"मनोरंजन" के लिए 161 परिणाम मिले
मनोरंजन
अक्षय कुमार : कॉमिक अंदाज फिर लौटेगा, वेलकम टू द जंगल का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर छाया
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है। पोस्टर में अक्षय कुमार जंगल के बीच स्टाइलिश कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। Ahmed Khan के निर्देशन में बन रही इस
मनोरंजन
शेफाली जरीवाला : की मौत पर फैली अफवाहों पर बोले पराग त्यागी, कहा- “झूठी बातों पर भरोसा करना बंद करें”
पराग त्यागी ने पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत को एंटी-एजिंग इंजेक्शन से जोड़ने वाली खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि शेफाली ने कभी ऐसे इंजेक्शन नहीं लिए और लोग सोशल मीडिया अफवाहों पर भरोसा न करें। पराग ने यह भी कहा कि सनातन धर्म केवल धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है।
मनोरंजन
पत्रलेखा और मानवी : हीर सारा और पुडुचेरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज, 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
पत्रलेखा और मानवी गागरू अभिनीत फिल्म ‘हीर सारा और पुडुचेरी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म दो अलग सोच वाली लड़कियों की कहानी दिखाती है, जो जिंदगी की उलझनों से दूर सोलो ट्रिप पर पुडुचेरी निकलती हैं। ट्रेलर में दोस्ती, आत्म-खोज, भावनात्मक संघर्ष और जिंदगी को नए नजरिए से देखने की खूबसूरत यात्रा दिखाई गई है। यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मनोरंजन
सनी हिंदुजा : सर्वाइवल, सस्पेंस और धोखे की खतरनाक दुनिया लेकर आ रही है ‘विमल खन्ना’
सनी हिंदुजा अभिनीत सर्वाइवल थ्रिलर वेब सीरीज ‘विमल खन्ना’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सीरीज एक ऐसे अकाउंटेंट की कहानी दिखाती है, जो अपने भाई की हत्या के झूठे आरोप में फंसने के बाद पहचान बदलकर जिंदा रहने की जंग लड़ता है। ट्रेलर में तेज रफ्तार घटनाएं, सस्पेंस, धोखा और लगातार पीछा किए जाने वाले दृश्य देखने को मिलते हैं। मशहूर लेखक सुरेन्द्र मोहन पाठक के लोकप्रिय किरदार पर आधारित इस सीरीज में Iईशा तलवार और तारा अलीशा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरीज 15 मई से ओटीटी पर होगी।
सेहत
मोबाइल फोन : घंटों मोबाइल चला रहे बच्चे, मानसिक और शारीरिक विकास पर पड़ रहा बुरा असर
मोबाइल फोन का बढ़ता इस्तेमाल बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर गंभीर असर डाल रहा है। WHO और कई अंतरराष्ट्रीय रिसर्च के अनुसार जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम बच्चों में बोलने में देरी, ध्यान की कमी, नींद की समस्या, चिड़चिड़ापन, मोटापा और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल और सोशल मीडिया की लत बच्चों को वास्तविक दुनिया से दूर कर रही है, जिससे उनका व्यवहार और आत्मविश्वास भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित करने, आउटडोर गतिविधियों को बढ़ावा देने और घर में डिजिटल अनुशासन लागू करने की जरूरत है।
मनोरंजन
सुपरहीरो : रक्षक अवतार में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ, 29 मई को रिलीज होगी द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो
जैकी श्रॉफ जल्द ही फिल्म “द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन” में सुपरहीरो अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट 29 मई 2026 घोषित की है। पोस्टर में जैकी श्रॉफ एक पौधा हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके पीछे सुपरहीरो की छवि नजर आ रही है। फिल्म का निर्देशन Manish Saini ने किया है। कहानी में बचपन की मासूमियत, कल्पनाओं की दुनिया, एलियंस और पारिवारिक भावनाओं का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म में Prateik Babbar, Bhagyashree और Sharat Saxena जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
मनोरंजन
सिस्टम : न्याय, सत्ता और सच की जंग दिखाएगी फिल्म , 22 मई को OTT पर होगी रिलीज
फिल्म “सिस्टम” एक दमदार लीगल ड्रामा है, जो कानून, न्याय और सत्ता के बीच चलने वाली लड़ाई को दिखाएगी। फिल्म की कहानी दो महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनमें सोनाक्षी सिन्हा एक मजबूत पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और ज्योतिका एक साधारण कोर्ट स्टेनोग्राफर के किरदार में नजर आएंगी। दोनों मिलकर उन सच्चाइयों को उजागर करने की कोशिश करती हैं, जिन्हें लंबे समय से दबाया गया है। फिल्म में न्याय, नैतिकता और सत्ता के दबाव जैसे गंभीर मुद्दों को रोमांचक अंदाज में पेश किया गया है। Ashwiny Iyer Tiwari के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 मई 2026 को रिलीज होगी।
मनोरंजन
टॉलीवुड एक्टर : भरत कांत की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, कैमरामैन भी नहीं बचे; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
तेलुगू अभिनेता और यूट्यूबर भारत कान्त हैदराबाद के आउटर रिंग रोड (ORR) पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके साथ मौजूद कैमरामैन त्रिलोक की भी जान चली गई। दोनों ने नेल्लोर से हैदराबाद लौटते समय एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद फिल्म और सोशल मीडिया जगत में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
मनोरंजन
ट्रेलर रिलीज : कर्तव्य का दमदार आगाज, इंस्पेक्टर किरदार में छाए सैफ अली खान
फिल्म कर्तव्य का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। इसमें सैफ अली खान एक ईमानदार और सख्त पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में नजर आ रहे हैं, जो धर्म, कर्तव्य और सिस्टम के बीच उलझे हुए हैं। ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और नैतिक द्वंद्व का प्रभावशाली मिश्रण देखने को मिलता है, जो इसे सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि एक विचारोत्तेजक सामाजिक कहानी बनाता है।
मनोरंजन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट : राजा शिवाजी, भूत बंगला और धुरंधर 2 का धमाकेदार प्रदर्शन जारी, कमाई में लगातार उछाल से ट्रेड में हलचल
बॉक्स ऑफिस पर इस समय दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां नई फिल्मों की तुलना में पुरानी फिल्में लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही हैं। राजा शिवाजी ने 9वें दिन 75% की बढ़त दर्ज की, वहीं भूत बंगला की कमाई में 71% का उछाल आया। सबसे बड़ा सरप्राइज धुरंधर 2 ने दिया, जिसने 52वें दिन भी 114.3% की शानदार बढ़ोतरी दिखाई।
खेल
क्रिकेट ब्रॉडकास्ट में भूल : पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में दिखे टीम इंडिया के खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच के दौरान ब्रॉडकास्ट चैनल Fox Cricket 501 पर बड़ी ग्राफिकल गलती हो गई, जिसमें पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन की जगह भारतीय खिलाड़ियों के नाम दिखा दिए गए। इस दौरान रोहित शर्मा को कप्तान बताया गया और शुब्मन गिल , तिलक वर्मा , शिवम् दुबे , जितेश शर्मा , रिकू सिंह जैसे खिलाड़ियों के नाम दिखाई दिए। बाद में यह गलती सुधार दी गई, लेकिन तब तक यह स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होकर मीम्स का हिस्सा बन चुका था।
क्रिकेटर : मैदान के बाद अब टीवी पर धमाल मचाएंगे रोहित शर्मा, नए रियलिटी शो में दिखेगा हिटमैन का मजेदार अंदाज
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब क्रिकेट के मैदान के बाद टीवी और OTT की दुनिया में नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। हाल ही में उनके नए शो का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें उनका मजेदार और कॉमिक अंदाज देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शो एंटरटेनमेंट और रियलिटी बेस्ड फॉर्मेट पर आधारित हो सकता है। हालांकि शो का नाम और रिलीज डेट अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।