रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1897 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 33 अधिकारियों के बदले प्रभार, देखें पूरी तबादला सूची
Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 ASP और DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। 30 अक्टूबर को जारी आदेश के तहत रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, बस्तर, सरगुजा समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Raipur Police: साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा कदम, पीड़ितों को जल्द वापस मिलेगी फंसी हुई रकम
Raipur Police: रायपुर पुलिस रेंज में साइबर ठगी के पीड़ितों को रकम वापस दिलाने के लिए GRM/MRM पोर्टल पर कार्यशाला आयोजित की गई। चार वर्षों में 5.49 करोड़ रुपये होल्ड किए गए हैं। पुलिस और बैंक मिलकर रकम वापसी की प्रक्रिया तेज करेंगे।
Deepak Baij: वोट बचाओ देश बचाओ रैली में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी, 16 बसों से हुए रवाना
Deepak Baij: कांग्रेस कार्यकर्ता ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए 16 बसों से दिल्ली रवाना हुए। दीपक बैज ने किसानों की कर्जमाफी, चुनाव प्रक्रिया और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।
BJP MLA Death: भाजपा को बड़ा झटका, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन
BJP MLA Death: छत्तीसगढ़ के अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से भाजपा और अहिवारा क्षेत्र में शोक की लहर है।
Raipur News: सराफा कारोबारियों पर GST विभाग की नजर, कम टैक्स भुगतान करने वालों को सौंपी सूची
Raipur News: GST विभाग ने सराफा एसोसिएशन के साथ बैठक कर कम नकद टैक्स भुगतान करने वाले व्यापारियों की सूची सौंपी। व्यापारियों से नियमानुसार GST भुगतान की अपील की गई।
CG News: दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, रायपुर से गुजरने वाली 7 ट्रेनों में जुड़ेंगे 2-2 अतिरिक्त जनरल कोच
CG News: दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर रायपुर से गुजरने वाली सात पैसेंजर ट्रेनों में 5 से 15 नवंबर तक दो-दो अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे।
CG DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी का आदेश जारी
CG DA Hike: छत्तीसगढ़ सरकार ने सातवें वेतनमान के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि का आदेश जारी किया है।
Tuta Forest: फिल्म सिटी के लिए पेड़ों की कटाई पर गरमाई सियासत, ग्रामीणों का विरोध तेज, स्मृति ईरानी को लिखा पत्र
Tuta Forest: नवा रायपुर के तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी के निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई का विरोध तेज हो गया है। माना-तूता जंगल संघर्ष समिति ने स्मृति ईरानी को पत्र भेजकर कटाई रोकने और परियोजना के लिए वैकल्पिक जमीन चुनने की मांग की है।
Raipur News: राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सियासी हलचल, छह केंद्रीय मंत्री करेंगे दौरा
Raipur News: 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक छह केंद्रीय मंत्री दौरे पर रहेंगे। अमित शाह राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, डॉ. वीरेंद्र कुमार, मनसुख मांडविया और जी. किशन रेड्डी के दौरों के दौरान आवास, कृषि, सामाजिक कल्याण, खेल और खनन से जुड़ी विकास योजनाओं पर फोकस रहेगा।
Crime News: तीन आदतन बदमाश जिलाबदर, हत्या-चोरी समेत 29 अपराधों में नाम
Crime News: रायपुर पुलिस ने गंभीर अपराधों में संलिप्त तीन आदतन बदमाशों को जिलाबदर किया है। तीनों के खिलाफ हत्या, मारपीट, चोरी और अवैध हथियार समेत कुल 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ED EOW Raid: रायपुर समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी
ED EOW Raid: छत्तीसगढ़ में ED और EOW की संयुक्त टीमों ने रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत कई जिलों में छापेमारी की। कार्रवाई को CGMSC की कथित अनियमितताओं और कोयला घोटाले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।
Indian Air Force: आज गूंजेगी सारंग की गर्जना, एयरफोर्स के स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों का रोमांचक शो, जानिए समय और पूरी डिटेल
Indian Air Force: रायपुर में 30 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम फ्लाई-पास्ट और रिहर्सल करेगी। दोपहर 12:20 से 12:45 बजे तक शहर के आसमान में हेलीकॉप्टरों की रोमांचक उड़ान देखने को मिलेगी। वहीं, 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में राज्योत्सव के अवसर पर भव्य एयर शो आयोजित किया जाएगा।