Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Student Drowning Case: घुनघुट्टा डेम में 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Student Drowning Case: घुनघुट्टा डेम में 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › CG Education News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शु…
LKG Admission in Swami Atmanand School Bemetarat (Image Source: Keertiman Media)
LKG Admission in Swami Atmanand School Bemetarat (Image Source: Keertiman Media)
शिक्षा

CG Education News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शुरू होंगी LKG कक्षाएं, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

CG Education News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एलकेजी (LKG) कक्षाएं शुरू करने का आदेश दिया है। जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को चार सप्ताह के भीतर जरूरी व्यवस्था पूरी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

क
प्रकाशित: 25 Sep 2026, 06:48 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Education News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एलकेजी (LKG) कक्षाएं शुरू करने का आदेश दिया है। जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को चार सप्ताह के भीतर जरूरी व्यवस्था पूरी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
बेमेतरा जिले के साजा क्षेत्र के रहने वाले सुदर्शन लोढ़ी, सूरज साहू, गोविंद पटेल, दकवार बंजारे, लालाराम सोनी, चंद्र प्रकाश, मुकेश सोनी, आत्माराम साहू, भारत साहू, ओम प्रकाश सोनी, सुनीला वर्मा और देकोराम ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिकाकर्ताओं ने बताया कि उनके बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर और सामान्य आय वाले परिवारों से आते हैं। 

अन्य जिलों में प्रवेश, बेमेतरा में नहीं हुई शुरुआत

याचिका में आरोप लगाया गया था कि राज्य के कई अन्य जिलों में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में एलकेजी की प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है, लेकिन बेमेतरा जिले में जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल प्रबंधन ने बजट एवं स्टाफ की कमी का हवाला देकर प्रक्रिया शुरू नहीं की। अभिभावकों ने इसे बच्चों के शिक्षा के अधिकार और समान अवसर के खिलाफ बताते हुए हाईकोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की थी। 

शिक्षा नीति का लाभ सभी जिलों को मिलना चाहिए: हाईकोर्ट

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि जब राज्य सरकार ने सभी जिलों में गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम शिक्षा उपलब्ध कराने की नीति बनाई है, तो किसी एक जिले के बच्चों को इससे वंचित नहीं रखा जा सकता। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 21ए (शिक्षा का अधिकार) की भावना के विपरीत होगा।

सरकार की दलील को कोर्ट ने किया खारिज

राज्य सरकार की ओर से डिप्टी एजी डॉ. सौरभ कुमार पांडेय ने तर्क दिया कि एलकेजी स्तर पर आरटीई (शिक्षा का अधिकार कानून) के अनिवार्य प्रावधान लागू नहीं होते।
हालांकि हाईकोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया और स्पष्ट किया कि क्षेत्रीय आधार पर बच्चों को शिक्षा के अवसरों से अलग नहीं किया जा सकता।

बेमेतरा में जल्द शुरू होगी एलकेजी प्रवेश प्रक्रिया

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एलकेजी कक्षाएं शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर प्रवेश शुरू करना होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें