Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद से थी लापता Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच Dhamtari Crime News : शक ने उजाड़ दिया घर, पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद से थी लापता Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच Dhamtari Crime News : शक ने उजाड़ दिया घर, पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप
W 𝕏 f
होम बिलासपुर Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का ताल…
Pendari pond youth death case bilaspur(Image Source: AI Photo)
Pendari pond youth death case bilaspur(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Pendari Talab News: बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडारी स्थित तालाब में 28 वर्षीय सागर पासी का शव मिला। युवक पिछले तीन दिनों से लापता था। पुलिस जांच में सामने आया कि वह आखिरी बार कार सवार दो युवकों से बातचीत करता दिखा था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध युवकों की तलाश की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
08 Sep 2026, 05:30 PM
बिलासपुर
Pendari Talab News: बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडारी में मुरूम खदान से बने तालाब में मंगलवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सागर पासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से लापता था और आखिरी बार उसे कार सवार दो युवकों से बातचीत करते हुए देखा गया था। सकरी पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह पेंडारी गांव के ग्रामीणों ने तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान सागर पासी पिता स्वर्गीय शंभू पासी के रूप में हुई।

तीन दिन से घर नहीं लौटा था सागर

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सागर अक्सर घर से बाहर रहता था और सप्ताह में केवल दो-तीन बार ही घर आता था। रविवार सुबह वह घर पहुंचा था और कुछ समय रुकने के बाद अपनी स्कूटी लेकर निकल गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मंगलवार को उसका शव तालाब में मिला। पुलिस जांच में सामने आया है कि रविवार को सागर चोरभट्ठी निवासी जोया खान के साथ था। पूछताछ में जोया ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे सागर उसके घर पहुंचा था। इसके बाद दोनों ने शराब खरीदी और कोटा स्थित कोरी डेम गए, जहां शाम करीब 4:30 बजे तक दोनों ने शराब पी। इसके बाद दोनों वापस लौटे और गनियारी शराब दुकान से दोबारा शराब खरीदी। फिर पेंडारी तालाब के पास बैठकर रात करीब 9 बजे तक शराब पीते रहे।

कार सवार युवकों से बातचीत के बाद गायब हुआ सागर

जोया ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान एक कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने सिगरेट मांगी। इसके बाद सागर उन युवकों के पास जाकर बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद सागर ने मोबाइल बंद होने की बात कहते हुए अपना फोन और स्कूटी जोया को दे दी और उसे घर जाने के लिए कहा। इसके बाद सागर के साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी जोया को नहीं है। पुलिस अब उन दोनों कार सवार युवकों की तलाश कर रही है, जिनसे सागर की आखिरी बार बातचीत हुई थी।

शव पुराना होने से चोट के निशान स्पष्ट नहीं

पुलिस के अनुसार, शव करीब तीन दिन पुराना है और लंबे समय तक पानी में रहने के कारण वह खराब हो चुका है। इस वजह से शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सागर के दोस्त जोया से पूछताछ जारी है और कार सवार युवकों की तलाश की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें