"बड़ा बदलाव" के लिए 220 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
बदलाव : CMRS निरीक्षण के बाद बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड और संख्या
भोपाल मेट्रो के संचालन को लेकर यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जुलाई से नया सिग्नलिंग सिस्टम शुरू होने के बाद ट्रेनों की रफ्तार और फ्रीक्वेंसी दोनों में सुधार होगा। सुभाष नगर–एम्स 7 किमी कॉरिडोर पर सिग्नलिंग का काम पूरा हो चुका है, जबकि CMRS टीम जल्द अंतिम निरीक्षण करेगी।
शिक्षा
बदलाव : 2026-27 से 75% उपस्थिति अनिवार्य, अभिभावकों तक पहुंचेगी रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग ने 2026-27 सत्र के लिए नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है, जिसके तहत कॉलेजों में अनुशासन और पढ़ाई व्यवस्था को सख्त किया गया है। अब प्रत्येक विषय में 75% उपस्थिति अनिवार्य होगी और कम उपस्थिति होने पर अभिभावकों को सूचना भेजी जाएगी।
अर्थव्यवस्था
वैश्विक हलचल : अमेरिका-ईरान शांति समझौते से कच्चे तेल में भारी गिरावट, सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर
अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध विराम की खबर के बाद वैश्विक बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, लेकिन सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना और चांदी में जोरदार तेजी दर्ज की गई। MCX पर सोना और चांदी लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गए, जिससे निवेशकों में उत्साह बना हुआ है।
छत्तीसगढ़
मानसून की दस्तक : सरगुजा से बस्तर तक झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। सरगुजा से बस्तर संभाग तक कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि राजनांदगांव 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव न होने की संभावना जताई है। साथ ही अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई गई हैं।
राष्ट्रीय
भारतीय सेना : मिलेगा नया नेतृत्व, धीरज सेठ होंगे अगले आर्मी चीफ
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) नियुक्त करने का फैसला किया है। वर्तमान में सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत धीरज सेठ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। बख्तरबंद कोर से जुड़े रहे धीरज सेठ दक्षिणी कमान, दक्षिण-पश्चिमी कमान और 21 कोर जैसी महत्वपूर्ण सैन्य इकाइयों का नेतृत्व कर चुके हैं। करीब चार दशक के सैन्य अनुभव के साथ अब उनके सामने सेना के आधुनिकीकरण, सीमाई सुरक्षा और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप सैन्य तैयारियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
रायपुर
बिजली का कहर : कांकेर में बिजली गिरने से उपसरपंच समेत 3 की मौत, प्रदेशभर में अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में अगले 2-3 दिनों में मानसून की एंट्री की संभावना के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कांकेर के अंतागढ़ में मनरेगा कार्य के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। वहीं रायपुर, सरगुजा और कोरबा सहित कई जिलों में बारिश और तेज आंधी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में गरज-चमक, अंधड़ और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
रक्षा
मेगा डील टूटा : भारत के साथ मिलकर सुपर-फाइटर जेट बनाएगा पेरिस
फ्रांस और जर्मनी के बीच 2017 में शुरू हुआ महत्वाकांक्षी फ्यूचर कॉम्बैट एयर सिस्टम (FCAS) प्रोजेक्ट तकनीकी और नेतृत्व संबंधी मतभेदों के कारण ठप पड़ गया है। इस घटनाक्रम ने भारत और फ्रांस के लिए मिलकर 6th Generation फाइटर जेट विकसित करने की संभावनाओं को मजबूत कर दिया है।
संसद
मास्टरप्लान : 543 से बढ़कर 824 होंगी लोकसभा सीटें, EAC-PM के फॉर्मूले से बदलेगा देश का सियासी नक्शा!
हालिया विधानसभा चुनावों के बाद केंद्र सरकार के लिए लंबे समय से चर्चा में रहे परिसीमन (Delimitation) विधेयक को आगे बढ़ाने की संभावनाएं बढ़ती दिखाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के एक वर्किंग पेपर में लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 824 करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत देश के 170 बड़े लोकसभा क्षेत्रों का पुनर्गठन किया जाएगा, जिसमें 111 सीटों को तीन हिस्सों और 59 सीटों को दो हिस्सों में विभाजित करने की योजना है।
तकनीक
PS Plus : Final Fantasy 16 और Sonic X Shadow की एंट्री, सोनी ने गेमिंग कैटलॉग के लिए बदला अपना पूरा गेम-प्लान!
Sony ने जून 2026 के लिए PlayStation Plus (PS Plus) Game Catalog में शामिल होने वाले नए गेम्स की घोषणा कर दी है। इस बार कंपनी ने अमेरिका, ब्रिटेन और जापान में नए गेम्स को चरणबद्ध (Phased Rollout) तरीके से रिलीज करने की रणनीति अपनाई है, जबकि भारत समेत अन्य देशों के PS Plus Extra और Premium सब्सक्राइबर्स को 16 जून को एक साथ अधिकांश नए टाइटल्स का एक्सेस मिलेगा।
रायपुर
बड़ी सौगात : महिला श्रमिकों को मिलेगा ई-रिक्शा खरीदने के लिए 1.5 लाख रुपये
छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला निर्माण श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिला श्रमिकों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए 1.5 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। यह योजना भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत चलाई जा रही है, जो पहले से ही श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित करता है।
राज्य सरकार
जल जीवन मिशन : बस्तर के गांवों में नल से पानी, महिलाओं के चेहरे पर लौटी मुस्कान
स्तर के दुगनपाल गांव में जल जीवन मिशन ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया है। अब घर-घर नल से स्वच्छ जल उपलब्ध होने से महिलाओं को रोज पानी लाने की मेहनत से राहत मिली है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान कमली सहित कई परिवारों के घर जाकर नल कनेक्शन का निरीक्षण किया।
तकनीक
भारत में AI क्रांति : मेटा और रिलायंस ने मिलाया हाथ, जामनगर में बनेगा देश का पहला ग्रीन मेगा AI डेटा सेंटर
भारत के डिजिटल और AI इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आने जा रहा है। Meta और Reliance Industries ने गुजरात के Jamnagar में 168 मेगावाट क्षमता वाला भारत का पहला विशेष रूप से निर्मित AI-सक्षम डेटा सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है। यह पूरा डेटा सेंटर मेटा द्वारा लीज पर लिया जाएगा और इसे 100% नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित किया जाएगा।