"कार्रवाई की तैयारी" के लिए 33 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Delhi Election Commission Protest: पुलिस ने जांच तेज की, BNS की धाराओं में कार्रवाई की तैयारी
Delhi Election Commission Protest: चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रदर्शन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
छत्तीसगढ़
युक्तियुक्तकरण में अनियमितता का मामला : छुरा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी
छुरा विकासखंड में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में कथित अनियमितताओं के मामले में बीईओ के.एल. मतावले पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी है। गरियाबंद कलेक्टर ने कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजा है, लेकिन डीपीआई ने आवश्यक दस्तावेज और जांच रिपोर्ट अधूरी मिलने पर डीईओ से पूरा प्रतिवेदन व अभिलेख मांगे हैं। अंतिम फैसला जांच रिपोर्ट मिलने के बाद लिया जाएगा।
रायगढ़
Crime News: रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, देह व्यापार के आरोप में एक गिरफ्तार
Crime News: रायगढ़ के केलो विहार में पुलिस ने किराये के मकान में दबिश देकर देह व्यापार संचालित करने के आरोप में 52 वर्षीय गोविंद साहू को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन अंकुश के तहत हुई इस कार्रवाई में 2 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन जब्त किया गया।
रायपुर
Food Safety: रायपुर और आसपास के इलाकों में दिवाली पर बिक गईं असुरक्षित मिठाइयां, रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
Food Safety: दिवाली के दौरान छत्तीसगढ़ में बिकने वाली मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की जांच में रायपुर के पांच खाद्य नमूने असुरक्षित पाए गए, जबकि एक नमूना अवमानक निकला। भिलाई में भी पनीर, दही और दूध पेड़ा के नमूने जांच में फेल हुए हैं। धमतरी, कोरबा, बीजापुर और राजनांदगांव से भी घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों के मामले सामने आए हैं।
बिलासपुर
Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त
Bilaspur News: खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में दूध, दही और घी समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। दीपावली से पहले विभाग ने विभिन्न दुकानों और संस्थानों में जांच तेज कर दी है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
रायपुर
Raipur News: मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा, 32 शीशी नशीली सिरप जब्त
Raipur News: लाभांडी स्थित मेडिकल स्टोर से कोडिन सिरप की 32 शीशियां जब्त, संचालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार।
रायपुर
Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट
Milky Malai Paneer: खाद्य विभाग ने जांच में असुरक्षित पाए गए 750 किलो पनीर को उरला स्थित फैक्ट्री में नष्ट कराया। मिल्की मलाई और मलाई मैजिक ब्रांड के पनीर की खेप ओडिशा भेजी जा रही थी।
महासमुंद
Electricity Theft: कटे कनेक्शन के बाद भी जल रही थी बिजली, CSPDCL की रेड में 78 उपभोक्ता हुकिंग करते पकड़े गए, दर्ज होगी FIR
Electricity Theft: छत्तीसगढ़ के महासमुंद और गरियाबंद जिले में CSPDCL के चेकिंग अभियान के दौरान बिजली चोरी के 78 मामले सामने आए हैं। स्मार्ट मीटर से कनेक्शन काटे जाने के बावजूद उपभोक्ता एलटी लाइन में सीधे हुकिंग और बाईपास के जरिए बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। इनमें महासमुंद के 69 और गरियाबंद के 9 मामले शामिल हैं। विभाग ने विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 और 138 के तहत कानूनी कार्रवाई की तैयारी की है।
रायपुर
CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं
CG Health Department: आयुष्मान भारत योजना के तहत 17 अस्पतालों की जांच में 14 में अनियमितताएं मिली हैं। मरीजों से अतिरिक्त वसूली और गलत पैकेज के इस्तेमाल के मामलों में संबंधित अस्पतालों पर जुर्माने और योजना से बाहर करने की कार्रवाई की तैयारी है।
राष्ट्रीय
Narmadapuram News: नदी किनारे जुए की महफिल, नोटों की गड्डियों वाले वीडियो वायरल
Narmadapuram News: नदी किनारे जुए के अड्डे के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में नदी किनारे और तिरपाल की झोपड़ी में लोगों के जुआ खेलने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने संदिग्ध इलाकों में दबिश दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। अब वीडियो की लोकेशन की पुष्टि कर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
शिक्षा
CGPSC 2003 Scam: 21 साल पुराने मामले में EOW की बड़ी तैयारी, 15 बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज
CGPSC 2003 Scam: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद हुई पहली CGPSC 2003 भर्ती परीक्षा का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। EOW-ACB इस कथित भर्ती घोटाले में जल्द ही अदालत में चार्जशीट दाखिल कर सकता है। जांच में मेरिट हेरफेर, अपात्र अभ्यर्थियों के चयन और इंटरव्यू प्रक्रिया में गड़बड़ी जैसे कई तथ्य सामने आने का दावा किया गया है।
राष्ट्रीय
Kodbahi Mela: दो पक्षों में जमकर मारपीट, वायरल वीडियो से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Kodbahi Mela: देवसर थाना क्षेत्र के कोदबाही मेले में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना से मेले में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में है, वहीं घटना ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।