ताज़ा खबरें
10279 समाचार
कारोबार
Major achievement: अदाणी ग्रुप का ग्रीन मिशन तेज, धामरा पोर्ट अब पूरी तरह स्वच्छ ऊर्जा से संचालित
Major achievement: अदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के अनुसार, अगस्त 2026 से पोर्ट की पूरी बिजली जरूरत अब रिन्यूएबल एनर्जी से पूरी की जा रही है। इसके साथ ही धामरा पोर्ट देश का पहला प्राइवेट मल्टी-कार्गो पोर्ट बन गया है,
शिक्षा
JPU Graduation Exam: सेमेस्टर-2 परीक्षा 28 सितंबर से, 13 से 16 अक्टूबर तक होगी प्रायोगिक परीक्षा
JPU Graduation Exam: स्नातक सत्र 2025-29 के द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 28 सितंबर से शुरू होगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षा 13 से 16 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। पूर्ववर्ती छात्रों की एमडीसी-द्वितीय परीक्षा 6 अक्टूबर को होगी।
रायपुर
India Best Dancer 5: रायपुर के 19 साल के रितेश पाल बने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-5 के विजेता
India Best Dancer 5: रायपुर के त्रिमूर्ति नगर निवासी 19 वर्षीय रितेश पाल ने टीवी रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 की ट्रॉफी अपने नाम कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। आर्थिक परेशानियों और शुरुआती असफलताओं के बावजूद रितेश ने मेहनत जारी रखी। उन्हें 15 लाख रुपये की प्राइज मनी और कार इनाम में मिली।
राष्ट्रीय
West Bengal Crime News: बीजेपी बूथ अध्यक्ष की सरेआम गोली मारकर हत्या, बीरभूम में भारी तनाव
West Bengal Crime News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बीजेपी के स्थानीय नेता चंदन भल्ला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि फोन आने के बाद वह घर से बाहर निकले थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
राजनीति
CJP protest: जेल भरो आंदोलन की चेतावनी, CJP को विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं,
CJP protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके विरोध में उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार नहीं मिलने पर जेल भरो आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। वहीं मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में सभा की अनुमति से जुड़े हाईकोर्ट के आदेशों और सरकारी नियमों का हवाला देते हुए वैकल्पिक स्थान तलाशने की बात कही है।
धमतरी
Chhattisgarh Flood News: 10 हजार एकड़ धान डूबी, रेत जमने से सहमे किसान, बीमा के नियमों में फंसा मुआवजा
Chhattisgarh Flood News: धमतरी जिले में भारी बारिश और गंगरेल बांध से छोड़े गए ढाई लाख क्यूसेक पानी के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई, जिससे करीब 4 हजार हेक्टेयर धान की फसल प्रभावित हुई है। रुद्री, मुजगहन, रत्नाबांधा समेत कई गांवों के खेतों में पानी भर गया और कई जगह फसल बहने के साथ रेत-मिट्टी जम गई। पक चुकी धान की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। फसल बीमा के नियमों के कारण किसानों को मुआवजा मिलने में परेशानी की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने विशेष राहत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
बिलासपुर
Knife Attack Bilaspur: डीजे बजाने से मना करने पर हमला, चाकू और डंडों से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार
Knife Attack Bilaspur: कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो में डीजे बजाने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने एक वाहन को रोककर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
राष्ट्रीय
Electric Pole Accident: डिवाइडर पर लगे पोल से लगा करंट, बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्यऋषि तिवारी की मौत
Electric Pole Accident: भोपाल के एमपी नगर इलाके में डीबी मॉल के पास दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पार करते समय बिजली के खंभे की चपेट में आने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्रिकेट
India vs West Indies: कोहली और गिल का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज 8 विकेट से पस्त
India vs West Indies: ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात दी। वेस्टइंडीज के 295 रनों के जवाब में भारत ने विराट कोहली और शुभमन गिल के शानदार शतकों की बदौलत लक्ष्य सिर्फ 41.2 ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेकर कैरेबियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
राष्ट्रीय
Bank Strike Cancelled: 3 दिनों की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टली, IBA और यूनियनों में बनी सहमति
Bank Strike Cancelled: देशभर में सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। IBA और UFBU के बीच हुई बैठक में सहमति बनने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई। अब 5 डे वर्किंग की मांग पर विचार के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी।
महासमुंद
CG crime news: 70 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार और एक फरार
CG crime news: महासमुंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटेवा और सरायपाली थाना क्षेत्रों से कुल 70 लीटर हाथ-भट्टी महुआ शराब जब्त की है। पटेवा में बाइक से शराब ले जा रहे युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि सरायपाली में बाड़ी से शराब बरामद कर आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
महासमुंद
husband killed wife: पारिवारिक कलह ने लिया खूनी रूप, पति ने जैक रॉड से वार कर पत्नी की हत्या
husband killed wife: छत्तीसगढ़ के बड़े टेमरी गांव में पारिवारिक विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका सुभाषिनी साव का शव घर के रसोईघर में मिला। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति बालकराम साव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।