Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल
W 𝕏 f
होम › लाइफ स्टाइल › Caramel Rice Kheer Recipe: नवरात्रि में बनाएं स्व…
Easy recipe for making Kheer (Image Source: AI Photo)
Easy recipe for making Kheer (Image Source: AI Photo)
लाइफ स्टाइल

Caramel Rice Kheer Recipe: नवरात्रि में बनाएं स्वादिष्ट और मलाईदार खीर, जानें आसान विधि

Caramel Rice Kheer Recipe: भारतीय घरों में खीर का नाम सुनते ही दूध, चावल और इलायची की खुशबू याद आ जाती है। त्योहार हो, कोई खास मौका या फिर खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन, खीर हमेशा से पसंदीदा मिठाइयों में शामिल रही है। लेकिन अगर आप पारंपरिक खीर बनाते-बनाते कुछ नया आजमाना चाहते हैं, तो इस नवरात्रि में कैरेमल राइस खीर बना सकते हैं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Oct 2026, 03:00 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Caramel Rice Kheer Recipe: भारतीय घरों में खीर का नाम सुनते ही दूध, चावल और इलायची की खुशबू याद आ जाती है। त्योहार हो, कोई खास मौका या फिर खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन, खीर हमेशा से पसंदीदा मिठाइयों में शामिल रही है। लेकिन अगर आप पारंपरिक खीर बनाते-बनाते कुछ नया आजमाना चाहते हैं, तो इस नवरात्रि में कैरेमल राइस खीर बना सकते हैं। इसका अलग स्वाद आपके मीठे की पसंद को एक नया अनुभव देगा।
कैरेमल राइस खीर की खासियत इसका गाढ़ा, मलाईदार स्वाद और चीनी से तैयार होने वाला हल्का कैरेमल फ्लेवर है। इसे बनाने के लिए किसी खास या महंगी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। चावल, दूध, ताजा नारियल, काजू और चीनी जैसी आसानी से मिलने वाली चीजों से घर पर ही यह स्वादिष्ट मिठाई तैयार की जा सकती है।  

सबसे पहले चावल और काजू को करें तैयार

कैरेमल राइस खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन गर्म करें और उसमें चावल को हल्का भून लें। जब चावल से अच्छी खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें। अब भुने हुए चावल और काजू को एक बर्तन में डालें और गर्म पानी में करीब 30 मिनट तक भिगोकर रखें। इससे दोनों चीजें नरम हो जाएंगी और आगे की तैयारी आसान रहेगी। 

कैरेमल में दूध मिलाकर पकाएं खीर

कैरेमल में दूध मिलाकर पकाएं खीर कैरेमल तैयार होने के बाद उसमें धीरे-धीरे दूध डालें और लगातार चलाते रहें। दूध को हल्का उबाल आने तक गर्म करें, ताकि कैरेमल अच्छी तरह घुल जाए। इसके बाद तैयार किया हुआ चावल, काजू और नारियल का पेस्ट दूध में मिलाएं। मिश्रण को धीमी आंच पर पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि खीर बर्तन के तले में चिपके नहीं और उसमें गांठें न बनें।

कैरेमल राइस खीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री 

इस स्वादिष्ट खीर को बनाने के लिए आपको आधा कप चिपचिपे चावल, 7-8 काजू, आधा कप ताजा नारियल और एक लीटर फुल क्रीम दूध की जरूरत होगी। इसके अलावा कैरेमल तैयार करने के लिए एक चौथाई कप चीनी और थोड़ा पानी लें। खीर में मिठास के लिए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त चीनी, एक चौथाई छोटा चम्मच इलायची पाउडर और 1-2 बड़े चम्मच घी रखें।   

चावल, काजू और नारियल का बारीक पेस्ट बनाएं

चावल, काजू और नारियल का बारीक पेस्ट बनाएं चावल और काजू अच्छी तरह भीग जाएं, तो उनका पानी निकाल दें। अब इन्हें मिक्सर जार में डालकर ताजा नारियल मिलाएं और बारीक पेस्ट तैयार कर लें। जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी डाल सकते हैं। ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा पतला न हो, क्योंकि इसी से खीर को गाढ़ापन और मलाईदार बनावट मिलेगी।

नवरात्रि के लिए तैयार है स्वादिष्ट कैरेमल राइस खीर 

आपकी कैरेमल राइस खीर अब तैयार है। इसे गर्मागर्म परोस सकते हैं या ठंडा करके भी इसका आनंद ले सकते हैं। दूध की मलाईदार बनावट, चावल का गाढ़ापन और कैरेमल की मिठास इसे पारंपरिक खीर से थोड़ा अलग बनाती है। इस नवरात्रि में अगर आप घर पर कोई नई मिठाई बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर आजमाएं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें