Tuesday, 15 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार Delhi Mumbai Expressway Accident: मौत का सफर, ट्रक से भिड़ी कार, तीन लोगों ने गंवाई जान Surajpur News: पैरों में पत्थर बांधकर कुएं में कूदा युवक, मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार Delhi Mumbai Expressway Accident: मौत का सफर, ट्रक से भिड़ी कार, तीन लोगों ने गंवाई जान Surajpur News: पैरों में पत्थर बांधकर कुएं में कूदा युवक, मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायगढ़ Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर …
Raigarh factory accident worker death(Image Source: Keertiman Media)
Raigarh factory accident worker death(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायगढ़

Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत

Raigarh Factory Accident: रायगढ़ के पूंजीपथरा क्षेत्र की महालक्ष्मी कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड में 30 फीट ऊंचाई पर वेल्डिंग कर रहे मजदूर मीर हसन की गिरने से मौत हो गई। पुलिस जांच में सुरक्षा उपकरणों की कमी सामने आने के बाद सुपरवाइजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
15 Sep 2026, 04:52 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raigarh Factory Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक फैक्ट्री में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित महालक्ष्मी कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड में 30 फीट की ऊंचाई पर वेल्डिंग कर रहे एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि मजदूर को काम के दौरान हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। मामले में पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह घटना 15 अप्रैल की बताई जा रही है। 
लाखा स्थित महालक्ष्मी कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले 50 वर्षीय मीर हसन सुबह के समय करीब 30 फीट ऊंचाई पर वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए। ऊंचाई से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद फैक्ट्री में मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत इसकी जानकारी प्रबंधन को दी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

अस्पताल में इलाज के दौरान मीर हसन की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पूंजीपथरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के बेटे मोहम्मद नदीम और फैक्ट्री में साथ काम करने वाले मजदूरों शिवम तिवारी, मदन कुमार और अमित सिंह के बयान दर्ज किए।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप

पुलिस जांच में गवाहों ने बताया कि फैक्ट्री के सुपरवाइजर आशिफ खान (30), निवासी तेवरा गांव, उत्तर प्रदेश, द्वारा मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के काम कराया जा रहा था। मजदूर मीर हसन को ऊंचाई पर काम करने के दौरान हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट और अन्य आवश्यक उपकरण नहीं दिए गए थे। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण यह हादसा हुआ। मर्ग जांच के आधार पर पूंजीपथरा पुलिस ने सुपरवाइजर आशिफ खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और 289 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें