"हुलसी चंद्राकर" के लिए 18 परिणाम मिले
राजनीति
Mahasamund Janpad Panchayat: उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 19 सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन
Mahasamund Janpad Panchayat: उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के खिलाफ राजनीतिक विरोध तेज हो गया है। जनपद के कुल 25 सदस्यों में से 19 सदस्यों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए एसडीएम आस्था बोरकर को ज्ञापन सौंपा है। असंतुष्ट सदस्यों ने 15वें और 16वें वित्त आयोग की राशि के आवंटन में भेदभाव, बैठकों में अभद्र व्यवहार और अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। एसडीएम ने प्रस्ताव मिलने की पुष्टि करते हुए नियमानुसार जांच और विशेष बैठक बुलाने की प्रक्रिया अपनाने की बात कही है। वहीं, उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है।
महासमुंद
Janjatiya Gaurav Diwas: धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, सांसद रूपकुमारी चौधरी और महासमुंद विधायक हुए शामिल
Janjatiya Gaurav Diwas: महासमुंद के खैरा स्थित अंबेडकर मंगल भवन में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित हुआ। सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू और चंद्रहास चंद्राकर सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और हितग्राहियों को सम्मानित किया गया।
राज्य सरकार
CG Rajyotsav: 26वें स्थापना दिवस पर सजा महासमुंद का मिनी स्टेडियम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
CG Rajyotsav: महासमुंद के मिनी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया।
महासमुंद
Aangan Milan Seva: भलेसर के नयापारा में आंगन मिलन सोवा कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों के पोषण और योजनाओं पर हुई चर्चा
Aangan Milan Seva: महासमुंद के ग्राम नयापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और अन्न प्राशन के साथ महतारी वंदन व नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष चुनेश्वरी साहू, प्रशांत श्रीवास्तव समेत ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गूंजा सेवा और सामुदायिक सहभागिता का संदेश
Seva Sankalp Abhiyan: महासमुन्द के ग्राम बेलसोंडा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, वृद्धजनों और ग्रामीणों ने सहभागिता की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं का सम्मान किया गया।
राज्य सरकार
Mahasamund News: जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
Mahasamund News: तुमगांव में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को हेलमेट और बेडशीट देकर सम्मानित किया गया।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: महासमुंद के बंधवा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान और पौधरोपण
Seva Sankalp Abhiyan: महासमुंद के वार्ड क्रमांक 27 स्थित बंधवा तालाब में सेवा मेरा योगदान पहल के तहत विशेष स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम और वृक्षारोपण किया गया। सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्रमदान कर नागरिकों को जल स्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
महासमुंद
अयोध्या धाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को विधायक ने दी शुभकामनाएं, भगवा झंडा दिखाकर बस को किया रवाना
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हो रहे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवा झंडा दिखाकर बस को रवाना करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विधायक ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना को श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक अनुभव का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
महासमुंद
छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, विधायक सिन्हा ने किया वितरण
सरस्वती साइकिल योजना के तहत बेलसोंडा और उमरदा के शासकीय स्कूलों में छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह योजना बालिकाओं की शिक्षा जारी रखने और स्कूल तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
महासमुंद
महासमुंद में रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, भगवान शिव की पूजा कर मांगी प्रदेश की खुशहाली
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के परिवार द्वारा आयोजित श्रावण मास के रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
राज्य सरकार
सहायक उपकरण वितरण : महासमुंद में दिव्यांगजनों को निःशुल्क बैटरी ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र वितरित
महासमुंद में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर में 88 दिव्यांगजनों को 135 सहायक उपकरण वितरित किए गए। सीएसआर योजना के तहत आयोजित इस शिविर में बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, स्मार्टफोन सहित अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए।
महासमुंद
सुनी ग्रामीणों की समस्याएं : कनेकेरा और भलेसर पहुंचे विधायक, जन चौपाल में समाधान का दिया भरोसा
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बुधवार को ग्राम कनेकेरा और भलेसर का दौरा कर जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा नवविवाहित जोड़ों को उपहार और नवजात शिशुओं को शिशु किट भी वितरित की।