Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग सुशासन तिहार : अतिक्रमण और शराब बिक्री पर कार्रवा…
शिविर में नागरिकों ने मांगपत्र सौंपा
शिविर में नागरिकों ने मांगपत्र सौंपा
रायपुर संभाग

सुशासन तिहार : अतिक्रमण और शराब बिक्री पर कार्रवाई की मांग, सुशासन तिहार में उठे मुद्दे

सुशासन तिहार के तहत पीएम श्री हरिहर हाई स्कूल मैदान में आयोजित समाधान शिविर में नवापारा-राजिम की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा गया। मांगपत्र में महानदी की सफाई, अवैध रेत परिवहन पर रोक, अतिक्रमण हटाकर स्थायी दुकानों का निर्माण, स्वीकृत मुक्तिधामों का निर्माण कार्य पुनः शुरू करने तथा अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की मांग की गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Jun 2026, 11:08 AM · अपडेट: 07 Jun 2026, 09:01 AM
राजिम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सुशासन तिहार के अंतर्गत पीएम हरिहर हाई स्कूल मैदान में आयोजित समाधान शिविर में नगर की वर्षों पुरानी और गंभीर जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी तथा महामंत्री सौरभ शर्मा ने व्यापारी संगठनों, सामाजिक प्रतिनिधियों और नगरवासियों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपते हुए नगर हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों के त्वरित निराकरण की मांग की।

मांगपत्र में नवापारा-राजिम की जीवनदायिनी महानदी की खराब होती स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। नागरिकों ने बताया कि नदी में बड़ी मात्रा में मुरुम, मिट्टी और घास-फूस जमा हो जाने से जल प्रवाह बाधित हो रहा है। कई स्थानों पर पानी का ठहराव होने से गंदगी फैल रही है और नदी का पानी निस्तारी योग्य भी नहीं रह गया है। लोगों का कहना है कि समय रहते सफाई और गहरीकरण नहीं कराया गया तो भविष्य में जल संकट और पर्यावरणीय समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं।

अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई की मांग

नगरवासियों ने अवैध रेत परिवहन को भी एक बड़ी समस्या बताया। उनका कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद दूसरे जिलों से भारी रेत वाहन दिन के समय नगर क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। मांगपत्र में ऐसे वाहनों पर कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। समाधान शिविर में पीएम हरिहर हाई स्कूल मैदान के आसपास अतिक्रमण कर संचालित अस्थायी दुकानों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। नागरिकों ने मांग की कि छोटे एवं बड़े व्यापारियों के लिए व्यवस्थित और स्थायी दुकानों का निर्माण कराया जाए। इससे व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ नगर पालिका और विद्यालय को भी अतिरिक्त आय प्राप्त हो सकेगी।

मुक्तिधाम निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने की मांग

नगर की बढ़ती आबादी को देखते हुए पूर्व में स्वीकृत दो मुक्तिधामों के निर्माण कार्य को पुनः प्रारंभ कराने की मांग भी की गई। नागरिकों का कहना है कि बढ़ती जनसंख्या के अनुरूप अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार आवश्यक हो गया है।

मोहल्लों में खुलेआम हो रही अवैध शराब बिक्री को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई। मांगपत्र में कहा गया कि अवैध शराब के कारोबार से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है और युवाओं पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से इस पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।

त्रिवेणी संगम क्षेत्र होने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं का अभाव

मांगपत्र में उल्लेख किया गया कि त्रिवेणी संगम क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक और व्यापारिक केंद्र होने के बावजूद गोबरा नवापारा आज भी कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। नागरिकों ने सुशासन तिहार के मंच से उठाई गई मांगों पर शासन-प्रशासन से शीघ्र और ठोस कार्रवाई की अपेक्षा जताई है, ताकि नगर के विकास और जनसुविधाओं में सुधार सुनिश्चित हो सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें