Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें SBI ATM Fraud: कार्ड बदलकर 1.89 लाख की ठगी, अमेरिका से लौटे IT एनालिस्ट बने शिकार CJP Protest: लैंडिंग करते ही फ्लाइट में घुसी पुलिस, प्रदर्शन से पहले दीपके समेत 600 से अधिक हिरासत में CJP Protest: जंतर-मंतर पर आज बड़ा प्रदर्शन, गुरुग्राम से ध्रुव राठी हिरासत में, दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा सख्त Drug Disposa: 61 मामलों में जब्त 3 क्विंटल गांजा, हजारों नशीली दवाएं कराईं नष्ट Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें SBI ATM Fraud: कार्ड बदलकर 1.89 लाख की ठगी, अमेरिका से लौटे IT एनालिस्ट बने शिकार CJP Protest: लैंडिंग करते ही फ्लाइट में घुसी पुलिस, प्रदर्शन से पहले दीपके समेत 600 से अधिक हिरासत में CJP Protest: जंतर-मंतर पर आज बड़ा प्रदर्शन, गुरुग्राम से ध्रुव राठी हिरासत में, दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा सख्त Drug Disposa: 61 मामलों में जब्त 3 क्विंटल गांजा, हजारों नशीली दवाएं कराईं नष्ट
W 𝕏 f
होम › कारोबार › RBI News: रिजर्व बैंक ने बदले सीआरआर के नियम, जान…
RBI changed CRR rules (Image Source: Social Media)
RBI changed CRR rules (Image Source: Social Media)
कारोबार

RBI News: रिजर्व बैंक ने बदले सीआरआर के नियम, जानिए बैंकों पर क्या होगा असर

RBI News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के नकद आरक्षित अनुपात (CRR) को बनाए रखने के नियमों में बदलाव किया है। नए निर्देश के मुताबिक, बैंकों को अब निर्धारित CRR का कम से कम 99 प्रतिशत हिस्सा रोजाना बनाए रखना होगा। इससे पहले यह न्यूनतम सीमा 90 प्रतिशत थी।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Oct 2026, 12:06 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
RBI News: बैंकों के नकद आरक्षित अनुपात (CRR) को बनाए रखने के नियमों में बदलाव किया है। बैंकों को अब निर्धारित 99 प्रतिशत हिस्सा रोजाना बनाए रखना होगा। पहले न्यूनतम सीमा 90 प्रतिशत थी। केंद्रीय बैंक का फैसला बैंकों के नकदी प्रबंधन को अधिक अनुशासित बनाने की दिशा में अहम माना गया है 
RBI की अधिसूचना के अनुसार, संशोधित व्यवस्था 16 अक्टूबर से होने वाले रिपोर्टिंग पखवाड़े से प्रभावी होगी। बैंकों को पूरे पखवाड़े के दौरान निर्धारित CRR के बराबर औसत दैनिक बैलेंस बनाए रखना होता है। हालांकि, किसी एक दिन वे निर्धारित आवश्यकता का 90 प्रतिशत तक बैलेंस रख सकते थे। नए नियम के लागू होने के बाद यह छूट घटकर महज 1 प्रतिशत रह जाएगी।

CRR की दर में नहीं हुआ कोई बदलाव

केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि CRR के कुल अनुपात में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बदलाव केवल इस बात को लेकर है कि बैंक रोजाना अपने पास निर्धारित नकदी आरक्षित राशि का कितना हिस्सा बनाए रख सकते हैं। नई व्यवस्था के तहत बैंकों को अपने आरक्षित बैलेंस पर पहले से ज्यादा निगरानी रखनी होगी, जिससे किसी एक दिन नकदी का इस्तेमाल करने की गुंजाइश सीमित हो जाएगी। 

बैंकों के नकदी प्रबंधन पर पड़ेगा असर

नए नियम का प्रभाव अलग-अलग बैंकों की वित्तीय स्थिति और ट्रेजरी प्रबंधन पर निर्भर करेगा। जिन बैंकों का नकदी प्रबंधन और आरक्षित सीमा के आसपास रहता है, उन्हें अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है। दैनिक आधार पर अधिक बैलेंस बनाए रखने की जरूरत के चलते बैंकों को नकदी की उपलब्धता और भुगतान संबंधी जरूरतों का बेहतर तालमेल बैठाना होगा।

FCNR-B जमा से भी बढ़ी थी नकदी

बैंकिंग प्रणाली में नकदी बढ़ने की एक वजह विदेशी मुद्रा अनिवासी बैंक जमा सुविधा के माध्यम से जुटाई गई रकम भी थी। इसके अलावा, अगस्त और सितंबर के दौरान मजबूत पूंजी प्रवाह ने भी नकदी की उपलब्धता बढ़ाने में भूमिका निभाई। हालांकि, हाल के सप्ताहों में केंद्रीय बैंक की ओर से उठाए गए कदमों के बाद अतिरिक्त नकदी में कमी देखी गई है। 

बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटने के संकेत

RBI का गवर्नर संजय मल्होत्रा के 7 अक्टूबर को मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान दिए गए बयान के कुछ दिनों बाद आया है। उन्होंने कहा था कि वित्त वर्ष के बाकी हिस्से में ऐसे कारकों का असर बढ़ सकता है, जिनसे बैंकिंग प्रणाली में उपलब्ध अतिरिक्त नकदी धीरे-धीरे कम होगी। इससे पहले अगस्त और सितंबर में मजबूत पूंजी प्रवाह के कारण बैंकिंग सिस्टम में नकदी की स्थिति बेहतर हुई थी। 

नकदी की स्थिति पर नजर रखेगा RBI

केंद्रीय बैंक ने कहा है कि वह बैंकिंग प्रणाली में नकदी की उपलब्धता पर लगातार नजर रखेगा। जरूरत पड़ने पर VRRR नीलामी, डॉलर-रुपये सेल-बाय स्वैप और खुले बाजार परिचालन (OMO) जैसे साधनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इन उपायों के जरिए RBI का लक्ष्य वित्तीय प्रणाली में नकदी का संतुलित प्रवाह बनाए रखना और बैंकों की आरक्षित आवश्यकताओं का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें