Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Chhattisgarh Agriculture: बीज निगम में वित्तीय अन…
Chairman Chandrakar reviewed the schemes. (Image Source: CGDPR)
Chairman Chandrakar reviewed the schemes. (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarh Agriculture: बीज निगम में वित्तीय अनुशासन और गुणवत्ता सुधार को प्राथमिकता, अधिकारियों को मिले निर्देश

Chhattisgarh Agriculture: बीज एवं कृषि विकास निगम की समीक्षा बैठक में निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने आत्मनिर्भर दलहन योजना, बीज उत्पादन कार्यक्रम, किसान पंजीयन और वित्तीय स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बीज पहुंचाने, समयबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने और निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
11 Sep 2026, 06:03 PM
रायपुर
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Chhattisgarh Agriculture: छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम को अधिक सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर की अध्यक्षता में गुरूवार को निगम मुख्यालय, रायपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आत्मनिर्भर दलहन योजना, बीज उत्पादन कार्यक्रम, किसानों एवं सहकारी समितियों के पंजीयन तथा निगम की वित्तीय स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्यप्रणाली एवं वित्तीय अनुशासन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रबंध संचालक सहित मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं समस्त बीज प्रबंधक उपस्थित थे।
निगम के अध्यक्ष चंद्राकर ने आत्मनिर्भर दलहन योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी बीज प्रबंधकों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने तथा योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने साथी पोर्टल पर किसानों एवं सहकारी समितियों के पंजीयन की समीक्षा करते हुए पंजीयन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने और अधिक से अधिक किसानों को बीज उत्पादन कार्यक्रम से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को बीज उत्पादन की प्रक्रिया एवं संबंधित तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण आयोजित किए जाएं, ताकि आगामी बीज उत्पादन कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित हो सके।

वसूली और वित्तीय अनुशासन से निगम की स्थिति में सुधार

अध्यक्ष चंद्राकर ने कहा कि समयबद्ध कार्यप्रणाली एवं वसूली पर विशेष ध्यान देने से बीज निगम की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने पुराने बीज राशि की वसूली, कृषक अंश की प्राप्ति तथा मुख्यालय को भेजे जाने वाले आंकड़ों के सत्यापन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम की वित्तीय स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

ई-ऑफिस और कार्यों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर

प्रबंध संचालक ने सभी बीज प्रबंधकों को शासकीय कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने, ई-ऑफिस के माध्यम से कार्यों का संचालन, एलएस एवं जेकेएस संबंधी कार्यों का समय पर निष्पादन, ऑडिट आपत्तियों की पुनरावृत्ति रोकने तथा गूगल शीट को प्रतिदिन अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यालय को भेजी जाने वाली जानकारी एवं आंकड़ों को पूर्ण सावधानी से जांचकर प्रेषित करने, खरीफ एवं रबी फसलों की ग्रेडिंग एवं पैकिंग समय पर पूर्ण करने तथा कार्यालयीन पंजियों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया।

बीज की गुणवत्ता से समझौता नहीं

बैठक में बीज की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने पर भी जोर दिया गया। अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अमानक बीज पाए जाने की स्थिति में संबंधित संस्था की टेस्ट रिपोर्ट एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना निगम की सर्वाेच्च जिम्मेदारी है।अध्यक्ष चंद्राकर ने बीज बचत की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि कृषि विभाग की मांग के आधार पर बीज का भंडारण करते समय पूर्व वर्षों के आंकड़ों को बेंचमार्क मानते हुए आवश्यकता के अनुरूप ही भंडारण किया जाए। इससे अनावश्यक बीज बचत से निगम को होने वाली वित्तीय क्षति को रोका जा सकेगा।

मैदानी समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय के निर्देश

अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक समीक्षा बैठक में अधिकारी पूर्ण तैयारी एवं आत्मचिंतन के साथ उपस्थित हों तथा अपने पद की गरिमा के अनुरूप सजगता एवं जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने मैदानी स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु कलेक्टर की टी.एल. बैठक एवं संबंधित अधिकारियों से समन्वय करने तथा समस्या का समाधान न होने पर मुख्यालय को लिखित रूप से अवगत कराने के निर्देश दिए, ताकि निगम की कार्यप्रणाली एवं साख प्रभावित न हो।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें