Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Medical Fraud: असली जैसी रसीदें, फर्जी रजिस्ट्रार और 2.75 करोड़ का खेल, दो डॉक्टरों के साथ ऐसे हुई बड़ी ठगी Crime News: फिर हुई चाकूबाजी, शोभायात्रा देखने गए किशोर पर चाकू से हमला Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Medical Fraud: असली जैसी रसीदें, फर्जी रजिस्ट्रार और 2.75 करोड़ का खेल, दो डॉक्टरों के साथ ऐसे हुई बड़ी ठगी Crime News: फिर हुई चाकूबाजी, शोभायात्रा देखने गए किशोर पर चाकू से हमला
W 𝕏 f
होम › राजनीति › संसद › Lok Sabha Seats: कैबिनेट की मुहर के बाद बदला सीटों का पूरा …
Assembly seats likely to increase from 230 to 345 (Image Source: social media)
Assembly seats likely to increase from 230 to 345 (Image Source: social media)
संसद Featured

Lok Sabha Seats: कैबिनेट की मुहर के बाद बदला सीटों का पूरा गणित... पर क्या एमपी की सियासी ताकत वैसी ही रहेगी?

Lok Sabha Seats: केंद्र सरकार के नए परिसीमन प्रस्ताव से मध्य प्रदेश की संसदीय राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है। प्रस्ताव लागू होने पर लोकसभा की सीटें 29 से बढ़कर 44 और विधानसभा की सीटें 230 से बढ़कर 345 हो सकती हैं। इसके साथ ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता भी तैयार होगा। हालांकि, इस प्रस्ताव को अभी संसद की मंजूरी मिलना बाकी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 10:38 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
भोपाल
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Lok Sabha Seats: देश की संसदीय राजनीति में एक बड़े बदलाव की नींव रख दी गई है। शुक्रवार, 27 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन (Delimitation) से जुड़े संशोधित संविधान संशोधन विधेयक को हरी झंडी मिल गई है। इस फैसले के बाद देशभर में लोकसभा सीटों की संख्या में करीब 50 फीसदी का इजाफा होगा, जिससे संसद के निचले सदन में कुल सीटों का आंकड़ा लगभग 815 तक पहुंच जाएगा। इस बड़े बदलाव का सीधा असर मध्य प्रदेश की राजनीति पर भी दिखेगा, जहां राज्य की संसदीय और विधानसभा सीटों का गणित पूरी तरह बदल सकता है।

मध्य प्रदेश को मिलेंगी 15 नई लोकसभा सीटें 

नए प्रस्ताव के तहत सीटों की संख्या बढ़ने के बाद इसे अगले 25 सालों यानी साल 2051 तक के लिए फ्रीज कर दिया जाएगा। बात अगर मध्य प्रदेश की करें, तो वर्तमान में यहां लोकसभा की 29 सीटें हैं। 50 फीसदी की प्रस्तावित बढ़ोतरी के बाद राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 44 हो जाएगी—यानी सीधे तौर पर 15 नए सांसद। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि सीटों की संख्या बढ़ने के बावजूद लोकसभा में मध्य प्रदेश की कुल हिस्सेदारी (करीब 5.34 फीसदी) में कोई बदलाव नहीं होगा। 
गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल 2026 में लाए गए विधेयक में साल 2011 की जनगणना को आधार बनाया गया था, जिससे एमपी की हिस्सेदारी बढ़कर 5.90 फीसदी होने का अनुमान था। लेकिन नवंबर के इस संशोधित प्रस्ताव में सभी राज्यों की सीटों को समान अनुपात में बढ़ाने का फॉर्मूला रखा गया है। बता दें कि इससे पहले साल 2008 में परिसीमन हुआ था, तब सीटों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। नए परिसीमन के बाद प्रति सांसद आबादी का प्रतिनिधित्व भी बढ़कर औसतन 16.2 लाख हो जाएगा।

विधानसभा में भी बढ़ सकता है विधायकों का कुनबा 

लोकसभा के साथ-साथ मध्य प्रदेश विधानसभा की सीटों में भी बड़े इजाफे के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि सरकार की ओर से इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक खाका सामने नहीं रखा गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों और विभिन्न रिपोर्ट्स में विधानसभा सीटों में भी 50 फीसदी वृद्धि का दावा किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति: मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं (इनमें 35 अनुसूचित जाति और 47 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं)। संभावित बदलाव: अगर 50 फीसदी की बढ़ोतरी लागू होती है, तो विधायकों की संख्या बढ़कर 345 हो जाएगी। राज्य में साल 2028 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आगामी चुनाव से पहले सीटों के विस्तार की यह प्रक्रिया पूरी हो पाती है या नहीं।

महिला आरक्षण से बदलेगा सियासी समीकरण 

अगर नए परिसीमन के साथ-साथ 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून भी लागू हो जाता है, तो मध्य प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच जाएगी। इसका सीधा मतलब होगा कि लोकसभा और विधानसभा की हर तीसरी सीट महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित होगी।

आंकड़ों के लिहाज से समझें तो:

  • लोकसभा में: 44 सीटें होने पर मध्य प्रदेश से कम से कम 15 महिला सांसद चुनकर संसद पहुंचेंगी।

  • विधानसभा में: यदि सीटों की संख्या 345 होती है, तो 115 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। वहीं, अगर मौजूदा 230 सीटों पर ही आरक्षण लागू होता है, तो यह आंकड़ा 77 सीटों का रहेगा।

कुल मिलाकर, कैबिनेट की इस मंजूरी ने आने वाले वर्षों में मध्य प्रदेश के चुनावी नक्शे और सत्ता के समीकरणों में एक बड़े और निर्णायक बदलाव का रास्ता साफ कर दिया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें