📅 Thursday, 21 May 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम कोरबा मवेशी तस्करी : विरोध करने वालों को धमकियां, ग्राम…
पाली में मवेशी तस्करी पकड़
पाली में मवेशी तस्करी पकड़
कोरबा

मवेशी तस्करी : विरोध करने वालों को धमकियां, ग्रामीणों में आक्रोश

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भदरापारा के जंगलों में मवेशी तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे लोगों ने जंगल में पेड़ों से बांधकर रखे गए 28 बैलों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। मवेशियों को बिना चारा-पानी भीषण गर्मी में रखा गया था। मुख्य आरोपी रहमद खान समेत पांच लोगों को पकड़ा गया, जबकि कुछ आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 May 2026, 03:11 PM
📍 कोरबा

जिले के ग्रामीण अंचलों में सक्रिय मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदरापारा के जंगलों में पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त सतर्कता से गोवंश तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ है। 

जंगल के भीतर पेड़ों से रस्सियों के सहारे बांधकर रखे गए 28 कीमती बैलों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। बताया जा रहा है कि इन मवेशियों को कई घंटों तक बिना चारा और पानी के भीषण गर्मी में रखा गया था। प्रारंभिक आशंका है कि इन्हें अवैध रूप से दूसरे राज्यों के कत्लखानों तक पहुंचाने की तैयारी चल रही थी। पाली थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 14/2026 के अनुसार पाली टावर मोहल्ला निवासी विजय नेताम (23 वर्ष), जो सेवा तहसील प्रचारक के रूप में कार्यरत हैं, को 14 मई 2026 को ग्राम बतरा के आश्रित ग्राम भदरापारा के ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। 

ग्रामीणों ने बताया कि जंगल के भीतर कुछ बाहरी लोग बड़ी संख्या में मवेशियों को इकट्ठा कर छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही विजय नेताम ने अन्य ग्रामीणों और सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों को देखकर भागे तस्कर, पांच आरोपी पकड़े गए

जंगल में ग्रामीणों की भारी भीड़ पहुंचते ही वहां मौजूद कई संदिग्ध तस्कर मौके से फरार हो गए। हालांकि मुख्य आरोपी रहमद खान समेत चार अन्य लोगों को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जंगल का दृश्य बेहद दर्दनाक था। तस्करों ने 28 बैलों को अलग-अलग पेड़ों से कसकर बांध रखा था। गर्मी और प्यास से बेहाल मवेशी तड़प रहे थे। मौके पर न तो चारे की कोई व्यवस्था थी और न ही पानी की। ग्रामीणों ने तुरंत मवेशियों को राहत पहुंचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए सभी बैलों की अनुमानित कीमत करीब 84 हजार रुपये आंकी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पाली पुलिस ने शिकायतकर्ता विजय नेताम की लिखित रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के साथ-साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि फरार तस्करों की तलाश जारी है।

अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हो सकते हैं तार

पूरे मामले में पुलिस को बड़े नेटवर्क की आशंका है। ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी का नाम रहमद खान सामने आया। पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह ग्रामीण इलाकों से किसानों के मवेशियों को सस्ते दामों में खरीदकर या चोरी कर जंगलों के रास्ते दूसरे राज्यों तक पहुंचाने का काम करता है। जांच एजेंसियां अब इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि कहीं इस गिरोह के तार अंतरराज्यीय मवेशी तस्करी नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं। 

घटना के बाद एक और गंभीर पहलू सामने आया है। मवेशी तस्करी का खुलासा करने वाले स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। आरोप है कि मुख्य आरोपी के परिजन और समर्थक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ग्रामीणों को गाली-गलौच कर रहे हैं और खुली धमकियां दे रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही फरार और छोड़े गए संदिग्धों की भूमिका की दोबारा जांच कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में मवेशी चोरी और तस्करी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। पाली पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मवेशी तस्करी में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें