Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा Punjab News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज Road Accident: हाईवा से टकराई बाइक, माता-पिता और बेटे की मौत, कछार में 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 ने तोड़ा दम cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा Punjab News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज Road Accident: हाईवा से टकराई बाइक, माता-पिता और बेटे की मौत, कछार में 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 ने तोड़ा दम
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी क…
Protest by family members outside the Kotwali police station (Image Source: Keertiman Media)
Protest by family members outside the Kotwali police station (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

Narmadapuram News: बालागंज इलाके में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश के दौरान नासिर अली की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और लापरवाही के आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के खिलाफ 18 आपराधिक मामले दर्ज थे। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 13 Oct 2026, 01:57 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नर्मदापुरम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Narmadapuram News: शहर के बालागंज इलाके में जुए के अड्डे पर छापा मारने पहुंची पुलिस टीम की कार्रवाई के दौरान अचानक एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों का गंभीर आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ मारपीट की और हालत बिगड़ने पर उसे मौके पर ही बेसहारा छोड़कर चले गए।

कोतवाली के बाहर सड़क पर एंबुलेंस खड़ी कर प्रदर्शन 

घटना से आक्रोशित परिजन और क्षेत्रवासी सोमवार देर रात शव को एंबुलेंस में लेकर सीधे सिटी कोतवाली थाने पहुँच गए। उग्र भीड़ ने एंबुलेंस को सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर आवाजाही बंद कर दी और जुआ पकड़ने गए चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने की माँग पर अड़ गए। आधी रात करीब 12:30 बजे तक थाने के बाहर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लगा रहा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी होती रही।

बायपास सर्जरी हो चुकी थी मृतक की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नासिर अली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक नासिर को पहले भी दिल का दौरा पड़ चुका था और उसकी बायपास सर्जरी भी हुई थी, जिसके बाद से उसका लगातार इलाज चल रहा था। हालाँकि, उसकी मौत की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

अधिकारियों की समझाइश और जांच के आश्वासन पर शांत हुआ मामला 

थाने का घेराव होने की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक राजन, एसडीओपी जितेंद्र पाठक और कोतवाली टीआई गौरव सिंह बुंदेला समेत आसपास के थानों का भारी पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाने के भीतर और बाहर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। एएसपी अभिषेक राजन ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उनके आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए और शव को मर्चुरी में रखवाया गया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मौके से 5 आरोपी गिरफ्तार, मृतक पर दर्ज थे 18 मामले 

एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने बताया कि बालागंज में जुआ फड़ संचालित होने की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी थी। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई, जिसके बाद घेराबंदी कर शराफत अली, छोटे राम, हैदर कुरैशी, इमरान खान और जुनैद खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, नासिर अली इस फड़ पर जुआ खिलवाने का काम कर रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मृतक नासिर के खिलाफ जुआ, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों सहित कुल 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज थे, जिनमें 11 मामले सिर्फ जुए से जुड़े थे।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 

दूसरी ओर, मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की बर्बरता और लापरवाही ही नासिर की मौत की वजह बनी। परिजनों का कहना है कि पुलिसकर्मी नासिर को तड़पता हुआ छोड़कर भाग निकले। तबीयत बिगड़ने के बाद वह लगभग 10 से 15 मिनट तक मौके पर ही पड़ा रहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें