Tuesday, 04 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
सुबह-सुबह धधकी कपड़ा दुकान, रामानुजगंज में 50 लाख का सामान जलकर राख खेलते-खेलते 10 साल की बच्ची की गमछे से दम घुटने से हुई मौत महासमुंद में उड़ीसा से आ रहा 22 किलो गांजा जब्त, स्कूटी की सीट और डिक्की में छुपाकर ला रहे थे दो युवक मुंगेली सड़क हादसा : तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, दो महिलाओं की मौत के बाद कोर्ट ने भेजा जेल बीईओ दफ्तर के बाबू की सुस्ती से सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी बेहाल, जुलाई बीतने के बाद भी नहीं आया वेतन चार नकाबपोश बदमाशों ने रोकी बाइक, कांग्रेस नेता की हत्या कर मोबाइल-नकदी लूटी सुबह-सुबह धधकी कपड़ा दुकान, रामानुजगंज में 50 लाख का सामान जलकर राख खेलते-खेलते 10 साल की बच्ची की गमछे से दम घुटने से हुई मौत महासमुंद में उड़ीसा से आ रहा 22 किलो गांजा जब्त, स्कूटी की सीट और डिक्की में छुपाकर ला रहे थे दो युवक मुंगेली सड़क हादसा : तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, दो महिलाओं की मौत के बाद कोर्ट ने भेजा जेल बीईओ दफ्तर के बाबू की सुस्ती से सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी बेहाल, जुलाई बीतने के बाद भी नहीं आया वेतन चार नकाबपोश बदमाशों ने रोकी बाइक, कांग्रेस नेता की हत्या कर मोबाइल-नकदी लूटी
W 𝕏 f
होम बलरामपुर-रामानुजगंज सुबह-सुबह धधकी कपड़ा दुकान, रामानुजगंज में 50 लाख…
रामानुजगंज कपड़ा दुकान में आग
रामानुजगंज कपड़ा दुकान में आग
🔴 BREAKING बलरामपुर-रामानुजगंज

सुबह-सुबह धधकी कपड़ा दुकान, रामानुजगंज में 50 लाख का सामान जलकर राख

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में आज सुबह स्टेट बैंक रोड स्थित कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। आग से पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया, जिसमें 50 लाख रुपए से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों की जांच अभी जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
04 Aug 2026, 12:55 PM
बलरामपुर
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर में आज सुबह एक बड़ा अग्निकांड हो गया। स्टेट बैंक रोड स्थित एक कपड़ा दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे पूरा शोरूम जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस हादसे में करीब 50 लाख रुपए से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5:30 बजे कुछ लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्होंने स्टेट बैंक रोड स्थित कपड़ा दुकान से धुआं निकलता देखा और देखते ही देखते दुकान से तेज लपटें उठने लगीं। लोगों ने तत्काल दुकान संचालक निहाल जायसवाल को घटना की जानकारी दी और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

दुकान में रखे कपड़े और सामान जल चुका

सूचना मिलते ही आग बुझाने वीली गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन तब तक आग पूरे शोरूम में फैल चुकी थी और दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान तेजी से जलने लगे। आग बुझाने वीली गाड़ी का पानी खत्म होने के बाद भी आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी, जिससे राहत कार्य में और मुश्किलें आईं। आग की भयावह स्थिति को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने भी मोर्चा संभाल लिया। नगर पालिका के पानी टैंकर की मदद से लोगों ने बाल्टियों के जरिए लगातार पानी डालकर आग बुझाने में सहयोग किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था।

नगर पालिका पार्षद और स्थानीय लोगों ने सहयोग किया

अग्निकांड की जानकारी मिलते ही नगर पालिका के युवा पार्षद पवन गुप्ता, रवि रंजन पाल, अमित गुप्ता और रोहित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर आग बुझाने और राहत कार्य में सहयोग किया। रामानुजगंज नगर में एक सप्ताह के भीतर आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। लगातार सामने आ रही अग्नि दुर्घटनाओं को लेकर व्यापारियों और आम लोगों में चिंता बढ़ गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन नुकसान का आकलन करने के साथ घटना की जांच में जुटा हुआ है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें