Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल Crime News: जमीन विवाद में देवर ने तोड़ा भरोसा, भाभी की निजता भंग करने का आरोप Crime News: कोल्दा गांव में डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान खूनी संघर्ष, एक नाबालिग की हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल Durg Suicide Case: किस्तों पर iPhone खरीदा, कुछ देर बाद शौचालय में मिला युवक का शव Paddy Seizure: धान खरीदी के पहले बिचौलियों पर शिकंजा, बोदरीदादर में 300 कट्टा धान पकड़ा Sri Ganganagar Train Track Blast: पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची गई थी साजिश, पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल Crime News: जमीन विवाद में देवर ने तोड़ा भरोसा, भाभी की निजता भंग करने का आरोप Crime News: कोल्दा गांव में डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान खूनी संघर्ष, एक नाबालिग की हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल Durg Suicide Case: किस्तों पर iPhone खरीदा, कुछ देर बाद शौचालय में मिला युवक का शव Paddy Seizure: धान खरीदी के पहले बिचौलियों पर शिकंजा, बोदरीदादर में 300 कट्टा धान पकड़ा Sri Ganganagar Train Track Blast: पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची गई थी साजिश, पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › कारोबार › Highway Toll Collection: अक्टूबर में रिकॉर्ड 6,64…
Cobro de peajes en autopistas y pagos con FASTag(Image Source: Social Media)
Cobro de peajes en autopistas y pagos con FASTag(Image Source: Social Media)
कारोबार

Highway Toll Collection: अक्टूबर में रिकॉर्ड 6,640 करोड़ की कमाई, FASTag-UPI से बदलेगा भुगतान तरीका

Highway Toll Collection: अक्टूबर 2026 में देशभर के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली ने रिकॉर्ड 6,640 करोड़ रुपए का आंकड़ा छुआ।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 11:38 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Highway Toll Collection: देश में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली का तरीका तेजी से बदल रहा है। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के साथ सरकार टोल प्लाजा पर नकद लेनदेन को धीरे-धीरे कम करने की दिशा में काम कर रही है। इसी बीच अक्टूबर में टोल वसूली ने नया रिकॉर्ड बनाया है। देशभर में एक महीने के दौरान 6,640 करोड़ रुपए का टोल कलेक्शन हुआ, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर वाहनों की बढ़ती आवाजाही का असर टोल कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। अक्टूबर में टोल से 6,640 करोड़ रुपए की कमाई हुई। पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 5,715 करोड़ रुपए था। इस तरह सालाना आधार पर टोल वसूली में करीब 16 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कैश पेमेंट में भारी गिरावट, डिजिटल भुगतान की बढ़ी हिस्सेदारी

टोल प्लाजा पर भुगतान के तरीकों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। वाहन चालक अब नकद के बजाय FASTag और UPI जैसे डिजिटल विकल्पों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2026 में टोल प्लाजा पर नकद भुगतान घटकर महज 4 करोड़ रुपए रह गया।   

टोल प्लाजा से कैश हटाने की तैयारी में सरकार

हाईवे पर टोल भुगतान को पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए सरकार FASTag और UPI जैसे विकल्पों को प्राथमिकता दे रही है। टोल प्लाजा पर नकद भुगतान को बंद करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही व्यवस्था की निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। एक अधिकारी के मुताबिक, नकद लेनदेन खत्म होने से टोल वसूली में पारदर्शिता बढ़ेगी।  

देश में कौन संभालता है टोल वसूली की जिम्मेदारी 

भारत में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली की व्यवस्था मुख्य रूप से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) के माध्यम से संचालित होती है। टोल भुगतान को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार लगातार डिजिटल व्यवस्था को मजबूत कर रही है। मौजूदा समय में देश के नेशनल हाईवे पर 98 फीसदी से अधिक टोल वसूली FASTag के जरिए हो रही है।  

FASTag से आगे अब सैटेलाइट तकनीक की तैयारी

टोल वसूली की व्यवस्था को और आधुनिक बनाने के लिए सैटेलाइट आधारित तकनीक पर भी काम किया जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत वाहन ने हाईवे पर जितनी दूरी तय की होगी, उसी के हिसाब से टोल वसूला जा सकेगा। इससे पारंपरिक टोल प्लाजा पर निर्भरता कम करने और सफर को ज्यादा सुविधाजनक बनाने की संभावना है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें