषी पति को सुनाई उम्रकैद की सजा
रायगढ़ में सब्जी नहीं बनाने की बात पर पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या करने वाले पति को अदालत ने दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 1 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। कोर्ट ने मृतका के आश्रितों को 1 लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने की अनुशंसा भी की है।
मंडराया गजराज का खौफ : 164 हाथियों ने डाला डेरा, रात होते ही बस्तियों में मच रहा उत्पात
रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। घरघोड़ा क्षेत्र के कया गांव में 53 हाथियों के दल ने बस्ती में घुसकर दो कच्चे मकानों की दीवारें गिरा दीं और चावल समेत धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं धरमजयगढ़ वन मंडल में 16 किसानों की फसल हाथियों ने रौंद दी। वन विभाग ड्रोन कैमरों और हाथी मित्र दल की मदद से निगरानी कर रहा है।
नवागांव में खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम, बोले- 15 साल से झेल रहे परेशानी
रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक के नवागांव में खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने 15 साल से जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की। पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत भी आंदोलन में शामिल हुए और सड़क निर्माण जल्द शुरू करने के साथ भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग उठाई।