Mahasamund News: नगर पालिका परिषद बागबाहरा के अंतर्गत तेंदूलोथा में स्वच्छता अभियान के तहत जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने स्वच्छता दीदियों का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता दीदियों से संवाद कर उनके हालचाल जाने और स्वच्छता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता का संदेश देशभर में जनआंदोलन का रूप ले चुका है। स्वच्छता और जनजागरूकता को लेकर लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और विकसित भारत की आधारशिला है। स्वच्छता दीदियां अपने श्रम और समर्पण से इस अभियान को धरातल पर आगे बढ़ा रही हैं।
संकल्प को मजबूत बनाने आह्वान
उन्होंने कहा कि विकसित भारत एंबेसडर के रूप में नमो टीम द्वारा सेवा, स्वच्छता और जनजागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। इस दौरान आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
इन स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान
सावित्री साहू, रेखा मानिकपुरी, दयावती यादव, राधिका देवांगन, रीना सोनी, चमेली अमीर, रामेश्वरी अमीर, लक्ष्मी चंद्राकार, देवकी देवांगन, सोहद्रा यादव, जीरा मानिकपुरी, बुधियारिन अमीर, मोतिम अमीर, गंगा अमीर, प्रियंका महानद, लक्ष्मी तांडी, रमोती तांडी, शारदा लोधी एवं सुनीता तांडी शामिल है। कार्यक्रम में हीरा साहू, भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी, ओमप्रकाश ध्रुव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
