Saturday, 22 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रायपुर में सराफा दुकान में  चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी लेकर चोर फरार शादी न होने से नाराज युवक ने की माता-पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा रायपुर में सराफा दुकान में  चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी लेकर चोर फरार शादी न होने से नाराज युवक ने की माता-पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा
W 𝕏 f
होम कारोबार प्याज-शक्कर की कीमतों में तेज उछाल, जानें बाजार म…
बाजार में प्याज और शक्कर के दामें बढ़े
बाजार में प्याज और शक्कर के दामें बढ़े
कारोबार

प्याज-शक्कर की कीमतों में तेज उछाल, जानें बाजार में कितने बढ़े दाम

रसोई गैस की कीमतों और किल्लत से राहत मिलने के बाद अब शक्कर और प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। त्योहारों से पहले जरूरी खाद्य सामग्री महंगी होने का असर घरेलू बजट के साथ होटल, भोजनालय और मिठाई कारोबार पर भी पड़ने लगा है। कारोबारियों के मुताबिक प्याज की आवक सुधरने के बाद ही कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।

कीर्तिमान रिपोर्ट रोशनी पटेल
22 Aug 2026, 03:43 PM
नई दिल्ली
रसोई गैस की कीमतों और किल्लत से राहत मिलने के बाद अब शक्कर और प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। त्योहारों से पहले जरूरी खाद्य सामग्री महंगी होने का असर घरेलू बजट के साथ होटल, भोजनालय और मिठाई कारोबार पर भी पड़ने लगा है। कारोबारियों के मुताबिक प्याज की आवक सुधरने के बाद ही कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है। 

प्याज की प्रमुख आवक महाराष्ट्र के नासिक क्षेत्र 

प्याज की प्रमुख आवक महाराष्ट्र के नासिक क्षेत्र से होती है। सितंबर में दक्षिण भारत से नया प्याज बाजार में आने पर कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं नवंबर-दिसंबर में नई फसल की आवक बढ़ने के बाद कीमतों में और गिरावट आ सकती है। प्याज के बढ़ते दामों का असर होटल और भोजनालय कारोबार पर भी पड़ रहा है। प्याज कई सब्जियों और व्यंजनों का प्रमुख हिस्सा है।  

प्याज 55 रूपए किलों

शहर के बाजार में प्याज की कीमत पिछले एक सप्ताह में 15 से 20 रुपए प्रति किलो बढ़ी है। करीब एक सप्ताह पहले 35 से 40 रुपए किलो बिकने वाला प्याज अब खुदरा बाजार में 50 से 55 रुपए किलो तक पहुंच गया है। वहीं थोक भाव भी 25-26 रुपए से बढ़कर 40-42 रुपए किलो हो गया है। थोक कारोबारियों के अनुसार इस वर्ष प्याज की फसल अपेक्षाकृत कमजोर रही है। कुछ क्षेत्रों में रोग लगने से उत्पादन प्रभावित हुआ है। पुराने स्टॉक का एक हिस्सा खराब होने और बारिश के कारण आवक घटने से बाजार में प्याज की उपलब्धता कम हुई है।

कारोंबारियों के मेन्यू की कीमतों में बदलाव 

ऐसे में इसकी कीमत लगातार बढ़ने से भोजन तैयार करने की लागत बढ़ेगी। तेजी जारी रही तो कारोबारियों को मेन्यू की कीमतों में बदलाव करना पड़ सकता है। प्याज के साथ शक्कर के दामों में भी तेज उछाल देखने को मिल रहा है। शहर में शक्कर का भाव करीब 71 रुपए किलो तक पहुंच गया है। मिष्ठान कारोबारियों के मुताबिक कीमतों में तेजी जारी रही तो त्योहारों के दौरान मिठाई के दाम भी बढ़ सकते हैं। शक्कर के साथ काजू, बादाम और अन्य सामग्री की कीमतें भी बढ़ रही हैं।  

कमजोर फसल और लगातार वर्षा के कारण बढ़ी दामें 

उनका कहना है कि कमजोर फसल, खराब स्टॉक, आवक में कमी और बाजार की परिस्थितियां दाम बढ़ने की प्रमुख वजह हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि नई फसल आने और बाजार में आवक बढ़ने के साथ नवंबर-दिसंबर तक प्याज की कीमतों में राहत मिल सकती है। हालांकि त्योहारों के दौरान शक्कर और अन्य सामग्री के दाम ऊंचे रहने की आशंका बनी हुई है। 

मिठाई बनाने की लागत बढ़ गई है 

ऐसे में आने वाले त्योहारों के दौरान ग्राहकों को मिठाई के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। कमजोर मानसून और कम बुवाई के कारण चना, अरहर और उड़द जैसी दालों की कीमतों पर भी दबाव बना हुआ है। कुछ बाजारों में दालों के दाम 4 से 6 रुपए किलो तक बढ़ने की बात सामने आई है। हालांकि स्थानीय थोक कारोबारियों के अनुसार फिलहाल कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। थोक कारोबारियों ने प्याज और शक्कर की कीमतों में तेजी के पीछे जमाखोरी और मुनाफाखोरी से इनकार किया है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें