Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युवती की मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युवती की मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग Arang News: चंदखुरी में 26 से 28 सितंबर तक होगा म…
Chandkhuri Manas Mahotsav ( Image Source - AI Generated )
Chandkhuri Manas Mahotsav ( Image Source - AI Generated )
रायपुर संभाग

Arang News: चंदखुरी में 26 से 28 सितंबर तक होगा मानस महोत्सव, दिग्गज हस्तियों का रहेगा जमावड़ा

Arang News: चंदखुरी के माता कौशल्या मंदिर परिसर में 26 से 28 सितंबर तक राज्य स्तरीय मानस महोत्सव एवं अलंकरण समारोह होगा। कार्यक्रम में रमन सिंह, खुशवंत साहेब, भूपेश बघेल और शिव डहरिया समेत कई अतिथि शामिल होंगे।

प्रकाशित: 24 Sep 2026, 04:31 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Arang News: छत्तीसगढ़ के आरंग क्षेत्र स्थित माता कौशल्या मंदिर परिसर चंदखुरी में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मानस महोत्सव एवं अलंकरण समारोह 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 26, 27 और 28 सितंबर तक चलेगा। इस वर्ष मानस महोत्सव का यह छठवां आयोजन है, जिसे भव्य स्तर पर आयोजित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन माता कौशल्या मंदिर समिति चंदखुरी और मानस दर्शन जीवन अर्पण छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। महोत्सव में प्रदेशभर की मानस मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही साधु-संतों के प्रवचन, श्रीराम कथा और आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

पहले दिन मंत्री खुशवंत साहेब करेंगे शुभारंभ 

26 सितंबर शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब करेंगे। इस दिन सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें माता कौशल्या देवी का नगर भ्रमण कराया जाएगा। आयोजन समिति और नगरवासी इस यात्रा में शामिल होंगे। शाम के समय विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें चंदखुरी की मां शारदा मानस मंडली, भिंभौरी बेमेतरा की शक्ति संगम मानस परिवार, सिवनी रायपुर की जय मां कारीपाट मानस परिवार और महासमुंद बागबाहरा की गौरी शंकर मानस परिवार शामिल रहेंगी। शाम 7 बजे सत्संग कार्यक्रम में जांजगीरी भिलाई स्थित राधे निकुंज रौहणी गौधाम शिक्षण एवं जनकल्याण संस्थान के नारायण महाराज आशीर्वचन देंगे। 

दूसरे दिन रमन सिंह और खुशवंत साहेब होंगे मौजूद 
27 सितंबर रविवार को मानस गान एवं अलंकरण समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल होंगे। इस दौरान कौशला पीठाधीश्वर श्री राजीव लोचन उपाध्यक्ष गौसेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आशीर्वचन और श्रीराम कथा प्रस्तुत की जाएगी। शाम के कार्यक्रम में रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, धमतरी, महासमुंद और बिलासपुर सहित प्रदेश की कई मानस मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी।

समापन समारोह में भूपेश बघेल और शिव डहरिया होंगे शामिल 

28 सितंबर सोमवार को महोत्सव के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व केबिनेट मंत्री शिव डहरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समापन अवसर पर मज्जयोतिर्मयानंद सरस्वती (सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा, बेमेतरा) और सिया गोवर्धन शरण चतुर्भुज (सिरकट्टी आश्रम पांडुका, गरियाबंद) द्वारा आशीर्वचन एवं श्रीराम कथा प्रस्तुत की जाएगी। संध्या कार्यक्रम में छुईहा राजिम, बागबाहरा महासमुंद, बेमेतरा, डोंगरगढ़, तुमाकला, खैरझिटी महासमुंद और कबीरधाम की मानस मंडलियां भक्तिमय प्रस्तुति देंगी। 

प्रदेशभर के मानस संघों की रहेगी भागीदारी 

आयोजन में प्रदेश की प्रमुख मानस संस्थाओं के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इनमें श्रीराज मानस संघ धमतरी, मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर, जिला मानस संघ दुर्ग, बलौदाबाजार-भाटापारा, श्रीराम किंकर शिष्य परिषद छत्तीसगढ़, श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़, श्री राजीव लोचन मानस संघ गरियाबंद और मां भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा सहित कई संस्थाएं शामिल हैं। आयोजन समिति ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे तीनों दिन आयोजित होने वाले इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाएं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें