📅 Thursday, 23 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
मोहन नगर में अवैध हुक्का और ई-सिगरेट कारोबार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : रेलवे रूट से हो रही नशे की तस्करी, गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार मतदान केंद्र पर बवाल : मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान हिंसा, टीएमसी-हुमायूं कबीर समर्थक भिड़े हिंसक झड़प : तेलीबांधा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर ईवीएम में बंद नेताओं की किस्मत : पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू, पहले चरण में जनता में दिखा भारी उत्साह बसना में सनसनी : खेत की मेड़ पर मिला युवती का शव, फंदा टूटने से जमीन पर गिरी लाश मोहन नगर में अवैध हुक्का और ई-सिगरेट कारोबार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : रेलवे रूट से हो रही नशे की तस्करी, गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार मतदान केंद्र पर बवाल : मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान हिंसा, टीएमसी-हुमायूं कबीर समर्थक भिड़े हिंसक झड़प : तेलीबांधा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर ईवीएम में बंद नेताओं की किस्मत : पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू, पहले चरण में जनता में दिखा भारी उत्साह बसना में सनसनी : खेत की मेड़ पर मिला युवती का शव, फंदा टूटने से जमीन पर गिरी लाश
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ श्रमिक पंजीयन व नवीनीकरण हेतु 30 अप्रैल तक चल रहे…
AI फोटो
AI फोटो
छत्तीसगढ़

श्रमिक पंजीयन व नवीनीकरण हेतु 30 अप्रैल तक चल रहे मोबाइल शिविर, गाँव-वार्ड में मिल रही सुविधा

छत्तीसगढ़ में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार तथा असंगठित कर्मकार मंडल के तहत श्रमिकों के पंजीयन और नवीनीकरण के लिए 16 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक मोबाइल शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में श्रमिकों को उनके गाँवों, वार्डों और नगरीय निकायों में ही सुविधा दी जा रही है। इस सप्ताह पिथौरा, बसना, सरायपाली, महासमुंद और बागबाहरा के विभिन्न ग्रामों व वार्डों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। श्रमिकों को नवीनीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल तथा नए पंजीयन के लिए आय प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे। विभाग ने अधिक से अधिक श्रमिकों से इन शिविरों का लाभ लेने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Apr 2026, 03:49 PM
📍 महासमुंद
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए जिले में व्यापक स्तर पर मोबाइल कैंप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 16 मार्च 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक लगातार संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत विकासखंडवार विभिन्न नगरीय निकायों, वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों तक सुविधा पहुंचाई जा सके।
श्रम पदाधिकारी डी. एन. पात्र ने बताया कि इसी क्रम में इस सप्ताह आज विकासखंड पिथौरा के ग्राम अमलीडीह तथा विकासखंड बसना के ग्राम गौरटेक में शिविर आयोजित किया गया। इसी तरह 21 अप्रैल को नगर पालिका बागबाहरा के सुभाषचंद्र बोस वार्ड और विकासखंड सरायपाली के ग्राम बानीगिरोला में शिविर लगाए जाएंगे। 
शिविरों का आयोजन 
22 अप्रैल को विकासखंड महासमुंद के ग्राम धनसूली तथा विकासखंड पिथौरा के ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में, 23 अप्रैल को विकासखंड बसना के ग्राम कुरचुंडी और नगर पालिका बागबाहरा के राजीव गांधी वार्ड में शिविर आयोजित होंगे। वहीं 24 अप्रैल को विकासखंड सरायपाली के ग्राम लांती में मोबाइल कैंप के माध्यम से श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण किया जाएगा। 
मोबाइल लाना अनिवार्य
इन शिविरों में श्रमिकों को पंजीयन एवं नवीनीकरण की सुविधा मौके पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पंजीयन नवीनीकरण कराने वाले श्रमिकों को अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा मोबाइल लाना अनिवार्य होगा। वहीं असंगठित कर्मकार के नए पंजीयन के लिए आय प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल साथ लाना आवश्यक है।
श्रम विभाग ने जिले के सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 0771-3505050 पर संपर्क किया जा सकता है।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश ग्लैमर/सिनेमा खेल धर्म समाज 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें