"Bagbahara News" के लिए 24 परिणाम मिले
महासमुंद
Bagbahara News: सोमनाथ और नागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी
Bagbahara News: जनपद पंचायत बागबाहरा की तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं का जत्था गुजरात के सोमनाथ और नागेश्वर धाम के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को विदाई दी।
महासमुंद
Bagbahara News: रजिस्ट्री कार्यालय खोलने की मांग, कलेक्टर को ज्ञापन
Bagbahara News: उप पंजीयक (रजिस्ट्री) कार्यालय खोलने की मांग को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री के लिए महासमुंद जाने से क्षेत्र के नागरिकों को समय और धन खर्च करना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर कार्यालय खुलने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
महासमुंद
Bagbahara News: बागबाहरा में भालू की दहशत, भानपुर में नगर पालिका से मंदिर और गणेश पंडाल तक पहुंचा
Bagbahara News: नगर पालिका परिसर से निकलकर भानपुर बस्ती में पहुंचा भालू मंगलवार शाम शीतला मंदिर, तुरियानंद आश्रम के शिव मंदिर और गणेश पंडाल में दिखाई दिया। शिव मंदिर में भालू ने दरवाजे का टीन हटाकर अंदर प्रवेश किया और गर्भगृह के ताले को खींचने का प्रयास किया। बाद में गणेश पंडाल में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे बैठ गया। बुधवार सुबह भी भालू बस्ती में दिखाई दिया और बाद में लोदन नाला की ओर चला गया। लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है और वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग की गई है।
महासमुंद
Bagbahara News : मोबाइल और नकदी लूट मामले का खुलासा, बागबाहरा पुलिस ने 4 आरोपितों को किया गिरफ्तार
Bagbahara News: बागबाहरा में जियो टेक्निशियन से चाकू की नोक पर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने 8 आरोपितों की पहचान की। इनमें 4 बालिग गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजे गए, जबकि 4 बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
महासमुंद
Bagbahara News : सूने मकान में चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने आधी रात दबोचा आरोपी
Bagbahara News: सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश कर रहे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आधी रात घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी घर के अंदर अलमारियां खंगालकर सामान अस्त-व्यस्त कर चुका था। मकान मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी से क्षेत्र की अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
महासमुंद
Bagbahara News : किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का धरना, ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
Bagbahara News: भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने धान बोनस, समर्थन मूल्य, धान खरीदी, सिंचाई, बिजली, कृषि उपज के उचित मूल्य और भूमि अधिग्रहण सहित अन्य मुद्दों को लेकर शासन-प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
महासमुंद
Bagbahara News : नारायण सिंह ठाकुर बने बागबाहरा सरपंच संघ के निर्विरोध अध्यक्ष
Bagbahara News: बागबाहरा सरपंच संघ के अध्यक्ष पद पर नारायण सिंह ठाकुर निर्विरोध चुने गए। करीब 70 सरपंचों ने उनके नाम पर सहमति जताई। ठाकुर ने पंचायतों की समस्याओं और सरपंचों के हितों को प्राथमिकता से उठाने के साथ GeM पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यशाला कराने की पहल की बात कही।
महासमुंद
Bagbahara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई, सम्मान के साथ दीं शुभकामनाएं
Bagbahara News: जनपद पंचायत में करारोपण अधिकारी मानसिंग बरिहा और पंचायत सचिव बहादुर यादव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों के सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और योगदान की सराहना करते हुए शाल, श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।
राज्य सरकार
Mahasamund News: संयुक्त प्रवर्तन दल द्वारा बागबाहरा में 24 चालानी कार्रवाई की गई
Mahasamund News: बागबाहरा में कोटपा एक्ट के तहत तंबाकू नियंत्रण अभियान चलाकर 24 चालान काटे गए। पचेड़ा स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम और शपथ भी कराई गई।
महासमुंद
Chhattisgarh Cashless Medical Scheme: कैशलेस चिकित्सा योजना लागू करने की मांग तेज, कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी
Chhattisgarh Cashless Medical Scheme: बजट में घोषणा और वित्तीय प्रावधान के बावजूद कैशलेस चिकित्सा योजना की नियमावली जारी नहीं होने से प्रदेशभर के कर्मचारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। संगठन ने कैबिनेट स्तर पर निर्णय लेकर जल्द नियमावली जारी करने और योजना लागू करने की मांग की है।
महासमुंद
Seva Setu Camp: करहीडीह सरपंच के खिलाफ शिकायत, धारा 40 के तहत नोटिस के निर्देश
Seva Setu Camp: ग्राम पंचायत करहीडीह के प्रतिनिधियों ने सरपंच रामेश्वर साहू पर 35 दिनों से गांव से अनुपस्थित रहने और गांजा तस्करी मामले में नाम सामने आने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
महासमुंद
Mahasamund News: बस में 2.75 लाख की चोरी का खुलासा, CDR से अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार
Mahasamund News: पुलिस ने बस में यात्री का मोबाइल, नकदी और सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में आरोपी बसंत बाघ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल और सोने के आभूषण बरामद किए हैं।