Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Seva Sankalp Abhiyaan: महासमुंद में जिला मुख्यालय…
Aashirwad Ka Diya event ( Image Source - PRO )
Aashirwad Ka Diya event ( Image Source - PRO )
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyaan: महासमुंद में जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायतों तक जगमगाया, आशीर्वाद का दीया’

Seva Sankalp Abhiyaan: महासमुंद जिले के गांवों में ‘आशीर्वाद के दीये’ के साथ योजनाओं की थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, सड़क, आजीविका और जनजातीय विकास जैसी योजनाओं को लोककला के माध्यम से दर्शाया गया।

प्रकाशित: 18 Sep 2026, 05:26 PM · अपडेट: 19 Sep 2026, 01:07 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyaan: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनसेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति आभार की भावना को दीपों की रोशनी के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया। 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त करते हुए महासमुंद जिला मुख्यालय से लेकर विकासखंडों और ग्राम पंचायतों तक आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित किया गया। दीपों की रोशनी से जिले के अनेक स्थानों पर उल्लास, सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का वातावरण दिखाई दिया।

रंगोलियों में दिखा विकास का संदेश

इस अवसर पर विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं को केंद्र में रखते हुए आकर्षक थीम आधारित रंगोलियां बनाई गईं। रंगोलियों में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, वी.बी.जी. राम जी योजना, पीएम जनमन योजना, लखपति दीदी, बिहान दीदी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों और हितग्राहियों के जीवन में आए बदलावों को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया। रंग-बिरंगी रंगोलियों के बीच सजाए गए आशीर्वाद के दीयों ने आयोजन को और अधिक आकर्षक एवं भावपूर्ण बना दिया।

योजनाओ की झलक दिखाती रंगोलिया 
ग्रामीणों और महिलाओं की दिखी उत्साहपूर्ण भागीदारी

जिले के विभिन्न स्थानों पर हितग्राहियों ने स्वयं दीप प्रज्ज्वलित कर जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कई स्थानों पर ग्रामीणों, महिला स्व-सहायता समूहों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने एक साथ दीप जलाकर सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। विशेष रूप से महिलाओं और ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को जन-उत्सव का स्वरूप प्रदान किया।

मंदिरों और स्मारकों पर जगमगाए दीप

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के प्रमुख मंदिरों, शहीद स्मारकों, आश्रम-छात्रावासों, स्कूलों एवं शासकीय कार्यालयों में भी सामूहिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। श्रद्धा, सम्मान और सेवा भावना के साथ जलाए गए दीपों से इन स्थानों पर विशेष वातावरण निर्मित हुआ। शहीद स्मारकों पर प्रज्ज्वलित दीपों के माध्यम से राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई।

जगमगाया आशीर्वाद का दिया, बच्चों में दिखा उत्साह 
लोककला से जुड़ी योजनाओं की कहानी

गांवों में आशीर्वाद के दीये के साथ बनाई गई योजनाओं की थीम आधारित रंगोलियों ने विकास की कहानी को लोककला से जोड़ने का काम किया। कहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के घरों की झलक रंगोली में दिखाई दी, तो कहीं स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, सड़क, आजीविका और जनजातीय विकास से जुड़ी योजनाओं को रचनात्मक ढंग से उकेरा गया। इस अवसर पर नागरिकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए सेवा, समर्पण और विकास के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। एक दीप से अनेक दीपों तक फैली रोशनी ने जिले में जनभागीदारी, सेवा भावना और विकास के प्रति विश्वास का संदेश दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें