"विकास कार्य" के लिए 283 परिणाम मिले
महासमुंद
खिरसाली के ग्रामीणों ने विधायक से की गांव में राशन दुकान की मांग
महासमुंद के ग्राम पंचायत बंदोरा के आश्रित ग्राम खिरसाली के ग्रामीणों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि राशन दुकान बंदोरा में होने के कारण उन्हें काफी दूर जाना पड़ता है। उन्होंने गांव में ही राशन वितरण की व्यवस्था करने की मांग की। विधायक ने खाद्य विभाग के अधिकारी को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
महासमुंद
स्वतंत्रता दिवस पर बागबाहरा जनपद में गूंजा राष्ट्रगान, अध्यक्ष केशव नायक ने किया शहीदों को नमन
बागबाहरा जनपद पंचायत कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। जनपद अध्यक्ष केशव नायक रामचंद्राकर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों को नमन किया।
महासमुंद
चरागाह भूमि पर रिसॉर्ट निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की आवंटन रद्द करने की मांग
महासमुंद जिले के ग्राम कोकड़ी के ग्रामीणों ने गांव की चरागाह भूमि को रिसॉर्ट निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आवंटित किए जाने का विरोध किया है। ग्रामीणों ने 14 अगस्त 2026 को कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर प्रस्तावित भूमि आवंटन आदेश को निरस्त करने की मांग की। उनका कहना है कि संबंधित जमीन गांव के पशुओं की चराई और निस्तारी के लिए बेहद जरूरी है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
सरकारी योजनाओं की राशि में गड़बड़ी, नर्मदापुर पंचायत के सरपंच-सचिवों को अंतिम नोटिस
मैनपाट की ग्राम पंचायत नर्मदापुर में विकास कार्यों की राशि के आहरण में करीब 2.07 करोड़ रुपए की अनियमितता सामने आई है। जांच के बाद संबंधित सरपंचों और सचिवों को अंतिम नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वसूली और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
राज्य सरकार
ITI में पहली बार शुरू हुआ इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), जीजामगांव में सत्र 2026-27 से पहली बार मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (Mechanic Electric Vehicle) ट्रेड का प्रथम बैच प्रारंभ किया गया है। यह संस्था का भी पहला प्रशिक्षण सत्र होगा।
रायपुर
बंदूकों की गूँज से हथकरघा के मंच तक : रायपुर में जब बस्तर की 9 पूर्व नक्सलियों ने रैंप वॉक कर रचा इतिहास
सुकमा की नौ आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों ने रायपुर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान कोसा सिल्क परिधानों में रैंप वॉक किया। यह छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति और बस्तर में बदलाव की प्रेरक तस्वीर बनी।
रक्षा
भारत की नजर छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों पर, फ्रांस के FCAS प्रोजेक्ट से जुड़ने की तैयारी तेज
भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के विकास कार्यक्रम से जुड़ने की तैयारी कर रहा है। रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस की अगुवाई वाले FCAS प्रोजेक्ट में भागीदारी के लिए प्रयास शुरू किए हैं। संसद की रक्षा समिति ने भी सरकार से इस दिशा में स्पष्ट रोडमैप और समयसीमा मांगी है।
राज्य सरकार
आमापाली जन चौपाल में ओपी चौधरी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।
राज्य सरकार
सिरपुर विकास योजना : 2041 को लेकर सांसद की अध्यक्षता में हुई प्रारंभिक बैठक, 34 गांवों के विकास पर मंथन
सिरपुर विकास योजना प्रारूप 2041 को लेकर सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। योजना में सिरपुर सहित 34 गांव और आरक्षित वन क्षेत्र शामिल हैं। बैठक में पर्यटन, सड़क, रोजगार और ग्रामीण विकास से जुड़े सुझावों पर चर्चा की गई।
महासमुंद
सिरपुर विकास योजना 2041 पर 34 गांवों के प्रतिनिधियों की बैठक, कल होने वाली मुख्य बैठक से पहले बनी रणनीति
सिरपुर विकास योजना प्रारूप-2041 को लेकर 7 अगस्त की मुख्य बैठक से पहले सिरपुर में 34 गांवों के जनप्रतिनिधियों ने बैठक की। इसमें विकास योजना के संभावित लाभ, चुनौतियों और ग्रामीण हितों पर चर्चा करते हुए मुख्य बैठक में रखे जाने वाले सुझावों और मांगों पर सहमति बनाई गई।
महासमुंद
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप, किशनपुर सचिव पर उठे सवाल
पिथौरा क्षेत्र में पंचायत सचिव पर कथित कमीशन मांगने के आरोपों को लेकर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत, पंचायत कार्यों की जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
महासमुंद
खैरखुटा पंचायत विवाद : सचिव की अनुपस्थिति और राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर ग्रामीणों की शिकायत
महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत खैरखुटा के ग्रामीणों ने पंचायत में कथित अनियमितताओं और राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए विधायक जनसंपर्क कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव की अनुपस्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता की कमी और पंचायत गतिविधियों में हस्तक्षेप की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।