"सैन्य ताकत" के लिए 21 परिणाम मिले
विदेश
ऑपरेशन सिंदूर : भारत की बढ़ती सैन्य ताकत से चिंतित पाकिस्तान, नई रक्षा नीति पर मंथन शुरू
भारत द्वारा पिछले साल चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” और उसके बाद हुए चार दिन के सैन्य संघर्ष के बाद पाकिस्तान में भारत की सैन्य ताकत को लेकर चिंता बढ़ गई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वहां के रक्षा विशेषज्ञों ने सरकार और सेना को चेतावनी दी है कि भारत की आधुनिक युद्ध रणनीति, एयर स्ट्राइक क्षमता और नई सैन्य तकनीकों को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों ने पाकिस्तान को ड्रोन वॉरफेयर, साइबर सुरक्षा और एयर डिफेंस सिस्टम मजबूत करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि बदलते युद्ध के दौर में केवल पारंपरिक सैन्य रणनीतियां पर्याप्त नहीं होंगी।
रक्षा
France Defence News: समुद्र में बदलेगी जंग की तस्वीर, बिना चालक दल वाला ड्रोन करेगा समुद्र की निगरानी
France Defence News: फ्रांस ने नेवल ग्रुप को अत्याधुनिक अंडरवाटर कॉम्बैट ड्रोन विकसित करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। यह ड्रोन समुद्र के भीतर निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने और सैन्य अभियानों में सक्षम होगा। इसके समुद्री परीक्षण 2028 में शुरू होने की योजना है।
रक्षा
Pralay Missile: भारत की स्वदेशी मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 किमी दूर टारगेट ध्वस्त, पाकिस्तान की फाज से तुलना
Pralay Missile: DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से स्वदेशी प्रलय क्वाजी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। मिसाइल ने करीब 500 किलोमीटर दूर स्थित दो नकली लक्ष्यों को निशाना बनाया। 150 से 500 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम प्रलय को मोबाइल लॉन्चर से दागा जा सकता है। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने भी अपनी फाज हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण किया है।
रक्षा
Italy Army Tank Deal: 4.16 अरब डॉलर की रक्षा डील चर्चा में, टैंक और बख्तरबंद वाहनों की होगी आपूर्ति
Italy Army Tank Deal: इटली की लियोनार्डो और जर्मनी की राइनमेटल को इतालवी सेना के लिए A2CS लड़ाकू वाहन और नई पीढ़ी के मुख्य युद्धक टैंक तैयार करने के दो अनुबंध मिलने की खबर है। इनकी कुल कीमत 4.16 अरब डॉलर बताई गई है।
रक्षा
Submarine Missile Test: फ्रांस ने किया M51.3 बैलिस्टिक मिसाइल का पहला समुद्री परीक्षण
Submarine Missile Test: फ्रांस ने पहली बार परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी से उन्नत M51.3 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। परीक्षण में परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसे फ्रांस की रणनीतिक परमाणु प्रतिरोधक क्षमता के आधुनिकीकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
रक्षा
Air Defense Deal: इजराइल-ग्रीस के बीच 3.5 अरब डॉलर का बड़ा रक्षा सौदा, मजबूत होगी एयर डिफेंस क्षमता
Air Defense Deal: इजराइल और ग्रीस ने करीब 3.5 अरब डॉलर के बड़े रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत ग्रीस को डेविड्स स्लिंग, स्पाइडर, बराक एमएक्स और आधुनिक रडार सिस्टम समेत बहुस्तरीय हवाई रक्षा तकनीक मिलेगी। यह डील ग्रीस के सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम का अहम हिस्सा है और दोनों देशों के रक्षा औद्योगिक सहयोग को भी मजबूत करेगी।
रक्षा
भविष्य के युद्ध की तैयारी : साइबर और ड्रोन ग्रिड से लैस होगी सेना, IAF को मिलेंगे 114 नए फाइटर जेट्स
भारतीय सशस्त्र बल आधुनिक युद्ध की बदलती चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी रणनीति और तकनीकी क्षमताओं को तेजी से मजबूत कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सेना साइबर वॉरफेयर, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, ड्रोन रोधी प्रणाली, डायरेक्टेड एनर्जी हथियारों और अत्याधुनिक निगरानी तकनीकों पर फोकस कर रही है। वहीं वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 114 मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट सहित कई बड़े रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रमों पर काम जारी है। लक्ष्य है कि भविष्य के किसी भी संघर्ष में तीनों सेनाएं बेहतर तालमेल के साथ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर सकें।
विदेश
पेंटागन भी पड़ा फीका : मिस्र ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा मिलिट्री हेडक्वार्टर ऑक्टागन, जानें इसकी खासियतें
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने दुनिया के सबसे बड़े मिलिट्री हेडक्वार्टर होने का दावा किए जा रहे ऑक्टागन का उद्घाटन किया है। करीब 22,000 एकड़ में फैला यह अत्याधुनिक रक्षा परिसर AI और आधुनिक कमांड सिस्टम से लैस है तथा इसे अमेरिका के पेंटागन से भी कई गुना बड़ा बताया जा रहा है।
रक्षा
युवाओं को रोजगार : शिवपुरी में बनने जा रहा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पाली गांव में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा। 2,500 करोड़ रुपये के इस डिफेंस प्रोजेक्ट से 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है और यह भारत को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रक्षा
अमेरिकी वायुसेना में हड़कंप : क्यों जंग की हालत में चीन के आगे पस्त हो सकता है सुपरपावर का सबसे घातक F-35 स्टील्थ फाइटर?
अमेरिका का सबसे आधुनिक पांचवीं पीढ़ी का F-35 स्टील्थ फाइटर जेट प्रोग्राम गंभीर रखरखाव और तकनीकी समस्याओं से जूझ रहा है। अमेरिकी जांच एजेंसी GAO की रिपोर्ट के अनुसार, F-35 विमानों की फुल मिशन-कैपेबल दर 2021 के 38% से घटकर लगभग 25% रह गई है। इसका अर्थ है कि हर चार में से केवल एक विमान ही सभी प्रकार के युद्ध अभियानों के लिए पूरी तरह तैयार है।
रक्षा
साइलेंट डिप्लोमेसी : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक में 3 दौर की सीक्रेट टॉक, क्या पाक में खुलेगा IIT कैंपस?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान संबंध बेहद तनावपूर्ण दौर में हैं, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार दोनों देशों के रणनीतिकारों के बीच बैकचैनल (Track-2) वार्ता के तीन दौर पूरे हो चुके हैं। पाकिस्तान के कुछ पूर्व राजनयिकों और बुद्धिजीवियों का मानना है कि आर्थिक संकट और बढ़ती क्षेत्रीय चुनौतियों के बीच भारत के साथ संवाद बहाल करना पाकिस्तान के हित में है।
विदेश
ड्रैगन की दादागिरी पर ब्रेक : भारत की ब्रह्मोस के बाद अब दक्षिण कोरियाई चियोंगुंग-II से आसमान अभेद्य करेगा इंडोनेशिया
दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच इंडोनेशिया अपनी रक्षा क्षमता को तेजी से मजबूत कर रहा है। जकार्ता ने दक्षिण कोरिया के Cheongung-II (KM-SAM Block II) एयर डिफेंस सिस्टम के लिए Letter of Intent जारी किया है, जबकि भारत की BrahMos सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।