"मुआवजा देने की मांग" के लिए 16 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
CG News: जायसवाल निको प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
CG News: सिलतरा स्थित जायसवाल निको स्टील प्लांट में ड्यूटी के दौरान संतोष वर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन कर उचित मुआवजा, स्थायी नौकरी और श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग की।
सूरजपुर
Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज
Road Accident: सूरजपुर के कुबेरपुर सड़क हादसे और आगजनी मामले में प्रशासनिक लापरवाही के आरोपों पर प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर निलंबित। संभागायुक्त ने जांच रिपोर्ट के आधार पर की कार्रवाई।
कबीरधाम
CG News: बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान, किसानों ने सरकार से लगाई गुहार
CG News: कवर्धा में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंचने की चिंता के बीच किसानों ने लोकगीतों के जरिए अपनी पीड़ा जाहिर की। उन्होंने फसल नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
रायपुर संभाग
CG Farmer News: आरंग में बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल को भारी नुकसान, सर्वे कर मुआवजे की मांग
CG Farmer News: आरंग विधानसभा क्षेत्र में अर्नब तूफान के असर से बारिश और तेज हवाओं के कारण धान की पककर तैयार फसल खेतों में गिर गई है। जलभराव से फसल में बीमारियां लगने और दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है।
रायपुर
Kawardha News: बैगा बच्चों की मौत, धान खरीदी पर कांग्रेस का सरकार पर हमला
Kawardha News: रेंगाखार क्षेत्र में बैगा बच्चों की मौत के मामले में दीपक बैज ने सरकार से जवाब मांगा है। कांग्रेस ने प्रभावित परिवारों को 10 लाख रुपए मुआवजा, गांव में NRC खोलने और किसानों को धान के लिए 3358 रुपए प्रति क्विंटल देने की मांग की।
रायपुर संभाग
Arang News: बाढ़ पीड़ितों के समर्थन में उतरे, डॉ. डहरिया
Arang News: आरंग के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राहत, फसल नुकसान के सर्वे और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
राजनांदगांव
Underbridge Accident: तीन साल से अधूरा अंडरब्रिज बना जान का खतरा, 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबकर एक की मौत
Underbridge Accident: गौरीनगर के निर्माणाधीन अंडरब्रिज के पास पानी से भरे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से 45 वर्षीय सफाईकर्मी संतोष सोनवाने की मौत हो गई। अंडरब्रिज का निर्माण करीब तीन साल से अधूरा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर रेलवे के खिलाफ नाराजगी जताई है।
शिक्षा
IIT Delhi: दिल्ली में छात्र प्रदर्शन जारी, पुलिस पर निगरानी के आरोप
IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली में एमएससी फिजिक्स के छात्र ऋषिकेश कुमार की मौत के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्र स्वतंत्र जांच, संस्थान के अधिकारियों पर कार्रवाई और परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने पुलिस पर निगरानी का आरोप लगाया है और आंदोलन में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के दावों को खारिज किया है।
दुर्ग संभाग
भिलाई की सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, भारी वस्तु गिरने से मजदूर की मौत
भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान भारी वस्तु गिरने से 40 वर्षीय मजदूर राजेश निलवरकर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और साथी मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। भिलाई-3 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नारायणपुर
अंजरेल गांव में लाल पानी का कहर, खेतों में भरा जहरीला पानी और फसल बर्बाद
नारायणपुर के अंजरेल गांव में रावघाट खदान क्षेत्र से बहकर आए लाल पानी ने किसानों की फसलें बर्बाद कर दी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों में दूषित पानी भरने से खेती प्रभावित हुई है और पेयजल संकट भी बना हुआ है। प्रशासन ने सर्वे कर आरबीसी के तहत मुआवजा देने और पेयजल समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है।
रायपुर संभाग
लगातार बारिश से आरंग के किसानों की बढ़ी परेशानी, तीसरी बार बोवनी के बाद भी नहीं उगी धान
आरंग तहसील में लगातार हो रही तेज बारिश से धान की फसल प्रभावित हो रही है। कई गांवों में किसानों को तीसरी बार बोवनी करने के बाद भी खेतों में पौधे तैयार नहीं हो पा रहे हैं। जलभराव के कारण बीज और अंकुर खराब होने से किसानों की लागत बढ़ गई है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर बीज सहायता और फसल बीमा के तहत मुआवजा देने की मांग की है।
सूरजपुर
बारिश बनी आफत : सूरजपुर में FCI गोदाम की दीवार गिरी, 7 मकान क्षतिग्रस्त, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
सूरजपुर के विश्रामपुर क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच FCI गोदाम की बाउंड्री वॉल गिरने से आसपास के 7 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन निर्माण गुणवत्ता और दीवार की मजबूती को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जर्जर दीवार की समय पर मरम्मत नहीं की गई।