Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त
W 𝕏 f
होम शिक्षा CG News: अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान पर सरकार…
Guest Teacher Payment Update (Image Source: Keertiman Media)
Guest Teacher Payment Update (Image Source: Keertiman Media)
शिक्षा Featured

CG News: अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान पर सरकार का बड़ा फैसला, जारी किए 18.42 करोड़ रुपए

CG News: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 18 करोड़ 42 लाख रुपए की राशि जारी की है। यह राशि छह माह के मानदेय भुगतान के लिए स्वीकृत की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 25 जिलों में कार्यरत कुल 1535 अतिथि शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।

प्रकाशित: 20 Sep 2026, 02:45 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 18 करोड़ 42 लाख रुपए की राशि जारी की है। यह राशि छह माह के मानदेय भुगतान के लिए स्वीकृत की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 25 जिलों में कार्यरत कुल 1535 अतिथि शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 18 सितंबर को जारी आदेश में अतिथि शिक्षकों के लिए प्रतिमाह 20 हजार रुपए मानदेय निर्धारित किया गया है। जारी राशि का उपयोग अगले छह महीने तक अतिथि शिक्षकों के भुगतान के लिए किया जाएगा। इससे प्रदेशभर में सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों को आर्थिक राहत मिलेगी।

बस्तर संभाग के सात जिलों के लिए जारी हुई राशि

आवंटन में बस्तर संभाग के जिलों को भी शामिल किया गया है। बस्तर जिले के 133 अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 1 करोड़ 59 लाख 60 हजार रुपए जारी किए गए हैं। वहीं कांकेर जिले के 126 अतिथि शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 51 लाख 20 हजार रुपए और कोंडागांव जिले के 141 अतिथि शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 69 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। 

अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया होगी शुरू

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा राशि जारी किए जाने के बाद संबंधित जिलों में अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। विभाग के इस निर्णय से प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों को समय पर भुगतान मिलने की उम्मीद है।

दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर को भी मिला बजट

सरकार ने बस्तर संभाग के अन्य जिलों के लिए भी मानदेय राशि उपलब्ध कराई है। दंतेवाड़ा जिले के 31 अतिथि शिक्षकों के लिए 37 लाख 20 हजार रुपए, सुकमा के 48 अतिथि शिक्षकों के लिए 57 लाख 60 हजार रुपए, बीजापुर के 48 अतिथि शिक्षकों के लिए 57 लाख 60 हजार रुपए और नारायणपुर के 36 अतिथि शिक्षकों के लिए 43 लाख 20 हजार रुपए जारी किए गए हैं।

बलरामपुर में सबसे ज्यादा अतिथि शिक्षकों को मिलेगा लाभ

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 220 अतिथि शिक्षकों के लिए 2 करोड़ 64 लाख रुपए का आवंटन किया गया है। इसके बाद सूरजपुर जिले के 130 अतिथि शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 56 लाख रुपए और सरगुजा जिले के 71 अतिथि शिक्षकों के लिए 85 लाख 20 हजार रुपए जारी किए गए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें