"बड़ा बदलाव" के लिए 220 परिणाम मिले
कांग्रेस
छलका दर्द : संगठन से बाहर होते ही मनीष तिवारी का शायराना तंज, पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह
पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल के बाद वरिष्ठ नेता और चंडीगढ़ सांसद मनीष तिवारी की नाराजगी खुलकर सामने आई है। चुनावी समितियों में जगह नहीं मिलने पर उन्होंने X पर शायराना अंदाज में पोस्ट कर पार्टी के भीतर असुरक्षा की भावना पर तंज कसा।
रायपुर संभाग
रोजगार व्यवस्था : 1 जुलाई से बदलेंगे ग्रामीण रोजगार के नियम, 125 दिन काम की गारंटी
छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से मनरेगा की जगह वीबी-रामजी अधिनियम लागू होगा। नए कानून के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, 15 दिनों के भीतर मजदूरी भुगतान, समय पर काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता और भुगतान में देरी पर मुआवजे का प्रावधान किया गया है।
रायपुर
गर्मी से मिलेगी राहत : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन भारी बारिश की आशंका
छत्तीसगढ़ में 29 जून से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। कई जिलों के लिए वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले 3 से 4 दिनों में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर सकता है।
अन्य
सियासी उलटफेर : एमडीएमके ने तोड़ा डीएमके से 9 साल पुराना नाता, विजय सरकार के समर्थन के संकेत
एमडीएमके के इस अलगाव के संकेत पहले ही मिल चुके थे, जब पार्टी ने टीवीके सरकार के विश्वास मत के दौरान मतदान से दूरी बना ली थी। इसके बाद एमडीएमके प्रमुख वाइको और उनके बेटे दुरई वाइको ने मुख्यमंत्री विजय और टीवीके के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें भी की थीं। एमडीएमके के बाहर निकलने के बाद अब कांग्रेस और वीसीके जैसी पार्टियां सत्ताधारी टीवीके के साथ खड़ी नजर आ रही हैं, जबकि वामपंथी पार्टियां बाहर से सरकार को अपना समर्थन दे रही हैं
रायपुर संभाग
पीएम आवास : बदली अमृतलाल के परिवार की तकदीर, कच्चे मकान से मिला पक्के घर का सुकून
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पंडरीपानी निवासी अमृतलाल के परिवार को पक्का घर मिलने से उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। कच्चे मकान की परेशानियों से छुटकारा मिलने के बाद अब परिवार सुरक्षित और बेहतर माहौल में रह रहा है।
राष्ट्रीय
एनसीईआरटी की किताब में बदलाव : नौवीं की सोशल साइंस बुक से संविधान की प्रस्तावना गायब, इमरजेंसी पर नया चैप्टर जुड़ा
एनसीईआरटी ने नौवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब से संविधान की प्रस्तावना हटा दी है। इस बार पुस्तक में संप्रभुता, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता जैसे शब्दों का विस्तार से जिक्र नहीं है। इसकी जगह वर्ष 1975 में लगी देश की इमरजेंसी पर एक पूरा नया खंड जोड़ा गया है। गुरुवार को यह बड़ा बदलाव सामने आने के बाद से चर्चा जारी है।
भाजपा
नई टीम का एलान : पंकज चौधरी की कार्यकारिणी में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री, राजनाथ के बेटे नीरज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। दिल्ली और लखनऊ के बीच लंबे मंथन के बाद आई इस लिस्ट में भारी फेरबदल किया गया है। नई प्रदेश कार्यकारिणी में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल हैं, जिसमें पुराने अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को मौका मिला है।
रायपुर
मानसून की एंट्री : सभी जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक बारिश की गतिविधियां बने रहने का अनुमान जताया है। बस्तर संभाग में सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है, जबकि जशपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
महासमुंद
सरकारी स्कूल की बदली तस्वीर : रविवार को भी पढ़ने पहुंचते हैं बच्चे, प्राइवेट स्कूल छोड़ यहां ले रहे दाखिला
महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक स्थित दर्राभाठा शासकीय प्राथमिक शाला शिक्षा का प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभरी है। स्मार्ट टीवी और एआई आधारित पढ़ाई के कारण बच्चे रविवार को भी स्कूल पहुंचकर पढ़ाई करते हैं।
ग्लैमर
नया दौर : बड़े शहरों की नकल छोड़, छोटे शहरों के युवाओं ने सेट किया अपना नया फैशन ट्रेंड
देश के कपड़ा बाजार और युवाओं के पहनावे में एक बड़ा बदलाव आया है। अब लोग महंगे या टाइट-फिटिंग कपड़ों के बजाय ढीले-ढाले (ओवरसाइज्ड) और आरामदायक कपड़ों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यह ट्रेंड सिर्फ दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे शहरों और कस्बों में भी तेजी से फैल चुका है। सोशल मीडिया (जैसे इंस्टाग्राम रील्स) के कारण यहाँ के युवा भी ग्लोबल फैशन से सीधे अपडेट हो रहे हैं।
रक्षा
सीमा विवाद : लद्दाख में कमांडर स्तर की बातचीत से पहले बड़ी तब्दीली, मेजर जनरल मदनराज पांडे संभालेंगे 14वीं कोर की कमान
पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा विवाद को सुलझाने के प्रयासों के बीच भारतीय सेना की 14वीं कोर (फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स) में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। वर्तमान कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला को नॉर्दर्न कमांड का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया जा रहा है, जबकि मेजर जनरल मदनराज पांडे प्रमोशन के बाद 14वीं कोर की कमान संभालेंगे।
विदेश
ट्रंप की G2 थ्योरी पर भड़के जॉन बोल्टन : भारत को दरकिनार करना अमेरिका की सबसे बड़ी भूल, चीन को मिलेगा खुला मैदान
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार John Bolton ने राष्ट्रपति Donald Trump की कथित ‘G2’ (अमेरिका-चीन साझेदारी) सोच की कड़ी आलोचना की है। बोल्टन का कहना है कि चीन को साधने के प्रयास में भारत जैसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार की अनदेखी करना वॉशिंगटन के लिए गंभीर भूल साबित हो सकती है।