"आम आदमी पार्टी" के लिए 41 परिणाम मिले
जांजगीर-चांपा
अकलतरा मार्ग पर सड़क हादसा, आम आदमी पार्टी के नेता अभिषेक मिश्रा को आई चोटें
आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेता अभिषेक मिश्रा सड़क हादसे में घायल हो गए। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
स्मार्ट मीटर विवाद : स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट का आरोप, आम आदमी पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
महासमुंद में आम आदमी पार्टी ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिलों और उपभोक्ताओं की परेशानियों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने स्मार्ट मीटर बिलिंग की स्वतंत्र जांच, पुरानी व्यवस्था से बिल जारी करने और सोलर उपभोक्ताओं के भुगतान की मांग उठाई। AAP ने समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अन्य
Punjab Assembly Elections: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी से ही मैदान में उतरेंगे CM भगवंत मान
Punjab Assembly Elections: आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर धूरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। सूची में 37 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है, जबकि संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार बनाया गया है। AAP ने समय से पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।
भाजपा
Amit Shah: दिल्ली को 8,941 करोड़ की सौगात, अमित शाह का विपक्ष पर जोरदार हमला, बोले-30 साल तक आपका नंबर नहीं आने वाला
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 8,941 करोड़ रुपए की 43 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। शाह ने 2029 तक यमुना को स्वच्छ बनाने और पंजाब को नशामुक्त करने का दावा भी किया।
अन्य
CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने
CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने की खबर है। दीपके ने वीडियो जारी कर अजिंक्य शिंदे को आंदोलन की जिम्मेदारी सौंपने की बात कही। पार्टी ने ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।
राष्ट्रीय
Delhi High Court: 15 याचिकाएं कीं खारिज, BJP, कांग्रेस और AAP नेताओं पर FIR की मांग ठुकराई
Delhi High Court ने 2020 दिल्ली दंगे और 2019 जामिया हिंसा से जुड़े 15 याचिकाएं खारिज कर दीं। याचिकाओं में कई राजनीतिक नेताओं के खिलाफ FIR, SIT और NIA जांच की मांग की गई थी।
कांग्रेस
INDIA Alliance: चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बनाने दिल्ली में जुटे INDIA गठबंधन के दिग्गज, सेव डेमोक्रेसी मार्च का ऐलान
INDIA Alliance: गठबंधन की बैठक में चुनाव आयोग, SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। विपक्ष ने देशभर में आंदोलन और संसद में मुद्दा उठाने की योजना बनाई है।
अन्य
Parvesh Verma Viral Video: PWD मंत्री का प्रवेश वर्मा युवक को थप्पड़ मारने वाला VIDEO वायरल
Parvesh Verma Viral Video: दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। AAP ने वीडियो शेयर कर मंत्री पर आरोप लगाए हैं और मामले को लेकर पुलिस शिकायत की बात कही है।
अन्य
CG Breaking: AAP को बड़ा झटका! प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा, संगठन पर उठाए गंभीर सवाल
CG Breaking: छत्तीसगढ़ AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, 2023 चुनाव में कार्यकर्ताओं की कथित उपेक्षा और पार्टी के स्पष्ट रोडमैप की कमी पर सवाल उठाए।
अन्य
Election Commission: पंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से सांसद राघव चड्ढा का नाम कटा, ASDD श्रेणी में डाला गया
Election Commission: पंजाब में चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दौरान राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए जाने का मामला सामने आया है। सूची में उनके नाम के सामने ‘Permanently Shifted’ दर्ज है और उन्हें ASDD श्रेणी में रखा गया है। हालांकि, यह अंतिम मतदाता सूची नहीं है। राघव चड्ढा 12 सितंबर तक दावा-आपत्ति दाखिल कर अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं।
राष्ट्रीय
FMGE Protest: डॉक्टरों के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बोले- यह भविष्य और गरिमा की लड़ाई
FMGE Protest: FMGE में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को अरविंद केजरीवाल का समर्थन मिला है। उन्होंने इसे डॉक्टरों के भविष्य और गरिमा की लड़ाई बताते हुए सरकार और NBEMS से जवाबदेही की मांग की है।
राष्ट्रीय
DJB टेंडर घोटाला: ACB का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार
जल बोर्ड से जुड़े टेंडर घोटाले में ACB ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने टेंडर की शर्तों में हेरफेर और 1.52 करोड़ रुपए की रिश्वत/कमीशन के लेनदेन का दावा किया है। मामले में मनी ट्रेल की जांच जारी है।